Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
NIA या CBI ही बेगूसराय गोलीकांड के असली अपराधी को कर

NIA या CBI ही बेगूसराय गोलीकांड के असली अपराधी को कर सकती है गिरफ्तार, किसने किया ये दावा  

बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय में 13 सितम्बर को हुए सिरियली गोलीकांड की घटना को आतंकवादी साजिश बताते हैं, एनआईए एवं सीबीआई से जांच कराने की मांग किया है।गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को पुलिस की प्रेसवार्ता से पहले केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय की घटना को सीरियली किलिंग नहीं कहूंगा, यह आतंकवादी घटना है। बिहार सरकार अपराधियों के नाम को छुपा रहा है, तुष्टिकरण कर रहा है। लोगों में आक्रोश है और आखिर नाम छुपाने का कारण क्या हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हिंदुओं का नाम दिखा रहे हैं, अपराधियों का असली नाम छुपा रहे हैं, असली अपराधी को छुपा रहे हैं। क्या बिहार में आतंकवादी हमले 2013 में नहीं हुए, गांधी मैदान में सीरियल ब्लास्ट करके नरेन्द्र मोदी की हत्या करने की कोशिश किया गया। कुछ दिन पहले ही विगत माह फुलवारी शरीफ पटना में पीएफआई का जखीरा खुला, जो भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का साजिश कर रहा था, 13 जिलों में उसके तार मिले।

यह सब साबित करता है कि बिहार को ट्रैवलाइज करने के लिए यह आतंकी हमला किया गया। बिहार सरकार सच को सच करना चाहती है तो इसकी जांच एनआईए या सीबीआई को सौंपे। क्योंकि जनता को तुष्टीकरण के कारण इस सरकार पर भरोसा नहीं है, असली अपराधी को छुपाने का काम किया जा रहा है।

Exit mobile version