सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow News: रिश्ते हुए तार तार, पत्नी ने लोहे के तवे से पति के सिर पर किया वार ,अस्पताल में मौत

लखनऊ के जानकीपुरम में घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने पति आशीष सोनी के सिर पर लोहे के तवे से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Wife Husband Murder
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Wife Husband Murder:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी के बीच चल रहा लंबे समय का विवाद खौफनाक वारदात में बदल गया। जानकीपुरम की आनंद विहार कॉलोनी में कहासुनी के दौरान पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति आशीष सोनी उर्फ शनि के सिर पर लोहे के तवे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद आशीष खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पांच साल से अनबन

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आशीष और उसकी पत्नी के बीच करीब पांच वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के रिश्तों में लगातार तनाव बना हुआ था और अनबन के चलते वे काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे। आशीष कल्ली पश्चिम, तेलीबाग और पीजीआई क्षेत्र का रहने वाला था और ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी जानकीपुरम की आनंद विहार कॉलोनी में रहती थी।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

कहासुनी बनी खूनी

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को आशीष ऑटो लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह अपनी पत्नी के घर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने गुस्से में घर में रखा लोहे का तवा उठाया और आशीष के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल आशीष को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

परिवार ने लगाए आरोप

आशीष की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम छा गया। उसकी मां मिथिलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बहू समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शाम करीब साढ़े चार बजे उन्हें पुलिस के जरिए बेटे की मौत की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने आशीष के सिर पर चोट के गहरे निशान देखे। परिवार ने आरोप लगाया कि पहले भी बेटे के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी गई थीं।

छह लोगों पर केस

मृतक की मां की शिकायत के आधार पर जानकीपुरम थाना पुलिस ने हत्या और धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में पत्नी के अलावा प्रियंका, गोलू, शिवम और उसके जीजा समेत अन्य लोगों के नाम भी बताए गए हैं। परिवार का यह भी कहना है कि आशीष का ऑटो उसकी पत्नी के घर पर मिला। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियां और स्पष्ट होंगी। इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Crime NewsLucknow NewsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

Next Post
Hamirpur Child Theft Case

Child Theft Case: हमीरपुर में बच्चा चोरी की साजिश, पांच लाख देने वाले SDO पर गिरी गाज, जांच के बाद निलंबित

UP Youth Skill Development

Classroom to Industry: प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, अप्रेंटिसशिप और सीधे उद्योगों से जुड़ने का मौका,8 जिलों से शुरू होगा युवाओं का नया रोजगार मॉडल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In