Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » क्राइम » UP Panchayat Chunav 2026: निर्वाचन आयोग ने कसी कमर, 28 मार्च को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

UP Panchayat Chunav 2026: निर्वाचन आयोग ने कसी कमर, 28 मार्च को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

यूपी में पंचायत चुनावों की तैयारी तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। 60 करोड़ मतपत्र जिलों में भेजे जा रहे हैं और मुरादाबाद जैसे जिलों में लाखों डुप्लीकेट वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं।

by Mayank Yadav
23/01/2026
UP Panchayat Election 2026:

RELATED NEWS

No Content Available

UP Panchayat Chunav 2026: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आहट तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी मशीनरी को सक्रिय करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वर्तमान में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, जिसके तहत शुरुआती सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 28 मार्च 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। तैयारियों की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 75 जिलों में लगभग 60 करोड़ मतपत्र भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अंतिम सूची जारी होने के तुरंत बाद आयोग उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकता है।

डुप्लीकेट वोटरों पर गिरेगी गाज

इस बार के UP Panchayat Chunav 2026 को पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत पर सख्ती से काम कर रहा है। डेटा मिलान के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता मिले हैं, जिनके नाम दो अलग-अलग बूथों या क्षेत्रों में दर्ज हैं। अकेले मुरादाबाद जनपद में लगभग 4.50 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए हैं।

प्रशासन अब इन नामों का भौतिक सत्यापन करवा रहा है ताकि फर्जी मतदान की गुंजाइश खत्म की जा सके। मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन के अनुसार, मुरादाबाद में कुल 14.91 लाख मतदाता हैं, जिनमें इस बार 2.28 लाख नए नाम जुड़े हैं, जबकि 2.11 लाख नाम काटे जा चुके हैं।

ओबीसी आरक्षण और कानूनी पेच

UP Panchayat Chunav 2026 की राह में पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग का गठन एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच इस मामले में सक्रिय है। कोर्ट ने पिछड़ा वर्ग आयोग की गठन प्रक्रिया पूरी करने से जुड़ी एक जनहित याचिका (PIL) पर 4 फरवरी को सुनवाई मुकर्रर की है। इस सुनवाई के नतीजों का सीधा असर सीटों के आरक्षण निर्धारण पर पड़ेगा। सरकार और आयोग की कोशिश है कि कानूनी बाधाओं को समय रहते दूर कर लिया जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया में कोई विलंब न हो।

चुनावी तैयारियों का खाका

  • मतपत्रों का वितरण: सभी 75 जिलों में मतपत्रों की खेप पहुंचना शुरू।

  • अंतिम मतदाता सूची: 28 मार्च को होगा प्रकाशन।

  • तारीखों का निर्णय: मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में संभव।

  • प्रशासनिक मुस्तैदी: डुप्लीकेट नामों को हटाने के लिए डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन।

निर्वाचन आयोग की इन सक्रिय गतिविधियों को देखकर साफ है कि जल्द ही प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने वाला है। ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

Related Posts

No Content Available
Next Post
Amazon Layoff : अमेजन में नई छंटनी की आहट, हजारों नौकरियों पर संकट, AI के बढ़ते इस्तेमाल का दिख रहा असर

Amazon Layoff : अमेजन में नई छंटनी की आहट, हजारों नौकरियों पर संकट, AI के बढ़ते इस्तेमाल का दिख रहा असर

Tarana

उज्जैन के तराना में फिर भड़की हिंसा: जुमे की नमाज के बाद भारी पथराव और आगजनी, यात्री बस को फूँका

Delhi NCR का बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड , प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Delhi NCR का बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड , प्रदूषण से राहत की उम्मीद

POPULAR POST

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India