मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बीटेक के छात्र का शव मिलने से मचा हड़कंप। हॉस्टल के दूसरे स्टूडेंट्स ने बताया गुरुवार से ही रूम में बंद था छात्र। शक होने पर छात्रों और वार्डन ने कमरे में जाकर देखा तो सामने छात्र पड़ा था। छात्र को देख सब हैरान रह गये। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। फिलहाल पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया है। और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
शव मिलने पर पूरे विश्वविद्यालय में सनसनी मची
खबर मेरठ से आ रही है। जहां सुभारती विश्वविद्यालय में आत्महत्या के मामले रुक नहीं रहे है। आपको बता दें की शुक्रवार को सुभारती विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बीटेक छात्र का शव मिला है। शव मिलने पर पूरे विश्वविद्यालय में सनसनी फैल गई। हॉस्टल के कमरे में छात्र पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जिस के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ छात्र के परिजनों को इसकी जानकारी भी दी गई है।
वार्डन ने कॉलेज प्रबंधन को छात्र के कमरे में मृत होने की जानकारी दी
चंपारण बिहार का रहने वाला आर्यन पांडेय सुभारती यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था। आर्यन बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह सुभारती विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रह रहा था। शुक्रवार रात जब वार्डन ने कॉलेज प्रबंधन को बताया कि एक छात्र कमरे में मृत पड़ा है। तो हॉस्टल में हलचल मच गयी। वार्डन की सूचना पर प्रबंधन ने डॉक्टर और पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी। डॉक्टर और पुलिस के मौके पर पहुंची तो तब तक छात्र मृत था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
दोस्तों को शक होने पर हुआ खुलासा
छात्रों ने बताया कि आर्यन गुरुवार से कमरे में बंद था। उन्हें लगा कि वो पढ़ाई कर रहा होगा इस वजह से किसी ने उसे डिस्टर्ब भी नहीं किया। लेकिन जब वो शुक्रवार को भी बाहर नहीं निकला तो छात्रों को शक हुआ और उन्होंने आवाज देकर उसे बाहर आने को कहा लेकिन कोई आवाज नहीं आई। रात को वार्डन ने खुद कमरे में जाकर देखा। कमरा अंदर से बंद था। सभी ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा।
अंदर सामने बेड पर आर्यन मरा पड़ा था।
जब वार्डन और छात्रों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो सब हैरान थे। अंदर सामने बैड पर आर्यन मरा पड़ा था। जिस हालत में छात्र आर्यन का शव मिला, उसे देखकर लग रहा था उसने जहरीली पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और इस पूरे मामले की जानकारी आर्यन के घरवालों को दी।