Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में पेश होगी CAG रिपोर्ट, ‘शीशमहल’ और आबकारी नीति पर हंगामे के आसार

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में पेश होगी CAG रिपोर्ट, ‘शीशमहल’ और आबकारी नीति पर हंगामे के आसार

दिल्ली विधानसभा का यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। CAG रिपोर्ट के खुलासों के बाद ‘शीशमहल’ और आबकारी नीति जैसे मुद्दों पर राजनीतिक घमासान तेज होने की संभावना है। जहां बीजेपी इसे भ्रष्टाचार का प्रमाण मान रही है, वहीं आम आदमी पार्टी इसे बदले की राजनीति करार दे रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति में यह मामला और गरमा सकता है।

by Mayank Yadav
25/02/2025
Delhi Assembly

Delhi Assembly CAG Report: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की 14 लंबित रिपोर्ट पेश की जाएंगी। इन रिपोर्टों में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास की मरम्मत में हुई कथित अनियमितताओं और आबकारी नीति से जुड़े मामलों को लेकर खुलासे होने की संभावना है। बीजेपी सरकार ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कार्यकाल के दौरान इन रिपोर्टों को जानबूझकर रोका गया था। अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई सरकार इन्हें सार्वजनिक कर रही है। Delhi Assembly में विपक्षी आम आदमी पार्टी के तीखे सवालों और बहस के आसार हैं। इन रिपोर्टों से दिल्ली की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है।

कैग रिपोर्ट में ‘शीशमहल’ पर खुलासे

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास की मरम्मत और विस्तार पर बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। CAG रिपोर्ट के मुताबिक, 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया गया, जिसके दौरान कई नियमों का उल्लंघन किया गया। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2020 में हुई थी और उस समय इसके लिए 7.61 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। लेकिन अप्रैल 2022 तक इसकी लागत बढ़कर 33.66 करोड़ रुपये पहुंच गई, यानी 342% की वृद्धि दर्ज की गई।

बीजेपी इस आवास को ‘शीशमहल’ करार देती रही है और चुनाव प्रचार के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री आवास में कैंप ऑफिस और स्टाफ ब्लॉक को शामिल कर नवीनीकरण का खर्च और बढ़ाया गया। बीजेपी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी सरकार ने सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।

RELATED NEWS

Delhi Assembly

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा, कई ‘आप’ विधायकों को सदन से किया गया बाहर

March 28, 2025
Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

March 3, 2025

शराब नीति घोटाले पर भी उठे सवाल

CAG की रिपोर्ट में आबकारी नीति से जुड़ी अनियमितताओं पर भी सवाल उठाए गए हैं। दिल्ली की पुरानी AAP सरकार पर आरोप था कि उसने आबकारी नीति में बदलाव कर कुछ निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। इस मुद्दे को लेकर पहले ही कई नेताओं पर जांच चल रही है और कुछ गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। बीजेपी का आरोप है कि यह पूरा घोटाला भ्रष्टाचार का उदाहरण है।

रिपोर्ट में आबकारी नीति की समीक्षा, लाइसेंस वितरण प्रक्रिया, राजस्व में गिरावट और शराब कारोबारियों को कथित तौर पर दिए गए अनुचित लाभ का उल्लेख हो सकता है। दिल्ली की राजनीति में यह मुद्दा पहले ही काफी गर्मा चुका है और अब रिपोर्ट के खुलासे के बाद इसे लेकर नई बहस छिड़ सकती है।

विपक्ष के हंगामे की संभावना

कैग रिपोर्ट के मुद्दे पर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी Delhi Assembly में तीखी प्रतिक्रिया दे सकती है। आप का कहना है कि बीजेपी सरकार इन रिपोर्टों के जरिए राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है और पिछले कार्यकाल की नीतियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

इसके अलावा, कांग्रेस भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकती है। कांग्रेस पहले ही अरविंद केजरीवाल पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का आरोप लगा चुकी है और अब इस रिपोर्ट के बाद उसके हमले और तेज हो सकते हैं।

बीजेपी सरकार की ओर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह साफ कर दिया है कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए CAG रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किया जाएगा। सरकार का दावा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने इन रिपोर्टों को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन अब जनता के सामने पूरी सच्चाई रखी जाएगी।

यहां पढ़ें: Kolkata earthquake: कोलकाता में भूकंप के झटके, बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज

Related Posts

Delhi Assembly

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा, कई ‘आप’ विधायकों को सदन से किया गया बाहर

March 28, 2025
Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

March 3, 2025
Delhi Assembly

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर हंगामा, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें

February 27, 2025
Delhi Assembly

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में शराब नीति पर CAG का बड़ा खुलासा, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

February 25, 2025
Delhi Assembly

Delhi Assembly Elections: बीजेपी का आम आदमी पार्टी पर हमला… वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप

December 28, 2024
Delhi Assembly

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा, स्पीकर ने विधायकों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

April 8, 2024
‘दुनिया में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो अरविंद केजरीवाल को झुका दे…, विधानसभा में बोल उठे CM केजरीवाल

‘दुनिया में कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो अरविंद केजरीवाल को झुका दे…, विधानसभा में बोल उठे CM केजरीवाल

August 19, 2023

बहती गंगा में हाथ धूलने से नहीं चूंके अरविंद केजरीवाल! विधानसभा में सुनाई कविता, BJP पर साधा निशाना

March 28, 2023

Delhi Assembly: AAP विधायक ने विधानसभा में लहराई नोटों की गड्डी, बोले- नर्सों की भर्ती के लिए मुझे रिश्वत देने की कोशिश हुई

January 18, 2023
Next Post
plastic bottle water health risks

Health tips : प्लास्टिक की बोतल का पानी आपकी सेहत के लिए है ख़तरा, हो सकती ये गंभीर बीमारियां

Trump

Trump Reciprocal Tariff Plan: भारत-चीन पर असर, वैश्विक व्यापार पर मंडराते खतरे

Mahakumbh 2025 corporate branding investment

Mahakumbh 2025: कंपनियों ने ब्रांडिंग और प्रचार में लगाए कितने हज़ार करोड़ रुपये ,जमकर उठाया इस मौके का फ़ायदा

POPULAR POST

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India