रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

बहती गंगा में हाथ धूलने से नहीं चूंके अरविंद केजरीवाल! विधानसभा में सुनाई कविता, BJP पर साधा निशाना

by Juhi Tomer
मार्च 28, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर कांग्रेस एक तरफ जहां भाजपा पर हमलावर हैं तो दूसरी तरफ इस बहती गंगा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी हाथ धोने से नहीं चूक रहे हैं। कांग्रेस जहां बीजेपी पर लोकतंत्र को खत्म करने के आरोप के साथ हमलावर हैं तो केजरीवाल ने स्कूल-अस्पताल के मुद्दे पर भाजपा की घेराबंदी की कोशिश की हैं। आपको बता दें कि केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मॉडल क्या है, एक पढ़ी-लिखी सरकार का मॉडल है और सबके विकास का मॉडल है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट आई है, जिसमें बताया गया है कि देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में है। दिल्ली मॉडल-फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री राशन और साफ सड़क का मॉडल है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली कॉमनवेल्थ घोटाला और सीएमजी घोटाले के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब इसकी पहचान स्कूल और अस्पतालों की वजह से होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाहर लोग जब ये बात जानते हैं कि दिल्ली में बिजली, पानी और राशन फ्री है, तो हैरान हो जाते हैं और दांतों तलें उंगली दबा लेते हैं।

इतना ही नहीं सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पढ़ी-लिखी और केंद्र में एक अनपढ़ सरकार है। इस सरकार का नारा क्या है, इसको लेकर उन्होंने एक कविता सुनाई है

RELATED NEWS

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

जून 1, 2026
Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

मई 19, 2026

Delhi में पढ़ी-लिखी Govt है

केंद्र में एक अनपढ़ सरकार है जिसका नारा है-

घर-घर नाली घर-घर गैस
जिसकी लाठी उसकी भैंस

बनेगा पकौड़ा बनेगी चाय
स्कूल-अस्पताल भाड़ में जाए

आम आदमी से मन की बात
अपने भाई से धन की बात

वाह रे शासन तेरा खेल
ईमानदार को हो गई जेल

-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/8ACDynryh4

— AAP (@AamAadmiParty) March 27, 2023

घोटाले के नाम से जाना जाता था दिल्ली- केजरीवाल

दिल्ली सीएम ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में शिक्षित लोग शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अशिक्षित सरकार को स्कूल और कॉलेज बनाने में दिलचस्पी नहीं है, लेकिन करीबियों के साथ पैसों के मामले में बात करने में दिलचस्पी है। सीएम ने कहा कि दिल्ली को CWG घोटाले और CNG घोटाले के लिए जाना जाता था, लेकिन AAP के सत्ता में आने के बाद यह पूरी तरह बदल गया और बीते आठ साल में शानदार स्कूलों और अस्पतालों के लिए जानी जाती है।

Tags: Aam Aadmi PartyARVIND KEJRIWALDelhi assemblydelhi newslatest breaking newslatest news in hindi
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Building Collapse: दिल्ली में इमारत गिरने से मचा हड़कंप, रातभर चला बचाव अभियान, चार की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
जून 1, 2026

Building Collapse In Delhi: दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। वेस्टर्न मार्ग स्थित...

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
मई 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

by SYED BUSHRA
नवम्बर 18, 2025

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
नवम्बर 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Delhi News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

by Gulshan
नवम्बर 15, 2025

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर...

Next Post

31 मार्च से पहले करवा लें ये जरूरी काम, नहीं तो हो सकता है आपका पैन कार्ड रद्द

Atiq-Ashraf Live Update: 'आज अतीक को उम्रकैद हुई है, कल फांसी भी होगी', पूर्व डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist