बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Dry Day: दिल्ली में चार दिन बंद रहेंगे मयखाने, ‘Dry Day’ से कर लें इंतजाम, ताकि ना हो पछतावा

दिल्ली सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया है। 3 से 5 फरवरी और 8 फरवरी को मतगणना के दिन 'ड्राई डे' रहेगा, जिससे शराब की बिक्री पर रोक होगी।

by Mayank Yadav
जनवरी 22, 2025
in Latest News, दिल्ली
Dry Day
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Dry Day: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान दिल्ली सरकार ने शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों पर कड़ी पाबंदी लगाने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार के आदेश के अनुसार, मयखाने, होटल, रेस्तरां और बार में शराब नहीं परोसी जाएगी। यह आदेश 3 से 5 फरवरी तक और 8 फरवरी को मतगणना के दिन लागू होगा। दिल्ली आबकारी आयुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मतदान और मतगणना के दिन ‘Dry Day’ घोषित किया गया है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया के दौरान सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना है। इन दिनों में दिल्ली में कोई शराब की दुकान नहीं खुलेगी और न ही शराब परोसी जाएगी।

3 से 5 फरवरी तक और 8 फरवरी को रहेगा ‘Dry Day’

दिल्ली आबकारी आयुक्त ने हाल में जारी एक आदेश में बताया कि 3 फरवरी की शाम 6 बजे से 5 फरवरी की शाम 6 बजे तक और 8 फरवरी को नतीजों के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसी तरह, होटल, रेस्तरां और क्लबों में भी शराब परोसने पर रोक रहेगी। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मतदान और मतगणना के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचना और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखना है।

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

अगस्त 10, 2026

शराब परोसने वाली जगहों पर कड़ी पाबंदी

आदेश के तहत सभी शराब बेचने या परोसने वाले क्लब, होटल, रेस्तरां और बार को शराब परोसने की अनुमति नहीं होगी, भले ही उन्होंने विशेष लाइसेंस प्राप्त किया हो। ये पाबंदी विशेष रूप से उन प्रतिष्ठानों पर लागू होगी, जिन्हें शराब रखने और बेचने के लिए लाइसेंस प्राप्त है। 3 और 8 फरवरी को विशेष रूप से इन स्थानों को बंद रखा जाएगा, ताकि चुनाव की प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार का प्रभाव न पड़े।

5 फरवरी को मतदान, 8 को परिणाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को मतगणना होगी। कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 96 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं, और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न रणनीतियाँ अपना रहे हैं।

इन फैसलों से साफ है कि दिल्ली सरकार ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए हैं।

यहां पढ़ें: दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीटों पर BSP का दांव, हिंदू उम्मीदवारों के पीछे क्या है बड़ी रणनीति?
Tags: DelhiDry Day
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

Muzaffarnagar Dry Day: 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद,इन चीज़ों पैर भी रहेगी पाबन्दी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

Muzaffarnagar Dry Day:  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त 2026 को मुजफ्फरनगर जिले में शराब और अन्य मादक पदार्थों...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

Next Post
Donald Trump

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा और नागरिकता नीति को लेकर दिया अहम बयान, भारतीयों पर असर?

Yogi govt

UP govt: उत्तर प्रदेश सरकार में प्रशासनिक सुधार, विभिन्न आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In