Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » इन 14 सीटों पर ‘DM’ ने खुलकर दिया Arvind Kejriwal का साथ, फिर भी Delhi Elections में 22 पर सिमटी APP 

इन 14 सीटों पर ‘DM’ ने खुलकर दिया Arvind Kejriwal का साथ, फिर भी Delhi Elections में 22 पर सिमटी APP 

Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल के साथ रहा मुस्लिम और दलित मतदाता, 19 में 14 पर आप ने दर्ज की जीत, पांच पर खिला कमल का फूल।

by Vinod
10/02/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के नतीजे आठ फरवरी को आ गए। बीजेपी ने 48 सीट जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में सिर्फ 22 सीटें आईं। दलित-मुस्लिम (डीएम) बाहूल्य वाली 14 सीटों पर अगर इन दोनों समाज के मतदाताओं के साथ अरविंद केजरीवाल को नहीं मिलता तो आप की हालत और खराब हो जाती। ये दोनों ही समुदाय पारंपरिक रूप से आप के वोट बैंक की रीढ़ हैं और 2025 के चुनाव में भी खुलकर आप के साथ रहे।

19 में से 14 सीटों पर आप की जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में से 22 सीटों पर जीत मिली। इनमें वह 14 सीटें भी हैं, जहां पर मुस्लिम और दलित मतदाता अच्छी संख्या में हैं। आठ फरवरी को आए चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी हार के बावजूद 14 सीटों पर दो समुदायों का दबदबा रहा और एक बार फिर पार्टी को बड़े पैमाने पर समर्थन मिला। दरअसल, दिल्ली में 19 दलित-मुस्लिम बाहूल्य सीटें हैं। इन सीटों पर जीत-हार यही दोनों समुदाय तय करते हैं। इस बार आप ने इन 19 सीटों में से 14 सीटें जीतीं, जो लगभग 75 फीसदी स्ट्राइक रेट है।

बीजेपी-कांग्रेस ने की सेंधमारी

2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इन सीटों पर 100 फीसदी जीत दर्ज की थी। पिछले दो चुनावों की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने सभी 12 दलित बहुल सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि मुस्लिम बाहूल्य 7 सीटों पर भी झाड़ू चला। पर 2025 के चुनाव में बीजेपी ने अनुसूचित जाति बाहूल्य सीटों में आप के वोटबैंक में सेंधमारी की। दलित वोटों के इस बड़े बदलाव की वजह से आप आदमी पार्टी को को 4 एससी आरक्षित सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। कुछ ऐसा ही हाल मुस्लिम बाहूल्य सीटों का रहा। यहां एआईएमआईएम और कांग्रेस ने आप के मुस्लिम वोटों को कुछ हद तक काटने में कामयाब रही। जिसके कारण आप को एक सीट का नुकसान हुआ।

RELATED NEWS

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

August 2, 2026
दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

December 3, 2025

जीते पर वोट प्रतिशत पर गिरावट

एससी आरक्षित उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीमापुरी सीट पर आप को लगभग 18 फीसदी कम वोट मिले, लेकिन फिर भी वह जीतने में सफल रही। इस सीट पर आप को 65.8 फीसदी वोट मिले, जो घटकर 48.4 फीसदी रह गया। करोल बाग सीट एक और उदाहरण है, जहां 2020 में वोट शेयर 62.2 फीसदी से घटकर 2025 में 50.8 फीसदी रह गया। पास के पटेल नगर निर्वाचन क्षेत्र में आप का वोट शेयर 60.8 फीसदी से घटकर 49 फीसदी हो गया। फिर भी आप इन सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही। कह सकते हैं कि बड़े पैमानें पर मतदाता आप के साथ रहे।

बीजेपी ने जीतीं चारों एससी सीट

आम आदमी पार्टी ने इस बार बीजेपी के हाथों चार एससी आरक्षित बवाना, मादीपुर, मंगोलपुरी और त्रिलोकपुरी सीटें गंवा दी। 2020 में बवाना में आप को 48.4 फीसदी वोट मिले थे जो इस बार घटकर 38.3 फीसदी रह गए और लगभग सभी 10 फीसदी वोट बीजेपी को गए। मंगोलपुरी निर्वाचन क्षेत्र में आप ने 13 फीसदी वोट खो दिए और बीजेपी को 16 फीसदी का लाभ हुआ। त्रिलोकपुरी में आप ने कुल वोट का 6 फीसदी खो दिया और बीजेपी ने उसमें से 3 फीसदी का लाभ उठाया और मामूली अंतर से जीत हासिल की। मादीपुर सीट पर आप का वोट शेयर 56 फीसदी से घटकर 36 फीसदी रह गया। यानी कुल 20 फीसदी बीजेपी को का लाभ हुआ।

बंटवारे के बाद भी आप की जीत

2020 में आप ने मुस्लिम बाहूल्य सात सीटों पर 53.2 फीसदी वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। ं मुसलमानों ने पार्टी के लिए एकमुश्त वोट दिया था। इस बार आप-एआईएमआईएम और कांग्रेस के बीच मुस्लिम वोटों का तीन-तरफ़ा बंटवारा हुआ। ओखला में आप को निर्वाचन क्षेत्र में कुल वोटों का सिर्फ़ 33 फीसदी मिला, जबकि ओवैसी की पार्टी को 16.6 फीसदी वोट मिले और कांग्रेस को लगभग 6 फीसदी वोट मिले। ओखला में मुस्लिम वोटों में तीन-तरफा विभाजन हुआ। फिर भी ये सीट आप जीतने में सफल रही। ओखला में आव को 2020 की तुलना में 24 फीसदी कम वोट मिले। इनमें से 19 फीसदी वोट एआईएमआईएम को और 4 फीसदी कांग्रेस को गए।

6 सीटें जीतने में सफल रही आप

दिल्ली में 7 सीट मुस्लिम बाहूल्य हैं। आप ने 2020 में ये सभी सीटें जीती थीं। 2025 के चुनाव में आप मुस्तफ़ाबाद सीट पर बीजेपी से हार गई। लेकिन अन्य 6 सीटें जीतने में सफल रही। जानकार बताते हैं कि दिल्ली के दलित-मुस्लिम वोटर्स बड़े पैमाने पर आप के साथ रहे। दोनों समुदाय के वोटर्स ने झाड़ू की बटन दबाई। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस ने मुस्लिम- दलित वोटों में सेंधमारी की। जानकार बताते हैं कि जिस तरह से दोनों समुदाय के वोट कांग्रेस को गए, वह अरविंद केजरीवाल के लिए आने वाले दिनों में बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

 

Related Posts

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

August 2, 2026
दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

दिल्ली MCD उपचुनाव: शालीमार बाग में BJP का दबदबा, दक्षिणपुरी से AAP ने बनाई बढ़त

December 3, 2025
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal : ‘इस सरकार के सारे इंजन फेल…’क्लाउड सीडिंग फेल होने पर केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को सुनाई खरी-खरी…

October 29, 2025
Arvind Kejriwal

CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील पर कड़ी कार्रवाई की मांग, केजरीवाल बोले– कानून से ऊपर कोई नहीं!

October 8, 2025
Arvind Kejriwal

गोवा में AAP ने कांग्रेस से तोड़े रिश्ते, गठबंधन से इनकार कर लगाए गंभीर आरोप!

October 5, 2025
Arvind Kejriwal

केजरीवाल की समन विरोधी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का ED को नोटिस, कैसे आया नया राजनीतिक मोड़

July 9, 2025
Arvind Kejriwal

पंजाब बना नंबर वन, केजरीवाल बोले- AAP सरकार की ये है सबसे बड़ी जीत!

July 7, 2025
Arvind Kejriwal

इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार, केजरीवाल की AAP का चौंकाने वाला फैसला

June 3, 2025
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च की AAP की छात्र इकाई, जानें क्या है इसका दमदार नाम!

May 20, 2025
दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल के सामने पंजाब में बढ़ी मुश्किलें, कैसे पार्टी संभालने में हो रही दिक्कत

दिल्ली की हार के बाद केजरीवाल के सामने पंजाब में बढ़ी मुश्किलें, कैसे पार्टी संभालने में हो रही दिक्कत

March 17, 2025
Next Post
Russian Girl in Khatu Shyam

दुपट्टा ओढ़े खाटू श्याम मंदिर पहुंची रशियन गर्ल, वीडियो में हिंदी बोलते देख हो जाएंगे हैरान

Exercise Benefits:बिना किसी दवा के ही हो जाएगा BP कंट्रोल, ये आसान ब्रीदिंग एक्सरसाइज  को ज़रूर आज़माए

Exercise Benefits:बिना किसी दवा के ही हो जाएगा BP कंट्रोल, ये आसान ब्रीदिंग एक्सरसाइज को ज़रूर आज़माए

Tirupati Laddu adulteration case

CBI की जांच में खुलासा, किसने फर्जीवाड़ा कर लिया था टेंडर, कितने हुए गिरफ्तार, तिरुपति लड्डू का मामला

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India