Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Delhi EV Bus Launch: दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिली नई रफ्तार,प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने 100 नई ईवी बसें उतारीं

Delhi EV Bus Launch: दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिली नई रफ्तार,प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने 100 नई ईवी बसें उतारीं

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण घटाने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू कीं। दिल्ली–धारूहेड़ा अंतर्राज्यीय बस सेवा, पिंक कार्ड और मेट्रो विस्तार से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

by SYED BUSHRA
19/12/2025
Delhi electric bus launch news

Delhi EV Bus Launch: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई है। इसके साथ ही दिल्ली से धारूहेड़ा के बीच अंतर्राज्यीय बस सेवा की शुरुआत भी हो गई है। मुख्यमंत्री ने इसे दिल्ली और आसपास के इलाकों को जोड़ने की दिशा में एक अहम फैसला बताया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरू होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे निजी गाड़ियों पर निर्भरता कम होगी और सड़क पर वाहनों की संख्या घटेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल दिल्ली की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और लोगों का समय व पैसा दोनों बचाएगी।

प्रदूषण कम करने पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदूषण से निपटने का सबसे असरदार तरीका मजबूत सार्वजनिक परिवहन है। अगर बस और मेट्रो की सुविधाएं बेहतर होंगी, तो लोग खुद ही निजी वाहन छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे। इसी सोच के साथ सरकार लगातार इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ा रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

फिलहाल दिल्ली में करीब 3,400 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अगले साल तक इस संख्या को और बढ़ाया जाए और आने वाले समय में पूरी बस सेवा को इलेक्ट्रिक बना दिया जाए। साथ ही, पहले बंद की गई यूनिवर्सिटी बस सेवाओं को भी दोबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे छात्रों को फायदा मिलेगा।

प्रदूषण जांच को लेकर नई व्यवस्था

रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण जांच केंद्रों की कमी के कारण कई वाहन बिना PUC सर्टिफिकेट के सड़कों पर चल रहे थे। इस समस्या को दूर करने के लिए नंद नगरी, तेहखंड और बुराड़ी में नए ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर बनाए जाएंगे। इससे वाहनों की जांच आसान होगी और नियमों का पालन भी सख्ती से हो सकेगा।

महिलाओं के लिए पिंक कार्ड की तैयारी

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए एक और राहत की घोषणा की। अभी महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है। इसे और आसान बनाने के लिए जल्द ही ‘पिंक कार्ड’ सिस्टम शुरू किया जाएगा। इस कार्ड से महिलाओं को बार-बार टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार कार्ड स्वाइप करने पर वे पूरे दिन में जितनी बार चाहें, बस में सफर कर सकेंगी।

मेट्रो और बस अड्डों का विकास

दिल्ली सरकार मेट्रो के चौथे चरण को पूरा समर्थन दे रही है। इसके लिए बड़ा बजट तय किया गया है, ताकि मेट्रो नेटवर्क तेजी से बढ़े। साथ ही, दिल्ली के सभी अंतर्राज्यीय बस अड्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। सराय काले खां और आनंद विहार जैसे बस अड्डों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। नई इलेक्ट्रिक बसों के लिए सभी बस डिपो में चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जा रहे हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
डायबिटीज का वैश्विक संकट: हर 9 सेकंड में 1 मौत, 2050 तक 13% आबादी प्रभावित, भारत पर मंडरा रहा खतरा

डायबिटीज का वैश्विक संकट: हर 9 सेकंड में 1 मौत, 2050 तक 13% आबादी प्रभावित, भारत पर मंडरा रहा खतरा

Order of Oman Award PM Modi

Order of Oman Award:भारत–ओमान रिश्तों को मिलीं नई ऊंचाइयां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया

EPFO का नया नियम: नौकरी बदलने वालों और नॉमिनी के लिए बड़ी राहत, PF ट्रांसफर में अब ये फायदे

EPFO का नया नियम: नौकरी बदलने वालों और नॉमिनी के लिए बड़ी राहत, PF ट्रांसफर में अब ये फायदे

POPULAR POST

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India