Delhi weather alert: मौसम विभाग (IMD) ने Delhi-NCR सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए आगामी दिनों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। Delhi में जहां एक मई से अगले पांच दिन तक मौसम करवट लेगा, वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी, पर साथ ही मौसम का यह मिजाज लोगों के जनजीवन को प्रभावित भी कर सकता है।
दिल्ली-NCR में राहत की बारिश का दौर शुरू
Delhi के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जहां अभी राजधानी में मौसम साफ है, वहीं 1 मई से पांच दिन तक आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग ने साफ किया है कि इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।
उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 30 अप्रैल से 4 मई तक आंधी, बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 1 मई को खासकर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में तूफान की स्थिति बन सकती है। उत्तर प्रदेश में पहले ही तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं।
पूर्वी और दक्षिणी भारत में भी बदलेगा मिजाज
पूर्वी भारत के ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 30 अप्रैल से 2 मई तक तेज हवा, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिण भारत के राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भी अगले एक सप्ताह तक आंधी और बारिश की गतिविधियां चलती रहेंगी।
तापमान में गिरावट, पर राजस्थान में लू का खतरा
उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा, लेकिन 2-4 डिग्री की गिरावट आने वाले दिनों में हो सकती है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 अप्रैल को लू की स्थिति बन सकती है। गुजरात में अगले कुछ दिन तापमान स्थिर रहेगा, उसके बाद 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को दी खुली छूट, जानें कब और पाकिस्तान के किन ठिकानों पर होगा अटैक