Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » 10 लाख का बीमा, बच्चों को लैपटॉप, वाटर टैंकर में जीपीएस, सरकार की नई योजना से होंगे बड़े फायदे…

10 लाख का बीमा, बच्चों को लैपटॉप, वाटर टैंकर में जीपीएस, सरकार की नई योजना से होंगे बड़े फायदे…

सीएम रेखा गुप्ता ने सदन में जानकारी दी कि इस साल का बजट 1 लाख करोड़ रुपये का है।

by Gulshan
25/03/2025
Delhi Budget

Delhi Budget : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2025-26 के बजट को विधानसभा में पेश करते हुए बताया कि इस साल का बजट 1 लाख करोड़ रुपये का है, जो पिछले साल के बजट से 31.5 प्रतिशत अधिक है। सीएम ने इस बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह दिल्ली के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा और राज्य के नागरिकों के लिए कई नई योजनाओं का एलान किया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने बजट में स्वच्छ जल की उपलब्धता को प्राथमिकता देते हुए 9 हजार करोड़ रुपये का बजट स्वच्छ जल के लिए आवंटित किया। इसके अलावा, NCR क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। 22 हजार करोड़ रुपये की राशि को सड़कों, नालों और सीवर प्रणालियों के सुधार के लिए रखा गया है।

दिल्ली के कारोबारियों के लिए उठाए गए कदम 

बजट में व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए कई नई योजनाओं का ऐलान भी किया गया। सीएम ने बताया कि दिल्ली में नई औद्योगिक नीति लाई जाएगी, साथ ही नए वेयरहाउस पॉलिसी, सिंगल विंडो सिस्टम और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए रेग्युलराइजेशन का प्लान भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा, छोटे उद्योगों के कौशल संवर्धन के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

RELATED NEWS

Delhi Budget : दिल्ली बजट सत्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर सकती हैं ये बड़े ऐलान

Delhi Budget : दिल्ली बजट सत्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर सकती हैं ये बड़े ऐलान

March 24, 2025
Delhi Budget

दिल्ली बजट में काम आएगी आम लोगों की आवाज़, सीएम ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर…

March 3, 2025

लागू होगी महिला समृद्धि योजना और आयुष्मान योजना

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री ने 5100 करोड़ रुपये की महिला समृद्धि योजना का ऐलान किया। वहीं, आयुष्मान योजना को जल्द लागू करने की बात करते हुए, दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना में 5 लाख रुपये तक का टॉप-अप करेगी। वहीं, दिल्ली सरकार ने इस बजट में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 2,144 करोड़ रुपये का आवंटन किया है, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

बजट में ‘विकसित दिल्ली’ का फोकस

सीएम ने कहा कि इस साल के बजट का थीम “विकसित दिल्ली” है। पिछला बजट जहां 76,000 करोड़ रुपये का था, वहीं इस बार यह 1 लाख करोड़ रुपये का है, जो दिल्ली की विकास यात्रा को गति देगा। विपक्ष नेता आतिशी ने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस बजट को बिना इकोनॉमिक सर्वे के पेश किया गया है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इकोनॉमिक सर्वे बजट का आधार होता है, और बिना इसके बजट कैसे तैयार किया गया, यह समझ से परे है।

यह भी पढ़ें : प्रिया जायसवाल ने साइंस में मारी बाजी, देखें अन्य टॉपरों के नाम…

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इस बजट में कैपिटल एक्सपेंडीचर के लिए 28,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले साल के 15,000 करोड़ रुपये से दोगुना है। उन्होंने इस बजट को दिल्ली के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह दिल्ली के नागरिकों को एक बेहतर जीवन देने का प्रयास है। बजट पर 26 मार्च को विस्तार से चर्चा की जाएगी, और 27 मार्च को विधानसभा में बजट पर वोटिंग होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट दिल्ली की जनता का बजट है, जिसमें जनता के 10,000 से अधिक सुझाव शामिल किए गए हैं।

Related Posts

Delhi Budget : दिल्ली बजट सत्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर सकती हैं ये बड़े ऐलान

Delhi Budget : दिल्ली बजट सत्र आज से शुरू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर सकती हैं ये बड़े ऐलान

March 24, 2025
Delhi Budget

दिल्ली बजट में काम आएगी आम लोगों की आवाज़, सीएम ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर…

March 3, 2025
Next Post
Religious News : सबसे अमीर मंदिर कौन सा है? कई देशों की GDP से ज्यादा है इसकी कमाई जानिए कितना देता है tax

Religious News : सबसे अमीर मंदिर कौन सा है? कई देशों की GDP से ज्यादा है इसकी कमाई जानिए कितना देता है tax

Satna News

'मुझे मेरी पत्नी से बचाओ...', महिला ने पति को कमरे में बंद करके की पिटाई, केस दर्ज

Parenting Tips : बच्चों को भूलकर भी ना कहे यह जानिए कौन सी है वह बातें और दिमाग पर होता है कितना असर

Parenting Tips : बच्चों को भूलकर भी ना कहे यह जानिए कौन सी है वह बातें और दिमाग पर होता है कितना असर

POPULAR POST

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India