Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » कौन है सादिया -अफीरा बीबी, जिन्होंने DR शाहीन को बनाया केमिकल वेपन, जानें कैसे पकड़ी गई जैश की इंडिया चीफ

कौन है सादिया -अफीरा बीबी, जिन्होंने DR शाहीन को बनाया केमिकल वेपन, जानें कैसे पकड़ी गई जैश की इंडिया चीफ

DR शाहीन गुप्त रूप से सोशल मीडिया चैनलों के जरिए सीमापार के आतंकियों के संपर्क में थी, जिसका काम भारत में संगठन की गतिविधियों को चलाने के लिए समर्थकों को जुटाकर जैश की भर्ती का विस्तार करना था।

by Vinod
12/11/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस अटैक में 10 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, वहीं 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। खतरनाक आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस के साथ देश के कई शहरों में ऑपरेशन चलाए हुए हैं। ‘सफेद कॉलर’ टेरर माड्यूल को जमींदोज करने के लिए कई संदिग्धों को पकड़ा भी है। इसी में एक नाम लेडी डॉक्टर शाहीन का है, जिसे जैश की महिला विंग का चीफ बताया जा रहा है। जिहादी शाहीन ने 2900 केजी विस्फोट की व्यवस्था करवाई और काशी से लेकर अयोध्या तक की रेकी भी की। सूत्र बताते हैं कि शाहीन इस विस्फोटक पदार्थ के जरिए केमिकल वेपन तैयार करने की फिराक में थी।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद एनआईए, देश के अन्य राज्यों की एटीएस, पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। दिल्ली हमले के बाद लगातार ऑपरेशन युपी से लेकर जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे हैं। पुलिस के हत्थे लगी लेडी डॉक्टर शाहीन ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। सूत्र बताते हैं कि शाहीन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी थी। उसके डॉक्टर भाई भी आतंकी संगठन से जुड़कर देश को दहलाने की साजिश में लगा हुआ था। शाहीन को जैश ने भारत की महिला विंग का चीफ बनाया हुआ था। शाहीन ने ही विस्फोटक पदार्थ की व्यवस्था करवाई थी। सूत्र बताते हैं कि बरामद विस्फोट बांग्लादेश से नेपाल पहुंचा। फिर नेपाल के रास्ते फरीदाबाद लाया गया। जानकार बताते हैं कि सफेद कॉलर आतंकी गुट भारत के अंदर बड़े हमले का प्लान बनाया हुआ था।

बता दें, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अपनी महिला ब्रिगेड में नई भर्ती शुरू की थी। जैश की लेडी विंग की कमान मसूद अज़हर की बहन सादिया अज़हर के हाथों में हैं। सादिया ने अफीरा बीवी को संगठन से जोड़ा। अफीरा बीबी 2019 के पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड उमर फारूक की पत्नी है। उसे इस संगठन की शूरा (सलाहकार परिषद) का सदस्य बनाया गया है। अफीरा बीबी अब जैश प्रमुख मसूद अज़हर की बहन सादिया अज़हर के साथ मिलकर जमात-उल-मोमिनात की गतिविधियों को संभाल रही है। ख़ुफ़िया एजेंसी से जुड़े सूत्रों की मानें तो जैश की ये महिला विंग, जैश की विचारधारा फैलाने और महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम कर रही है। सूत्र बताते हैं कि सादिया के संपर्क में शाहीन आई और इसी के बाद वह जैश में शामिल हो गई। सादिया ने शाहीन को भारत का प्रमुख बनाया और अफीरा बीवी के साथ मिलकर भारत के अंदर ब्लास्ट का तानाबाना बुना।

RELATED NEWS

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026

बता दें, जैश का टॉप कमांडर रहा उमर फारूक मार्च 2019 में कश्मीर के दाचीगाम नेशनल पार्क इलाके में भारतीय सेना के ऑपरेशन में मारा गया था। फारूक ही उस कुख्यात पुलवामा आतंकी हमले का मुख्य साज़िशकर्ता था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। सूत्रों की मानें तो जैश अब अपने नेटवर्क को महिलाओं के ज़रिए मज़बूत करने की कोशिश कर रहा है। अफीरा और सादिया के नेतृत्व में जमात-उल-मोमिनात, महिलाओं को ‘धार्मिक शिक्षा’ और ‘सामाजिक गतिविधियों’ के नाम पर कट्टरपंथी सोच से जोड़ने के मिशन में जुटी हुई हैं। ख़ुफ़िया एजेंसियों की माने तो यह आतंकी संगठन का नया तरीका है, जिससे वह ‘महिला सशक्तिकरण’ का झूठा चेहरा दिखाकर कट्टरपंथ और आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ा सकें। डॉक्टर शाहीन के बारे में बताया जा रहा है कि से करीब दो साल पहले जैश के संपर्क में आई और इसने मसूद की बहन से फोन के जरिए बातचीत की।

डॉ. शाहीन शाहिद को 11 नवंबर को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। शाहीन को जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने साथ लेकर चली गई थी। बताया जा रहा है कि जल्द ही उसे दिल्ली लाया जाएगा। जहां एनआईए उसके साथ पूछताछ करेगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अज़हर की बहन सादिया अज़हर, जो पाकिस्तान में महिला विंग की प्रमुख हैं, उसने सीधे तौर पर डॉ. शाहीन को यह काम सौंपा था। सादिया का पति यूसुफ अज़हर 1999 के कंधार विमान अपहरण के मास्टरमाइंडों में से एक था और इस साल की शुरुआत में बहावलपुर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारा गया। पति की मौत के बाद सादिया जैश के लिए खुलकर काम करने लगी। उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पहले सादिया पर्दे में रहते हुए आतंक की नर्सरी को तैयार करती थी। पति की मौत के बाद वह खुलकर जैश में महिलाओं की भर्ती के काम में जुट गई थी।

शाहीन के बारे में सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि वह गुप्त रूप से सोशल मीडिया चैनलों के जरिए सीमापार के आतंकियों के संपर्क में थी, जिसका काम भारत में संगठन की गतिविधियों को चलाने के लिए समर्थकों को जुटाकर जैश-ए-मोहम्मद की भर्ती का विस्तार करना था। डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी फरीदाबाद के अल-फ़लाह विश्वविद्यालय से जुड़े डॉक्टरों डॉ. मुज़म्मिल अहमद गनई और डॉ. उमर यू नबी की गिरफ्तारी के बाद हुई थी। यह ग्रुप लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में शामिल अंतर-राज्यीय आतंकी नेटवर्क का केंद्र था। यूपी एटीएस ने शाहीन के घर पर रेड की और उसके भाई डॉक्टर परवेज अंसारी को अरेस्ट कर लिया। परवेज भी जैश से जुड़ा हुआ था और बहन के खूनी खेल में शामिल था।

कानपुर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) के रिकॉर्ड्स के मुताबिक डॉ. शाहीन (शाहिद) सिद्दीकी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के माध्यम से चयनित होने के बाद 2006 में इस संस्थान में शामिल हुई। बाद में 2009 से 2010 के बीच कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज में कुछ समय तक सर्विस की। कॉलेज के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि डॉ. शाहीन 2013 में अनधिकृत छुट्टी पर चली गई और फिर कभी वापस नहीं लौटी। कई नोटिसों के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया, जिसके कारण राज्य सरकार ने 2021 में उसे बर्खास्त कर दिया। यूपी एटीएस ने मंगलवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से उसकी पिछली पोस्टिंग, उपस्थिति और उससे जुड़े सभी आधिकारिक रिकॉर्ड जब्त कर लिए। जांचकर्ताओं ने बताया कि डॉ. शाहीन ने महाराष्ट्र के जफर हयात से शादी की थी, लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया।

 

Related Posts

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

August 24, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

August 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

August 2, 2026
SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

August 1, 2026
B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

July 4, 2026
Google

2025 में पाकिस्तान ने सबसे ज़्यादा क्या गूगल किया? पूरी लिस्ट देखें

December 9, 2025
दिल्ली ब्लास्ट जांच में तेजी: NIA ने लखनऊ में Dr. शाहीन के घर मारा छापा

Delhi Blast जांच में तेजी: NIA ने लखनऊ में Dr. शाहीन के घर मारा छापा

December 1, 2025
कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई: व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के खिलाफ 8 ठिकानों पर छापे

कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई: व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल के खिलाफ 8 ठिकानों पर छापे

December 1, 2025
कासिम खान का बड़ा आरोप: इमरान खान ‘डेथ सेल’ में बंद, सरकार से जिंदा होने का सबूत माँगा”

Imran Khan की सुरक्षा पर बवाल: बेटे कासिम ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप माँगा ‘जिंदा होने का सबूत’

November 28, 2025
व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में ‘काले कोट’ की भी हुई एंट्री, एडवोकेट रिजवान खान के बाद अब पुलिस के हत्थे चढ़ा मुशर्रफ

November 27, 2025
Next Post
हेल्थ अपडेट: गोविंदा की तबीयत में आई तेजी से सुधार, अस्पताल से लौटे घर

हेल्थ अपडेट: गोविंदा की तबीयत में आई तेजी से सुधार, अस्पताल से लौटे घर

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

पुलिस लाइन में थानेदार के घर पर घुसी चोरों की टोली, कुछ इस अंदाज में पार कर ले गई 35 लाख का सोना-चांदी

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

POPULAR POST

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India