Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » अब मैट्रो और नमो भारत में एक ही टिकट से कर सकेंगे सफर, यात्रियों के लिए QR टिकटिंग मैथड हुआ लॉन्च

अब मैट्रो और नमो भारत में एक ही टिकट से कर सकेंगे सफर, यात्रियों के लिए QR टिकटिंग मैथड हुआ लॉन्च

एनसीआरटीसी (नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) और डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) ने एक नया एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग सिस्टम लॉन्च किया है। इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में यात्रा को और अधिक आसान और सुविधाजनक बनाना है।

by Gulshan
19/11/2024
Metro QR Ticketing

Metro QR Ticketing : दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यात्रियों को दिल्ली मेट्रो और नमो भारत ट्रेन की टिकट अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि नमो भारत ट्रेन फिलहाल मेरठ से साहिबाबाद तक चल रही है। जल्द ही नमो भारत ट्रेन मेरठ से दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक चलने वाली है। लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग सिस्टम लॉन्च

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सोमवार को अपनी एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग प्रणाली का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य एनसीआर क्षेत्र में यात्रा को और अधिक सरल और सुविधाजनक बनाना है।

एनसीआर में एक एकीकृत और डिजिटल रूप से संचालित यात्री-केंद्रित नेटवर्क बनाने के उद्देश्य से इस साल अगस्त में एनसीआरटीसी और डीएमआरसी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह पहल उसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।

RELATED NEWS

No Content Available

NCRTC के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने कही ये बात…

एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मोबाइल ऐप पर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के लिए टिकट बुक करके इस एकीकृत टिकटिंग सिस्टम की आधिकारिक शुरुआत की।

उन्होंने भरोसा जताया कि इस डिजिटल एकीकरण से न केवल यात्रियों की यात्रा आसान होगी, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : जब खड़े ट्रक से टकराई ईको कार, गुजरात के हादसे का वो भयानक मंजर जिसमें 6 लोगों की गई जान

ऐसे कर सकते हैं क्यूआर टिकट बुक

यात्री अब ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप के जरिए दिल्ली मेट्रो के लिए क्यूआर कोड टिकट और ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप के जरिए नमो भारत के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आरआरटीएस और दिल्ली मेट्रो दोनों में ही सहज टिकटिंग संभव हो सकेगी। नमो भारत ट्रेन अब जल्द ही मेरठ से न्यू अशोक नगर तक चलने वाली है। न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन के संचालन से नोएडा में काम करने वालों को काफी फायदा होगा।

वे महज 35 से 40 मिनट में मेरठ से दिल्ली तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों पर भी बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इसके लिए इन स्टेशनों पर स्थापित सहायक सबस्टेशन (ASS) को 33 केवी की क्षमता तक चार्ज कर दिया गया है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Kantara 2 Teaser Release

Kantara 2 Teaser Release: कांतारा 2 का धमाकेदार टीज़र हुआ रिलीज, खूंखार लुक से हो जाएंगे रौंगटे खड़े, खून से लथपथ ऋषभ शेट्टी 

मिलिए आईपीएस Ilma Afroz से, जिन्होंने ‘नेता जी’ की ‘ब्लैकमनी’ का किया ‘एनकाउंटर’, फिर लेडी सिंघम के साथ क्या हुआ जानें

मिलिए आईपीएस Ilma Afroz से, जिन्होंने ‘नेता जी’ की ‘ब्लैकमनी’ का किया ‘एनकाउंटर’, फिर लेडी सिंघम के साथ क्या हुआ जानें

Bhopal Crime

नकली पुलिसवाला बन लोगों से करता था ठगी, जब असली पुलिस से हुआ सामना फिर हुआ ये हाल

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India