Saturday, November 21, 2026 6:34 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » क्या है स्कूल फी रेगुलेशन बिल? जिसे कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब मनमाने ढंग से नहीं बढ़ेगी स्कूलों की फीस

क्या है स्कूल फी रेगुलेशन बिल? जिसे कैबिनेट ने दी मंजूरी, अब मनमाने ढंग से नहीं बढ़ेगी स्कूलों की फीस

दिल्ली सरकार ने स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाते हुए स्कूल फीस विनियमन अधिनियम (School Fee Regulation Act) लाने की योजना बनाई है। यह बिल फिलहाल मसौदा चरण में है और जल्द ही इसे विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। वर्तमान में इसका ड्राफ्ट पारित हो चुका है। आइए जानें कि यह प्रस्तावित कानून पहले के नियमों से कैसे अलग और अधिक प्रभावशाली होगा।

by Gulshan
29/04/2025
Delhi school Fees Bill

Delhi school Fees Bill : दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा मनचाहे ढंग से फीस बढ़ाने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। इसके तहत कैबिनेट ने एक नया मसौदा विधेयक पारित किया है, जिसे जल्द ही विधानसभा सत्र में पेश कर कानून का स्वरूप दिया जाएगा। इस निर्णय की जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

नए प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, अब स्कूलों को हर वर्ष 31 जुलाई तक आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए फीस का प्रस्ताव तैयार करना होगा और 15 सितंबर तक इसे स्कूल स्तरीय समिति को सौंपना पड़ेगा। समिति 30 से 45 दिनों के भीतर इस प्रस्ताव पर निर्णय लेगी, जिसे आगे जिला और फिर राज्य स्तर की समिति को भेजा जाएगा। अंतिम स्वीकृति के बाद अक्टूबर-नवंबर तक अभिभावकों को सूचित कर दिया जाएगा कि नए सत्र में फीस में क्या बदलाव होगा।

उल्लंघन पर होगा भारी जुर्माना

यदि कोई स्कूल समिति के फैसले के विरुद्ध जाकर अतिरिक्त या मनमानी फीस वसूलता है, तो उस पर 1 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। इतना ही नहीं, यदि कोई स्कूल फीस न देने के कारण किसी छात्र को कक्षा से बाहर बैठाता है, तो उस पर प्रति छात्र 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

इस बिल की क्या है खास बात

कि अब निजी स्कूलों को किसी भी तरह की फीस बढ़ाने से पहले शिक्षा निदेशालय (DoE) से इजाजत लेनी अनिवार्य होगी। पहले यह नियम केवल उन 355 स्कूलों पर लागू होता था जो सरकारी जमीन पर स्थित थे। लेकिन अब इस कानून के तहत दिल्ली के वे सभी 1677 से अधिक निजी स्कूल भी आ जाएंगे जो अब तक इस दायरे से बाहर थे, चाहे वे अनधिकृत जमीन पर बने हों या लीज पर ली गई जमीन पर।

यह भी पढ़ें : पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक, रक्षा मंत्री और NSA के साथ…

अभिभावकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

शिक्षा मंत्री ने बताया कि 1973 के मौजूदा शिक्षा कानून में इस तरह के स्पष्ट प्रावधान नहीं थे और पूर्ववर्ती सरकारों ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लंबे समय से दिल्ली के अभिभावक संगठन स्कूलों की महंगी फीस और मनमानी प्रक्रिया के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। अब यह नया कानून 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सकेगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को दी खुली छूट, जानें कब और पाकिस्तान के किन ठिकानों पर होगा अटैक

पीएम नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को दी खुली छूट, जानें कब और पाकिस्तान के किन ठिकानों पर होगा अटैक

Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

Akshaya Tritiya: घर में बरसेगी खुशहाली,लक्ष्मी का वास लाने के लिए जानिए कैसे करें यह सरल उपाय

Akshaya Tritiya: घर में बरसेगी खुशहाली,लक्ष्मी का वास लाने के लिए जानिए कैसे करें यह सरल उपाय

POPULAR POST

Delhi Pollution

School Update : दिल्ली-NCR के बच्चों को अब जाना होगा स्कूल, हाइब्रिड क्लास खत्म, लागू हुआ नया आदेश?

November 19, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Lucknow News: लखनऊ में B.Arch छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला पुराना सुसाइड नोट; पिता ने जताई हत्या की आशंका

November 18, 2026
Ayushman Card

Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन गलतियों से बचें, रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन; क्या हैं जरूरी नियम?

November 19, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
Jamshedpur School Auto Fire

School Auto Fire : जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

November 18, 2026
BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India