गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Modi की ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर बिहार ने जमकार किया विरोध, ट्रेन पर हुए पथराव

by Web Desk
जून 15, 2022
in देश
Share on FacebookShare on Twitter

Agnipath Scheme Protest: नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार को भारतीय सेना में ‘अग्निपथ’ नाम की योजना का ऐलान किया। सरकार ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे सेना में क्रांतिकारी बदलाव आएगा, लेकिन योजना का ऐलान होने के अगले ही दिन बिहार के बक्सर में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले कई युवा इसके खिलाफ उतर आए।

इन अभ्यर्थियों ने बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे ट्रैक को जाम करने की कोशिश की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ये अभ्यर्थी अग्निपथ स्कीम को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे।

RELATED NEWS

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

अगस्त 1, 2026
Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

अगस्त 1, 2026

ये लोग पिछले दो साल से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो मेडिकल टेस्ट में पास हो गए और एग्जाम का इंतजार करते रह गए। कुछ ने एग्जाम भी दे दिया और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

रेलवे पुलिस इन अभ्यर्थियों को समझाती नजर आई कि इस तरह प्रदर्शन करने से कोई फायदा नहीं होगा। आपको बता दें कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में बेरोजगारी कम करने के साथ ही रक्षा बजट पर वेतन और पेंशन के बोझ को भी घटाना है। लेकिन सेना में अहम पदों पर रह चुके पूर्व अफसरों ने इस योजना पर चिंता जताई है।

अग्निपथ योजना क्या है?
‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। साढ़े 17 साल से 21 साल के युवा लड़के और लड़कियां इसके लिए पात्र होंगे। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। इसकी शुरुआत 90 दिन के भीतर हो जाएगी। इस साल 46 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। पहली भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग का समय भी चार साल में शामिल होगा।

हर अग्निवीर को भर्ती के साल 30 हजार महीने तनख्वाह मिलेगी। इसमें से 70 फीसदी यानी 21 हजार रुपये उसे दिए जाएंगे। बाकी 30 फीसदी यानी नौ हजार रुपये अग्निवीर कॉर्प्स फंड में जमा होंगे। इस फंड में इतनी ही राशि सरकार भी डालेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36.5 हजार तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी।

Tags: Agnipath Recruitment SchemeAgnipath Yojnanarendra modiNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Acharya Kailashanand Giri Message: भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए दिए गए संदेश पर प्रतिक्रिया देते...

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

PM Kisan : मोदी सरकार ने 2031 तक बढ़ाई पीएम किसान योजना, करोड़ों किसानों को मिलेगा लगातार आर्थिक सहारा देश...

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 26, 2026

Tribute to Kargil Heroes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड की शुरुआत कारगिल...

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 25, 2026

Sarnath UNESCO World Heritage: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समाप्त...

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

BJP Change Speculation: पिछले कुछ समय में देश की राजनीति में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने राजनीतिक हलकों...

Next Post

TV Actor करणवीर बोहरा के खिलाफ दर्ज हुआ फ्रॉड केस, महिला के साथ की ठगी

Brahmashtra Trailer: फिल्म ब्रह्मास्त्र का Trailer हुआ रिलीस, धांसू एक्शन खड़े कर देगा रोंगटे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist