शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2
🔍

Global Market में एशियाई बाजारों का शानदार प्रदर्शन, बाउंसबैक करते नजर आए अमेरिकी बाजार

by Web Desk
अक्टूबर 14, 2022
in देश

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी का माहौल है। इस तेजी में मजबूत ग्लोबल संकेतों का भी बड़ा हाथ रहा है। वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों से आज शानदार मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। लगातार गिरावट का सामना कर रहे अमेरिकी बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में शानदार तरीके से बाउंसबैक करते नजर आए। एशियाई बाजारों में आज ओवरऑल 2.95 प्रतिशत की तेजी है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार की तेजी के रूप में भी नजर आ रहा है।

उछाल का स्तर

पिछले कारोबारी सत्र में डाओ जोंस अपने निचले स्तर से करीब 1,500 अंक तक की उछाल लेने में सफल रहा। इस इंडेक्स ने पिछले क्लोजिंग लेवल से 827 अंक की तेजी के साथ कारोबार का अंत किया। नैस्डेक में भी पिछले कारोबारी सत्र में 232 अंक की उछाल देखी गई, वहीं एसएंडपी- 500 इंडेक्स 2.5 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,669 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

इंट्रा-डे कारोबार में ये रिकॉर्ड

मार्च 2020 के बाद पहली बार अमेरिकी बाजार में इंट्रा-डे कारोबार में ये रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई है। अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी, एनर्जी और फाइनेंशियल सेक्टर में करीब 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। और तो और लंबे समय बाद अमेरिकी बाजार के सभी 11 सेक्टर मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। अमेरिकी शेयर बाजार के 71 प्रतिशत शेयर पिछले कारोबारी सत्र में मुनाफा कमाकर बंद हुए।

एशियाई बाजारों के हालात

अगर एशियाई बाजारों की बात करें, तो यहां भी ओवरऑल 3 प्रतिशत की तेजी बनी हुई है। एसजीएक्स निफ्टी 331 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स भी 3.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 27,124.59 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। वहीं स्ट्रेट टाइम्स इंडेक्स में भी 1.14 प्रतिशत की तेजी बनी हुई है। हांगकांग के हेंगसेंग इंडेक्स में 3.09 प्रतिशत की तेजी बनी हुई है। फिलहाल ये सूचकांक 16,895.91 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 2.60 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,059.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

Tags: BusinessNews1IndiaShare Market

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

सिरफिरे आशिक ने युवती को चलती ट्रेन से आगे धकेला, बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत

Happy Birthday Gautam Gambhir: 41वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत से गौतम को मिली ढेरों शुभकामनाएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In