गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Maharashtra: वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान पर बवाल, शिंदे गुट ने दर्ज कराई FIR

by Muskaan Rajput
नवम्बर 18, 2022
in देश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Maharashtra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के खिलाफ टिप्पणी करना मुश्किल पड़ता नजर आ रहा है. महाराष्ट्र में शिंदे गुट की वंदना सुहास डोंगरे ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस FIR दर्ज करवा दी है. जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 500 और 501 के तहत असंज्ञेय अपराध दर्ज किया है, शिकायत में शिंदे गुट ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी को बदनाम किया गया है और स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर बवाल खड़ा हो गया है. महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ बालासाहेबची शिवसेना और BJP के कार्यकर्ताओं ने उनके बयान की निंदा करते हुए प्रदेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया. तो वहीं, सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने शिवाजी पार्क पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें गांधी के खिलाफ क्रांतिकारी हिंदू विचारक का कथित रूप से ‘अपमान’ करने के लिए कार्रवाई की मांग की गई थी.

RELATED NEWS

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

अगस्त 6, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

अगस्त 5, 2026

उद्धव ठाकरे ने राहुल के टिप्पणियों से किया किनारा

इन सबके बीच, शिवसेना-यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कांग्रेस नेता के बयान से सहमत नहीं हैं, लेकिन उन्होंने BJP से इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करने का भी आह्वान किया. जबकि मुंबई पुलिस का कहना है कि वह मामले में FIR दर्ज करने से पहले मामले की जांच कर रही है.

मैंने क्या गलत कहा, केवल सच पेश किया: राहुल

राहुल गांधी ने कहा, मैंने क्या गलत कहा है, मैंने सिर्फ ऐतिहासिक सच को प्रस्तुत किया है. महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पाटिल और अन्य लोगों को भी अंग्रेजों ने वर्षों तक जेल में रखा गया, लेकिन उन्होंने औपनिवेशिक शासकों को ऐसे पत्र लिखकर अपनी रिहाई सुरक्षित नहीं की. राहुल गांधी के बयान पर BJP हमलावर होती नजर आ रही है.

LIVE: Media Interaction | Bharat Jodo Yatra | Maharashtra https://t.co/8M4Y1LDwzH

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 17, 2022

राहुल गांधी ने पत्र दिखाकर कही ये बात

राहुल गांधी ने गुरुवार को क्रांतिकारी द्वारा ब्रिटिश सरकार को लिखा गया एक पत्र दिखाया, उन्होंने बताया कि इस में कहा गया था कि वह (सावरकर) औपनिवेशिक शासकों का सेवक बनना चाहते हैं, पत्र को दिखाते हुए राहुल ने कहा कि सावरकर ने पत्र में लिखा था- मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की विनती करता हूं, क्योंकि वे ब्रिटिश शासकों से डर गए थे.

हम 10 साल से उनको भारत रत्न देने की बात कर रहे हैं, केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बाद भी वह उनको सम्मान क्यों नहीं दे रहे हैं? क्या उनका सावरकर प्रेम नकली हैं? BJP और RSS के लिए वह आदर्श पुरुष कभी नहीं रहे। उनका सावरकर प्रेम नकली है: शिवसेना(उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत pic.twitter.com/EG2HzN3w7b

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2022

BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

सावरकर पर राहुल गांधी के बयान से नाराज BSS-BJP के कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी, नागपुर, अकोला और कई जगहों पर काफी विरोध और प्रदर्शन किया. साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए. उनकी तस्वीरों पर कालिख पोत दी. उनके पुतले जलाए और सावरकर को कथित रूप से अपशब्द कहने के लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें –

Ballia: चंद्रशेखर विवि में नियुक्तियों पर उठ रहे कई सवाल, वाइस चांसलर पर जिला कोषागार अधिकारी को बंधक बनाने का लगा आरोप

Tags: bharat jodo yatraBJPCongressRahul Gandhi
Share197Tweet123Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

BJP Former MP: पूर्व भाजपा सांसद रेबती त्रिपुरा ने छोड़ी राजनीती,जानिए किस काम की ली जिम्मेदारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

BJP Former MP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद रेबती त्रिपुरा ने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हुए अपने...

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

Next Post

Ghaziabad: खाकी पर लगा रिश्वतखोरी का आरोप, वायरल हो रहे वीडियो में खुली सतवीर की पोल

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी इंदौर पुलिस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist