Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Today Weather : दिल्ली में ठंड और बारिश का डबल अटैक, UP-बिहार समेत इन राज्यों में मौसम बदलेगा रंग

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ शीतलहर का खतरा है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी सर्द मौसम बने रहने की संभावना है।

Gulshan by Gulshan
January 10, 2025
in Latest News, देश
Today Weather
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Today Weather : दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह का घना कोहरा और दिनभर चलने वाली शीतलहर लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक हो चुका है। शनिवार से बारिश की संभावना जताई गई है, और आज से ठंड में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने ठंड को और ज्यादा कष्टदायक बना दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि यह ठंडक पूरे जनवरी महीने तक बनी रह सकती है। आइए जानते हैं आज के दिन का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में शुक्रवार को ज्यादातर इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जबकि कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है।

RELATED POSTS

Weather Update

Weather Update : दिल्ली में कोहरे और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम में नज़र आया बड़ा बदलाव

January 15, 2025
Today Weather

Today Weather : दिल्ली में बारिश के बाद छाया कोहरा, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज 

January 13, 2025

आपको बता दें कि, 12 जनवरी को आकाश में बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। 13 से 15 जनवरी के बीच दिल्ली में हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

यूपी, बिहार और राजस्थान का मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकल सकती है। शनिवार से हवाओं का रुख बदलने के कारण बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। 13 जनवरी से ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। बिहार में ठंडी पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक इस स्थिति में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें : मिल्कीपुर के साथ ही महाकुंभ को लेकर चंद्रशेखर ने कह दी बड़ी बात, ‘जिन्होंने किए होंगे…

ठंड का प्रकोप जारी रहेगा राजस्थान के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में हल्की बारिश हो सकती है। 11 जनवरी को सीकर, चूरू, झुंझुनू और अलवर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

Tags: today weather
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Weather Update

Weather Update : दिल्ली में कोहरे और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम में नज़र आया बड़ा बदलाव

by Gulshan
January 15, 2025

Weather Update : 15 जनवरी 2025 को दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर जारी...

Today Weather

Today Weather : दिल्ली में बारिश के बाद छाया कोहरा, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज 

by Gulshan
January 13, 2025

Today Weather : दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। हाल ही में दिल्ली...

Today Weather

Delhi-NCR में दिखी घने कोहरे की चादर, यूपी में शॉल ताने दिखे कई लोग, IMD ने बढ़ती सर्दी का दिया अपडेट

by Gulshan
November 19, 2024

Today Weather : उत्तर भारत में इस समय मौसम में एक बड़ा बदलाव आ चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक,...

Weather Updates: ठंड का सितम रहेगा जारी, अगले दो दिनों में गिरेगा पारा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी होने के आसार

by Juhi Tomer
January 13, 2023

उत्तर भारत में शीतलहर से अब थोड़ी फिलहाल राहत है। लेकिन शुक्रवार सुबह 5:30 बजे राजधानी दिल्ली में तापमान 12.2...

Next Post
Delhi Air Pollution

दिल्ली-NCR में फिर लगा बैन, किन चीजों पर पाबंदी और किन्हें मिलेगी राहत, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर 

41,000 वर्ष की आयु में रावण का हुआ था वध, जानिए तब भगवान श्रीराम की कितनी थी उम्र

41,000 वर्ष की आयु में रावण का हुआ था वध, जानिए तब भगवान श्रीराम की कितनी थी उम्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version