Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » देश » Today Weather : दिल्ली में बारिश के बाद छाया कोहरा, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज 

Today Weather : दिल्ली में बारिश के बाद छाया कोहरा, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज 

यूपी में ठंड का प्रकोप आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। कई जिलों में कड़ाके की सर्दी का असर साफ नजर आ रहा है। हालांकि, राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में दिन के वक्त धूप खिलने से मौसम में थोड़ी राहत मिल रही है, जिससे बच्चे और बुजुर्ग सभी को राहत महसूस हो रही है।

by Gulshan
13/01/2025
Today Weather

RELATED NEWS

Weather Update

Weather Update : दिल्ली में कोहरे और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम में नज़र आया बड़ा बदलाव

January 15, 2025
Today Weather

Today Weather : दिल्ली में ठंड और बारिश का डबल अटैक, UP-बिहार समेत इन राज्यों में मौसम बदलेगा रंग

January 10, 2025
Today Weather : दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। हाल ही में दिल्ली और अन्य राज्यों में हुई बारिश ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। हालांकि, बारिश ने सर्दी बढ़ाने के साथ-साथ प्रदूषण को भी काफी हद तक साफ कर दिया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। वहीं, आज से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो रही है, जिससे तड़के आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को सर्द मौसम का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि देशभर में आज का मौसम कैसा रहेगा।

कैसा होगा आज दिल्ली का मौसम ?

दिल्ली की बात करें तो अगले दो दिनों तक राजधानी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 6-7 दिनों तक न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार की रात हल्की बारिश हुई, जो देर तक जारी रही। हालांकि, रविवार सुबह से मौसम साफ हो गया। पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार को राजधानी के अधिकतर इलाकों में मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की उम्मीद है। 14 और 15 जनवरी को सुबह के वक्त कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके बाद 16 से 18 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम

दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा में मौसम का मिजाज सर्दी के साथ कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा। पंजाब में आज घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 जनवरी को भी प्रदेश में ऐसा ही कोहरा छाया रहेगा। 15 जनवरी को गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें : कौन है ‘वो’ क्रिकेटर जिसने कपिल देव पर तान दी पिस्टल, फिर इस महिला के चलते बची…

हरियाणा में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। यहां भी आज से 15 जनवरी तक घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी मौसम कोहरे के प्रभाव में रहेगा। आज के दिन चंडीगढ़ में भी कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।

यूपी और अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और गोंडा में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। इसके साथ ही बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत समेत अन्य जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

यह भी पढ़ें : मिलिए इस ‘सुपरकॉप’ IPS से, जिन्हें बनाया गया महाकुंभ का ‘बॉस’, सुरक्षा ऐसी की…

बिहार में गया, जमुई, कटिहार और अन्य जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट दिया गया है। वहीं, राजस्थान में भी कोहरे का असर जारी रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। कोहरे के कारण कई इलाकों में सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने की संभावना है।

Related Posts

Weather Update

Weather Update : दिल्ली में कोहरे और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम में नज़र आया बड़ा बदलाव

January 15, 2025
Today Weather

Today Weather : दिल्ली में ठंड और बारिश का डबल अटैक, UP-बिहार समेत इन राज्यों में मौसम बदलेगा रंग

January 10, 2025
Today Weather

Delhi-NCR में दिखी घने कोहरे की चादर, यूपी में शॉल ताने दिखे कई लोग, IMD ने बढ़ती सर्दी का दिया अपडेट

November 19, 2024

Weather Updates: ठंड का सितम रहेगा जारी, अगले दो दिनों में गिरेगा पारा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी होने के आसार

January 13, 2023
Next Post
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ का हुआ आगाज़, पहले दिन कुछ घंटों में 40 लाख श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान, घाटों पर लगा आस्था का मेला

IPL 2025

IPL 2025 : पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ के दिग्गज को सौंपी टीम की कमान, जानें अब तक रहे कप्तान ?

India IPO 2025

2025 में IPO से बाज़ार की होगी बल्ले बल्ले , 90 कंपनियों ने कितनी पूंजी जुटाने की बनाई है योजना

POPULAR POST

Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026

LATEST

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India