रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

अलवर की राखी के विदेशी क्यों हैं दिवाने, कैसे राखी से आधी आबादी बन रही है आत्मनिर्भर

by Web Desk
अगस्त 10, 2022
in एडिटर चॉइस
Share on FacebookShare on Twitter

अलवर। रक्षा का वचन देने वाली राखियां अलवर की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें अपने पैरों पर मजबूती से खड़ा करने में भी मदद कर रही हैं। अलवर शहर में राखी निर्माण करने वाली करीब एक दर्जन इकाइयां हैं। यह उद्योग करीब दस हजार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। वहीं करीब दो हजार महिलाएं इस काम से परोक्ष रूप से जुड़ी हुई हैं। खास बात यह भी है कि राखी बनाने का काम सालभर चलता है। इसका साल का टर्नओवर भी सौ करोड़ से अधिक ही रहता है। महिलाएं इस कार्य को कर हर माह दो हजार से पंद्रह हजार तक की कमाई कर लेती हैं।

खास बात यह है कि महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं भी राखियां बनाकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। राखी के प्रमुख व्यवसायी बच्चु सिंह जैन ने बताया कि राखी उद्योग से दस हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो अपने घरों में रहकर कार्य कर रही हैं। अलवर की राखियां ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नेपाल, अमेरिका और कनाडा सहित अन्य देशों में भी जाती हैं। राखियों ने अलवर जिले की पहचान देश नहीं बल्कि विदेशों में भी बनाई है। यहां से राखियां आर्डर पर भेजी जाती हैं। देश के साथ विदेशों में भी अलवर की राखियां प्रसिद्ध है। नए डिजाइन की राखी में कोलकाता के साथ अलवर का भी नाम देश में प्रसिद्ध है।

RELATED NEWS

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

जुलाई 4, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

जुलाई 4, 2026

जैन ने बताया कि राखी बनाने का काम सालभर चलता है। जिस कारण महिलाओं को सालभर काम मिल पाता है। इस काम से जुड़ी महिलाओं को राखी के पीस बनाने के आधार पर मजदूरी मिलती है। एक महिला की कमाई दो हजार से पंद्रह हजार रुपये महीने तक हो जाती है। इसके अलावा राखी के कार्ड, प्रिंटिंग, डिब्बे बनाने पैकेजिंग का सामान बनाने वाले, ई रिक्शा चालक सहित कई अन्य परिवारों का भी साल भर का खर्चा इसी काम से चलता है। शहर के फैमिली लाइन निवासी कृष्णा देवी ने बताया कि वह पार्ट टाइम राखी बनाने का कार्य करती हैं। महीने में तीन से चार हजार रुपये इस कार्य को कर कमा लेती हैं। इससे परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है। इस कार्य में बच्चे भी स्कूल से आने के बाद उसका साथ देते हैं।

Tags: ALWARalwar newsNews1Indiarakshabandhan
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तालग्राम...

Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर...

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पुलिस को मिले डिजिटल सुराग, कोड वर्ड, सीक्रेट दूसरे मोबाइल डेटा की जांच तेज, क्या तकनीकी सबूतों पर टिकी है पूरी पड़ताल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच पुलिस...

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case

Ketan Murder case: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने मीडिया ट्रायल पर उठाए सवाल, रिया चक्रवर्ती से करी तुलना, सोशल मीडिया पर बहस तेज़

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने केतन अग्रवाल मामले की आरोपी सिया गोयल को लेकर...

Next Post

कोविशील्ड और कोवैक्सीन के दो टीका लेने वाले बूस्टर डोज के रूप में ले सकेंगे कॉर्बेवैक्स, केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

गुलाबी रंग में मदमस्त दिखी Namrata Malla वीडियो वायरल  

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist