मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

CBSE ने Morning Assembly में किया बदलाव, स्कूल की सुबह की शुरुआत अब और भी ख़ास

सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 2025-26 से मॉर्निंग असेंबली में सकारात्मक संकल्प शामिल करें, ताकि छात्रों का मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास बेहतर हो सके।

by SYED BUSHRA
मई 11, 2025
in शिक्षा
CBSE positive affirmations morning assembly update
Share on FacebookShare on Twitter

CBSE positive affirmations morning assembly update सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक नई और अहम जानकारी सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मॉर्निंग असेंबली से जुड़ा एक नया बदलाव किया है। इस संबंध में सभी एफिलिएटेड स्कूलों को एक आधिकारिक नोटिस भेजा गया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्कूलों में होने वाली सुबह की सभा यानी प्रातः कालीन असेंबली में रोज़ एक पॉजिटिव संकल्प (positive affirmation) शामिल करना अनिवार्य होगा।

बदलाव का मकसद क्या है?

इस कदम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भावनात्मक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही, स्कूलों में एक सकारात्मक और सम्मानपूर्ण माहौल तैयार करना भी इस पहल का हिस्सा है।

RELATED NEWS

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

जुलाई 18, 2026
Viral Exam Sheet:’घर की परिभाषा’ पर बच्चे ने लिखा ऐसा जवाब, टीचर ने दिए 10 में 100 नंबर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Exam Sheet:’घर की परिभाषा’ पर बच्चे ने लिखा ऐसा जवाब, टीचर ने दिए 10 में 100 नंबर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

जुलाई 17, 2026

बोर्ड का कहना है कि दिन की शुरुआत अगर अच्छे और सशक्त विचारों के साथ की जाए, तो बच्चों के आत्मविश्वास और सोचने की क्षमता में सुधार आता है।

क्या कहा CBSE ने अपने नोटिस में?

CBSE  ने कहा है कि पॉजिटिव संकल्प छोटे लेकिन असरदार वाक्य होते हैं, जो बच्चों के मन में एक सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। ये संकल्प आत्म-विश्वास, सहनशीलता और संतुलित सोच को बढ़ाते हैं।

बोर्ड के अनुसार, इन विचारों के साथ अगर बच्चे रोज़ जुड़ें, तो उनका मानसिक संतुलन, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और आत्म-छवि बेहतर होती है।

क्या-क्या कह सकते हैं छात्र असेंबली में?

सीबीएसई ने कुछ उदाहरण के रूप में सकारात्मक संकल्प भी दिए हैं, जैसे:

मैं हर हाल में खुश रहता/रहती हूं।

मैं शांत और स्थिर रहता/रहती हूं।

मेरी एकाग्रता और सहनशक्ति अच्छी है।

मैं सेहतमंद खाना खाता/खाती हूं।

मैं गैजेट्स का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए करता/करती हूं।

मैं सभी का सम्मान करता/करती हूं।

मैं प्रकृति की देखभाल करता/करती हूं।

स्कूलों को क्या करना होगा?

हालांकि, मॉर्निंग असेंबली में इस बदलाव को लागू करना पूरी तरह से स्कूलों की मर्जी पर छोड़ा गया है। स्कूल चाहें तो हर दिन एक या दो ऐसे छोटे सकारात्मक संकल्प बच्चों से बुलवा सकते हैं।

ये संकल्प सहानुभूति, साहस, आत्म-विश्वास जैसे मूल्यों पर आधारित हो सकते हैं। स्कूल चाहे तो इन वाक्यों को बुलेटिन बोर्ड पर या कक्षा में भी दिखा सकते हैं ताकि बच्चों को याद रखने में आसानी हो।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि स्कूल अपनी जरूरत और छात्रों की भाषा समझ के अनुसार इन संकल्पों को किसी भी भाषा में करवा सकते हैं।

CBSE  की यह पहल बच्चों को मानसिक रूप से मज़बूत बनाने, आत्म-विश्वास जगाने और स्कूल में सकारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में एक अच्छा कदम है। अगर स्कूल और शिक्षक इसमें सहयोग दें, तो यह छोटे बच्चों के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है।

Tags: educationstudent wellness
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Bihar NEET Success Story

Success Story: सीमित संसाधन, बड़ा सपना और ऐतिहासिक सफलता, बिहार के दो परिवारों ने NEET UG में रचा नया इतिहास

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Bihar NEET Success Story, बिहार से इस बार NEET UG परीक्षा में दो ऐसी प्रेरणादायक कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने...

Viral Exam Sheet:’घर की परिभाषा’ पर बच्चे ने लिखा ऐसा जवाब, टीचर ने दिए 10 में 100 नंबर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Exam Sheet:’घर की परिभाषा’ पर बच्चे ने लिखा ऐसा जवाब, टीचर ने दिए 10 में 100 नंबर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Viral Exam Answer Sheet: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छात्र की उत्तर पुस्तिका का वीडियो तेजी से वायरल हो...

कौन है राधा कुमारी,गृहिणी बनी मिसाल, परिवार और पढ़ाई को साथ लेकर रचा इतिहास, पांच भर्ती परीक्षा की रही टॉपर

कौन है राधा कुमारी,गृहिणी बनी मिसाल, परिवार और पढ़ाई को साथ लेकर रचा इतिहास, पांच भर्ती परीक्षा की रही टॉपर

by SYED BUSHRA
अगस्त 30, 2025

Andhra Pradesh:के श्रीकाकुलम जिले की एक साधारण महिला ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।...

बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए CBSC Board की तरफ़ से हुई एक अनोखी पहल

बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए CBSC Board की तरफ़ से हुई एक अनोखी पहल

by Sadaf Farooqui
मई 19, 2025

CBSE health initiative: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बच्चों में बढ़ती डायबिटीज की चिंता को ध्यान में रखते...

career guidance for children to choose right path with parents support

Parenting tips : हर बच्चे के सपनों को दिशा देना आपकी ज़िम्मेदारी जानिए उनसे करियर की बात कब और कैसे करें

by SYED BUSHRA
मई 12, 2025

career guidance for children-अक्सर मां-बाप अपने बच्चों से पूछते हैं कि "बड़े होकर क्या बनना है?" बच्चे भी बड़े उत्साह...

Next Post
Operation Sindoor

'जीत ऐसी ही दिखती है', रावलपिंडी से लेकर जैकोबाबाद तक भारत ने ग्यारह एयरबेस '90 मिनट' में किए तबाह

Jairam Ramesh

भारत पाकिस्तान टेंशन के बीच जयराम रमेश ने की मांग, बोले- संसद का विशेष सत्र बुलाओ हो सर्वदलीय बैठक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist