सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

Big Twist: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की Inside Story, खुफिया रिपोर्ट के बाद 24 घंटे में कैसे बदला पूरा खेल

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने सियासी हलचल तेज कर दी। सरकार के भीतर 24 घंटे तक चले मंथन, बढ़ते छात्र आंदोलन और राजनीतिक दबाव के बाद बड़ा फैसला लिया गया।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026
in शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

Big Decision: नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपना बायो भी हटा दिया। हालांकि, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अचानक लिया गया फैसला नहीं था। इसके पीछे शुक्रवार सुबह से शनिवार दोपहर तक करीब 24 घंटे का ऐसा घटनाक्रम रहा, जिसने सरकार को एक बड़ा और मुश्किल राजनीतिक फैसला लेने पर मजबूर कर दिया।

पहले लगा था हालात संभल जाएंगे

शुक्रवार सुबह तक केंद्र सरकार को उम्मीद थी कि पेपर लीक मामले में उठाए गए कदमों से हालात धीरे-धीरे काबू में आ जाएंगे। सरकार की ओर से उच्च शिक्षा सचिव को हटाया जा चुका था, जबकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA के 47 अधिकारियों को निलंबित करने की कार्रवाई भी सामने आई थी। इसके अलावा पेपर लीक को रोकने के लिए नए कानून को मंजूरी देने और मामलों की जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने जैसे फैसलों का भी ऐलान किया गया। सरकार को उम्मीद थी कि इन कदमों के बाद छात्रों का विरोध कमजोर पड़ेगा और आंदोलन धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा।

RELATED NEWS

education minister resignation

Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

जुलाई 25, 2026
Education Policy: इस्तीफे की मांग के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने की DoSEL बैठक, समग्र शिक्षा 3.0 और निपुण भारत 2.0 का ऐलान

Education Policy: इस्तीफे की मांग के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने की DoSEL बैठक, समग्र शिक्षा 3.0 और निपुण भारत 2.0 का ऐलान

जुलाई 23, 2026

विपक्ष ने पकड़ लिया था मुद्दा

लेकिन सरकार के भीतर हालात को लेकर मंथन जारी था। सत्ता पक्ष के रणनीतिकारों को आशंका थी कि विपक्षी दल नीट पेपर लीक के मुद्दे को केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक हथियार बना सकते हैं। विपक्ष लगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा था। ऐसे में यह चिंता बढ़ने लगी कि अगर आंदोलन लंबा चला तो इसका राजनीतिक नुकसान भी हो सकता है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भी इस पूरे विवाद को गंभीरता से लिया गया।

बड़े नेताओं की भी बढ़ी सक्रियता

बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए थे। सरकार की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को छात्रों के साथ बातचीत और स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए दो बार छात्रों को भरोसा दिलाने की कोशिश की। बावजूद इसके, शनिवार तक सरकार को महसूस होने लगा कि केवल प्रशासनिक कार्रवाई और नई घोषणाओं से छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।

खुफिया रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक घटनाक्रम तेजी से बदला। दिल्ली के जंतर-मंतर के अलावा देश के कई हिस्सों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज होने की खबरें सामने आईं। इसी बीच खुफिया एजेंसियों ने स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय को अहम जानकारी दी। इनपुट में आशंका जताई गई कि अगर समय रहते स्थिति को नहीं संभाला गया तो आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन और ज्यादा व्यापक हो सकते हैं। सरकार के भीतर यह चिंता भी सामने आई कि आंदोलन के दौरान असामाजिक या राष्ट्रविरोधी तत्व माहौल का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

दोपहर में आया सबसे बड़ा फैसला

इन तमाम घटनाक्रमों के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे मामले की कमान अपने हाथों में ले ली। सरकार के भीतर लगातार बैठकों और बातचीत के बाद यह महसूस किया गया कि अब केवल प्रशासनिक फैसलों से स्थिति संभालना मुश्किल है। बढ़ते छात्र विरोध, विपक्ष के राजनीतिक दबाव और संभावित चुनावी असर को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाने पर सहमति बनी। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 2 बजे धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस तरह नीट पेपर लीक विवाद में शुरू हुई राजनीतिक हलचल आखिरकार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक पहुंच गई।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि सरकार की ओर से उठाए गए अगले कदम क्या होंगे और क्या इससे छात्रों का विरोध पूरी तरह शांत हो पाएगा।

Tags: Dharmendra Pradhan resignationNEET paper leak
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

education minister resignation

Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

by SYED BUSHRA
जुलाई 25, 2026

Dharmendra Pradhan Resigns: नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह...

Education Policy: इस्तीफे की मांग के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने की DoSEL बैठक, समग्र शिक्षा 3.0 और निपुण भारत 2.0 का ऐलान

Education Policy: इस्तीफे की मांग के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने की DoSEL बैठक, समग्र शिक्षा 3.0 और निपुण भारत 2.0 का ऐलान

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

DoSEL Meeting: दिल्ली में एक तरफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा...

PM Modi on NEET Paper Leak

NEET Paper Leak,: नीट पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा बयान,यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, छात्रों के भविष्य का सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

PM Modi on NEET Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया देते...

NEET-UG 2026 री-टेस्ट संपन्न, लेकिन छात्रों का गुस्सा बरकरार; जंतर-मंतर पर जारी रहा विरोध प्रदर्शन

NEET-UG 2026 री-टेस्ट संपन्न, लेकिन छात्रों का गुस्सा बरकरार; जंतर-मंतर पर जारी रहा विरोध प्रदर्शन

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

NEET Re Test: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 का री-टेस्ट रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के...

NEET Paper Leak Investigation Case

Paper Leak Case: गेस पेपर” के नाम पर कैसे खेला गया खेल, पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सीबीआई जांच तेज

by Kirtika Tyagi
मई 20, 2026

NEET Paper Leak Case:नीट पेपर लीक मामले में अब जांच और भी तेज हो गई है। हर दिन नए खुलासे...

Next Post
Gulf Crisis Impact: भारत के गैस सप्लाई सिस्टम पर बड़ा सवाल, IGU ने पाइपलाइन नेटवर्क मजबूत करने की दी चेतावनी

Gulf Crisis Impact: भारत के गैस सप्लाई सिस्टम पर बड़ा सवाल, IGU ने पाइपलाइन नेटवर्क मजबूत करने की दी चेतावनी

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

Vaibhav Suryavanshi को VVS Laxman ने दी क्या सलाह, बताया किसपर करना होगा और काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist