Friday, May 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

NEET UG Re Exam: नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारी तेज, पेपर सुरक्षा के लिए क्या वायु सेना का इस्तेमाल कर सकती है मोदी सरकार

नीट यूजी री-एग्जाम को सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार पेपर ले जाने में भारतीय वायु सेना की मदद लेने पर विचार कर रही है। 21 जून को होने वाली परीक्षा की तैयारियों पर खुद प्रधानमंत्री नजर रख रहे हैं।

by SYED BUSHRA
May 29, 2026
in शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

NEET UG Re Exam Preparation: नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद अब केंद्र सरकार दोबारा होने वाली परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की तैयारी में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार परीक्षा के प्रश्न पत्रों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना यानी आईएएफ की मदद लेने पर विचार कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक के बाद सामने आया है। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

RELATED NEWS

New Education Policy: धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, मातृभाषा में पढ़ाई और भारतीय संस्कृति को ज्ञान से जोड़ने की कोशिश

New Education Policy: धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, मातृभाषा में पढ़ाई और भारतीय संस्कृति को ज्ञान से जोड़ने की कोशिश

May 22, 2026
NEET Case

NEET Case: मद्रास आईआईटी की रिपोर्ट पर उठे सवाल, एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, आज होगी सुनवाई

July 22, 2024

पेपर सुरक्षा पर हुई बड़ी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रश्न पत्र तैयार करने, उनकी छपाई, सुरक्षित पैकिंग और अलग-अलग परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया पर बात हुई। अधिकारियों ने इस बात पर भी चर्चा की कि क्या परीक्षा के पेपर्स को सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखा जाएगा।

पीएम मोदी खुद रख रहे नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 21 जून को होने वाली री-एग्जाम की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्हें परीक्षा से जुड़ी हर छोटी और बड़ी जानकारी लगातार दी जा रही है। सरकार इस बार किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी से बचना चाहती है। इसी वजह से परीक्षा प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की कोशिश की जा रही है।

23 लाख छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और 14 विदेशी केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 23 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने कराया था। एनटीए के मुताबिक, परीक्षा के चार दिन बाद 7 मई की शाम को कथित गड़बड़ियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद 8 मई को यह जानकारी केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा की गई, ताकि जांच और जरूरी कार्रवाई की जा सके।

सीबीआई कर रही जांच

पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को नीट यूजी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब दोबारा परीक्षा 21 जून को कराई जाएगी।

इस मामले में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत पर सीबीआई ने केस दर्ज किया। जांच एजेंसी ने अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से 13 लोगों को पकड़ा जा चुका है। सीबीआई का कहना है कि जांच में पेपर लीक के असली स्रोत का पता चल गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Tags: NEET UG Exampaper leak case
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

New Education Policy: धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, मातृभाषा में पढ़ाई और भारतीय संस्कृति को ज्ञान से जोड़ने की कोशिश

New Education Policy: धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, मातृभाषा में पढ़ाई और भारतीय संस्कृति को ज्ञान से जोड़ने की कोशिश

by SYED BUSHRA
May 22, 2026

NEET Exam And New Education Policy: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है।...

NEET Case

NEET Case: मद्रास आईआईटी की रिपोर्ट पर उठे सवाल, एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, आज होगी सुनवाई

by Mayank Yadav
July 22, 2024

NEET Case: नीट-यूजी मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दाखिल किया है, जिस पर...

Rahul gandhi, congress, bjp, central government, neet ug, paper leak case

NET EXAM में चल रही गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- पीएम पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रहे

by Gulshan
June 20, 2024

NET EXAM : राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनके अनुसार यूजीसी नीट यूजी परीक्षा का...

Paper Leak Case

Paper Leak Case: यूपी पेपर लीक के में STF को मिली कामयाबी, एक और आरोपी गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
April 3, 2024

Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का पेपर लीक (Paper Leak Case) होने के मामले में मेरठ की...

NEET UG 2024

NEET UG 2024 : कल से ओपन होगी नीट यूजी आवेदन संसोधन विंडो, 20 मार्च तक मिलेगा मौका

by Poonam Chaudhary
March 17, 2024

NEET UG 2024 : नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 निर्धारित थी. ऐसे में जिन...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist