शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2
🔍

Bollywood News: कौन है सितारे ज़मीन के “गुड्डू” और कैसे बने वो इस फ़िल्म का एक महत्वपूर्ण किरदार

आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ में गोपी कृष्णन वर्मा जैसे डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे कलाकारों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म समाज को एक प्रेरणादायक संदेश देती है।

by Sadaf Farooqui
मई 23, 2025
in मनोरंजन

Bollywood News: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं। इस बार वो फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ लेकर आ रहे हैं, जिसकी चर्चा ज़ोरों पर है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि आमिर काफी लंबे समय बाद एक इमोशनल और मजबूत मैसेज वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं।

कौन हैं गोपी कृष्णन वर्मा?

फिल्म में एक अहम किरदार निभा रहे गोपी कृष्णन वर्मा आजकल सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म में गुड्डू नाम का किरदार निभाया है। गोपी रियल लाइफ में डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे हैं। उनका जन्म 1988 में हुआ था और बचपन से ही उन्हें सांस लेने जैसी हेल्थ दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

RELATED NEWS

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

सितम्बर 9, 2026
Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

सितम्बर 2, 2026

जिंदगी से लड़ने वाला जज़्बा

हालांकि, इन मुश्किलों ने कभी गोपी के हौसले को नहीं तोड़ा। उनके माता-पिता किशोर अनियन और रजनी वर्मा ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया और सामान्य बच्चों की तरह ही ज़िंदगी जीने के लिए प्रेरित किया। जहां अधिकतर ऐसे बच्चों को स्पेशल स्कूल भेजा जाता है, वहीं गोपी को उनके माता-पिता ने नॉर्मल स्कूल में पढ़ाया और उन्होंने 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई वहीं से पूरी की।

हर काम में आत्मनिर्भर

गोपी की मां बताती हैं कि उनका बेटा थोड़ी देर से चीज़ें समझता है, लेकिन वह पढ़-लिख सकता है, अंग्रेज़ी और मलयालम बोल सकता है और कंप्यूटर चलाने में भी माहिर है। उन्हें कंप्यूटर की जानकारी बिना किसी ट्रेनिंग के है, जो उन्हें और खास बनाता है।

पहली फिल्म से लेकर आमिर खान तक

गोपी की पहली फिल्म 2021 में आई ‘थिरिके’ थी, जो मलयालम भाषा में बनी थी। अब वह आमिर खान जैसे बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, जो उनके लिए एक बहुत बड़ा मौका है।

फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की खासियत

इस फिल्म को डायरेक्ट किया है आर. एस. प्रसन्ना ने और इसे आमिर खान और किरण राव ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। आमिर खान के साथ फिल्म में जेनेलिया देशमुख, बृजेंद्र काला और डॉली आहलुवालिया जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म की खास बात यह है कि इसमें कई ऐसे कलाकार भी हैं जो रियल लाइफ में डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे हैं। फिल्म एक मजबूत सामाजिक संदेश देती है कि हर कोई, चाहे जैसी भी स्थिति हो, कुछ खास कर सकता है।

 

‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून 2025 को रिलीज़ होगी और यह फिल्म समाज में जागरूकता फैलाने का काम करेगी।

Tags: bollywoodSocial Awareness

Sadaf Farooqui

Related Posts

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Emraan Hashmi Health: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इस समय एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के...

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक नए ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर...

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Ajay Devgn Villain Role: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।...

Next Post
When drinking too much water can be harmful

Health news : हर बार ज़्यादा पानी पीना फ़ायदेमंद नहीं, जानिए किस बीमारी में पानी बन जाता है ज़हर

Apple ने दी वार्निंग ! iPhone यूज़र्स अभी बंद कर ये ऐप्स और फ़ोन अपडेट करने से पहले जान लें बातें

Apple ने दी वार्निंग ! iPhone यूज़र्स अभी बंद कर ये ऐप्स और फ़ोन अपडेट करने से पहले जान लें बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In