Aishwarya Rai : काफी समय से बच्चन फैमिली सुर्खियों को हिस्सा बना हुआ था। जिसकी वजह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता है। काफी टाइम से दोनों के बीच तलाक से जुड़ी खबरे उड़ रही है, जिनको यह दोनों भी खुद किसी ना किसी तरहा से हवा दे रहे हैं।
कुछ टाइम पहले अभिषेक ने एक तलाक से जुड़ी पोस्ट भी लाइक की थी, जिसके बाद वह वेडिंग रिंग के बिना नजर आए और फिर इसके बाद ऐश्वर्या भी अपनी बेटी के संग वेडिंग रिंग बिना दिखीं थी। इन सभी तरह के वीडियो से फैंस यही सोच रहे थे कि दोनों के बीच तलाक हो रहा है।
हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों पर दोनों ने कोई भी बयान नहीं दिया है। लेकिन अब इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो ऐश्वर्या राय का है जिसमे देखा गया कि ऐश्वर्या राय अपनी तलाक की अफवाहों पर अलग अंदाज में रिएक्शन देती दिख रही हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो पेरिस के है जहां ऐश्वर्या अपनी वेडिंग रिंग पहने दिख रही है।
ऐश्वर्या के रिएक्शन से फैंस को राहत
वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने राहत भरी सांस ली हैं और इस बात का अंदाजा लगाया है कि तलाक की बातें सिर्फ अफवाहें थीं, इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं थी। यह वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को एक साथ देखा जा सकता है। और वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai अपनी शादी की अंगूठी पहने नजर आईं।”
यह भी पढ़े : UP Politics: सपा की नई रणनीति, भाजपा के लिए खड़ी हो सकती है चुनौती
काफी टाइम से फैल रही तलाक की अफवाहें
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 वर्ष हो चुके हैं। 2007 में दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद, उन्होंने अपनी पहली बेटी आराध्या का स्वागत किया। जबकि अक्सर देखा जाता है कि आराध्या अपनी मां के साथ दिखती हैं, अभिषेक को परिवार के बाकी सदस्यों के साथ देखा जाता है। इस साल की शुरुआत में भी वह अंबानी की शादी में शामिल हुए थे, लेकिन अलग-अलग एंट्री लेने के कारण अफवाहें और बढ़ गईं थी।





















