नई दिल्ली: Bollywood अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की हाल ही में फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) रिलीज हुई है जो पर्दे पर इस समय काफी अच्छा कारोबार कर रही है।
अजय देवगन के फैंस के लिए एक और बड़ी ख़बर सामने आई है। अजय देवगन और तब्बू (Tabu) की आने वाली फिल्म भोला (Bhola) का टीजर आज रिलीज किया जा चुका है। अभिनेता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के इस टीजर को फैंस के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “कौन है वो जिसको पता है, वो खुद लापता है!”
फिल्म के इस टीजर में शुरुआत सरस्वती नाम के एक अनाथालय से होती दिख रही है, जहां एक छोटी बच्ची पर फोकस किया जा रहा है। अनाथ आश्रम की केयरटेकर बच्ची को बताती हैं कि उससे कोई मिलने आने वाला है, जिसे सुन वह कंफ्यूज हो जाती है कि आखिर उससे कौन मिलने आने वाला है क्योंकि उसका तो कोई है नहीं। इसके बाद टीजर में जेल का सीन दिखाया जाता है और अजय देवगन की एंट्री होती है, जो एक कैदी हैं और जेल से उनकी रिहाई होने वाली है। जेल में बंद यह कैदी राम का भक्त है और श्रीमदभागवत पढ़ता है। जेल में बंद इस कैदी को देख हर किसी रूह कांप जाती है। किसी को नहीं पता यह कौन है, कहां से आया है और जेल में क्यों बंद है। टीजर सस्पेंस, इमोशन और एक्शन से भरपूर है और अजय देवगन एक डार्क कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं।
फिल्म के इस टीजर के सामने आने के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता अजय देवगन ने इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी किया है।

















