शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

विवादों में फसा एजाज़ खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’, सेक्स पोजीशन पर सवाल से भड़का विवाद

बिग बॉस 7 से सुर्खियों में आए एजाज़ खान एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं। इस बार विवाद का कारण उनका कोई बयान नहीं बल्कि उनके द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ है। अपनी थीम के चलते यह शो पहले भी चर्चा में रहा लेकिन अब एक वायरल वीडियो क्लिप ने लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है और लोग एजाज़ खान की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

by Akhand Pratap Singh
मई 2, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Ajaz Khan
Share on FacebookShare on Twitter

Ajaz Khan: उल्लू ऐप पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ की एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है। शो के होस्ट और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट एजाज़ खान पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को बढ़ावा देने का आरोप लग रहा है। वायरल क्लिप में एजाज़ एक महिला कंटेस्टेंट से कामसूत्र और सेक्स पोजीशन्स पर सवाल करते नजर आ रहे हैं जिसे देखकर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B) को टैग कर शो पर तत्काल बैन और एजाज़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वायरल वीडियो ने मचाया बवाल

RELATED NEWS

Ajaz Khan

अश्लीलता के जाल में फंसे एजाज खान, NCW समन के बाद मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

मई 3, 2025
Ajaz Khan

एजाज खान के घर पर पड़ी ED की रेड, पत्नी फॉलन गुलीवाला ड्रग्स केस में गिरफ्तार

नवम्बर 30, 2024

वायरल वीडियो में एजाज़ खान एक महिला कंटेस्टेंट से कामसूत्र से जुड़े सवाल पूछते हैं। कंटेस्टेंट के असहज होने और जवाब देने से इनकार करने के बावजूद एजाज़ रुकते नहीं और फूहड़ अंदाज में पूछते हैं, “तुमने कभी एक्सपेरिमेंट नहीं किया?” इतना ही नहीं, जब कंटेस्टेंट जवाब देने में असमर्थ होती है तो एजाज़ अन्य कंटेस्टेंट्स को सेक्स पोजीशन्स का प्रदर्शन करने का आदेश देते हैं। वीडियो में दो जोड़ियां उनके कहने पर ऐसा करते दिखती हैं जबकि एजाज़ खुशी से तालियां बजाते नजर आते हैं।

इससे पहले भी (Ajaz Khan) ‘हाउस अरेस्ट’ की कुछ क्लिप्स वायरल हुई थीं जिनमें कथित तौर पर महिला कंटेस्टेंट्स को अंडरगारमेंट्स उतारते दिखाया गया था। लेकिन इस नई वीडियो ने जनता के सब्र का बांध तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे “अश्लीलता की हद” और “संस्कृति पर हमला” करार दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उबाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Ajaz Khan) के बाद यूजर्स ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को टैग कर शो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राधा सिंह नाम की एक यूजर ने लिखा, “समय रैना के ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ में तो सिर्फ बातें थीं, लेकिन यहां लाइव अश्लीलता परोसी जा रही है। बच्चे इसे देखकर बिगड़ेंगे। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए!”

यह भी पढ़े: एक्टिंग ही नहीं लुक्स में भी हैं सबसे आगे,क्या है इस खानदान की नीली आंखों का राज़

एक अन्य यूजर ने मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा, “समय रैना का शो नहीं चला, लेकिन ये अश्लीलता चल रही है? मंत्रालय क्या कर रहा है?” आदर्श नाम के यूजर ने पीएम और गृहमंत्री को टैग कर लिखा, “10-12 साल के बच्चे इस तरह का कंटेंट देखकर गलत रास्ते पर जा सकते हैं। सरकार और कानून चुप क्यों हैं? तुरंत कार्रवाई हो!”

राजनेताओं ने भी जताई आपत्ति

विवाद ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी है। शिव सेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “मैंने संसदीय स्थायी समिति में उल्लू ऐप और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट का मुद्दा उठाया था। ये ऐप्स I&B मंत्रालय के बैन से बच रहे हैं। मैं जवाब का इंतजार कर रही हूं।” बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी वायरल वीडियो पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “ये नहीं चलेगा। हमारी समिति इस पर कार्रवाई करेगी।”

महाराष्ट्र बीजेपी की एमएलसी चित्रा वाघ ने शो को “अश्लीलता की सारी हदें पार करने वाला” बताते हुए तत्काल बैन की मांग की। उन्होंने कहा, “ये कंटेंट बच्चों और समाज के लिए खतरनाक है।”

OTT रेगुलेशन पर फिर बहस

यह विवाद एक बार फिर OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट रेगुलेशन की बहस को हवा दे रहा है। पिछले साल मार्च 2024 में I&B मंत्रालय ने 18 OTT ऐप्स पर अश्लील कंटेंट के लिए बैन लगाया था, लेकिन उल्लू ऐप उस कार्रवाई से बच गया। अब यूजर्स और राजनेता मंत्रालय से सख्त गाइडलाइंस और ‘हाउस अरेस्ट’ जैसे शोज पर तुरंत रोक की मांग कर रहे हैं।

कई यूजर्स ने शो को “भारतीय संस्कृति पर हमला” और “महिलाओं की गरिमा की हत्या” करार दिया है। कुछ ने इसे समय रैना के ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ से भी ज्यादा आपत्तिजनक बताया जिसे पहले ही बंद किया जा चुका है।

Tags: Ajaz Khanhouse arrest
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ajaz Khan

अश्लीलता के जाल में फंसे एजाज खान, NCW समन के बाद मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

by Gulshan
मई 3, 2025

Ajaz Khan : 'बिग बॉस' से लोकप्रियता पाने वाले अभिनेता एजाज खान इन दिनों अपने नए रियलिटी शो 'हाउस अरेस्ट'...

Ajaz Khan

एजाज खान के घर पर पड़ी ED की रेड, पत्नी फॉलन गुलीवाला ड्रग्स केस में गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
नवम्बर 30, 2024

ED Arrested Ajaz Khan Wife: बिग बॉस सीजन 7 के प्रतिभागी एजाज खान की पत्नी को लेकर चौंकाने वाली खबर...

Ajaz Khan

लंबा फंसे अजाज खान… ड्रग्स के मामले में जायेंगे हवालात, सोशल मीडिया हीरो का बुरा हाल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 9, 2024

Mumbai : मुंबई में एक्टर Ajaz Khan से जुड़े एक मामले में उनके ऑफिस का एक कर्मचारी को पुलिस की...

Greater Noida

सीएम योगी का विरोध करने की थी तैयारी, पुलिस ने प्लान को किया फेल, हुए हाउस अरेस्ट

by Mayank Yadav
सितम्बर 25, 2024

Greater Noida : उत्तर प्रदेश में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो का दौरा सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे इस दौरान पुलिस प्रशासन...

ड्रग केस में Ajaz Khan को मिली जमानत, आर्थर जेल से 2 साल बाद होंगे रिहा

by Neel Mani
मई 20, 2023

नई दिल्ली: एक नंबर ये सुन कुछ याद आया अगर नहीं आया तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे...

Next Post
Rajbhar controversy

Rajbhar की ‘बंदूक वाली जाति’: नकली हथियारों से आतंकवाद खत्म करने का नायाब फॉर्मूला!

Lucknow News

लखनऊ में घर बनाना हुआ और महंगा.. आवास विकास परिषद ने जमीन के बढ़ाए रेट, नई दरें अप्रैल 2025 से लागू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist