Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘भूल चूक माफ’ ने मचाया धमाल ‘रेड 2’ और ‘मिशन इंपॉसिबल’ को पीछे छोड़ हुई जबरदस्त ओपनिंग!

राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही यह संकेत मिल गए थे कि दर्शकों में इसे लेकर उत्साह है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹2 से ₹3 करोड़ की कमाई की है, जो कि ₹4 करोड़ तक भी जा सकती है।

by Gulshan
May 23, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Bhool Chook Maaf
Share on FacebookShare on Twitter

‘Bhool Chook Maaf’ : राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ आज, 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का टीज़र और ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा था। हालांकि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते फिल्म के निर्माताओं ने इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया था। इसी कारण यह फिल्म कुछ विवादों में भी आ गई थी। लेकिन अब आखिरकार इसे थिएटर में रिलीज कर दिया गया है।

पहले दिन की कमाई

ट्रेड एनालिस्ट्स ने पहले ही अंदेशा जताया था कि फिल्म 3-4 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। वहीं, सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 3:25 बजे तक फिल्म ने 1.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह शुरुआती आंकड़ा है, जिसमें आगे संशोधन संभव है। ये बात खास है कि ‘भूल चूक माफ’ ने ऐसे समय में रिलीज ली है जब सिनेमाघरों में पहले से ही ‘रेड 2’, ‘मिशन इंपॉसिबल’ और ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। इसके बावजूद फिल्म की ओपनिंग को अच्छा माना जा रहा है।

RELATED NEWS

Kannappa Teaser

‘Kannappa’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, विष्णु मांचू ने अपने कबीले के लिए ऐसे लड़ा दिलचस्प संघर्ष…

March 1, 2025

कैसी थी राजकुमार राव की टॉप ओपनिंग फिल्मों की कमाई?

राजकुमार राव की पिछली फिल्मों कीa पहले दिन की कमाई इस तरह रही है:

  • स्त्री 2 – ₹64.80 करोड़

  • मिस्टर एंड मिसेज माही – ₹6.85 करोड़

  • स्त्री – ₹6.83 करोड़

  • विक्की विद्या का वो वाला वीडियो – ₹5.81 करोड़

  • जजमेंटल है क्या – ₹5.40 करोड़

अगर ‘भूल चूक माफ’ को इस लिस्ट में जगह बनानी है, तो पहले दिन कम से कम ₹5.41 करोड़ की कमाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें : झाड़ियों में सोए इंसान पर गिरा मलबा, बरेली में नगर निगम की लापरवाही बनी…

फिल्म का बजट और स्टारकास्ट

इस फिल्म को करण शर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है। मुख्य भूमिकाओं में राजकुमार राव और वामिका गब्बी हैं। इनके साथ सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, और रघुबीर यादव जैसे मंझे हुए कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग ₹50 करोड़ रुपये है।

Tags: 'Bhool Chook Maaf'EntertainementNews Movie
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Kannappa Teaser

‘Kannappa’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, विष्णु मांचू ने अपने कबीले के लिए ऐसे लड़ा दिलचस्प संघर्ष…

by Gulshan
March 1, 2025

Kannappa Teaser : साल 2025 की प्रमुख फिल्मों में एक नाम 'कन्नप्पा' का भी है, जिसे विष्णु कुमार सिंह ने...

Next Post
लगी ‘मुहर’ अब जुमे की रात होगा यूनुस सरकार का तख्तापलट, जानें किसके हाथों में होगी बांग्लादेश के बागडोर

लगी ‘मुहर’ अब जुमे की रात होगा यूनुस सरकार का तख्तापलट, जानें किसके हाथों में होगी बांग्लादेश के बागडोर

ATM से पिन चोरी बचाने का सोशल मीडिया पर वायरल दावा झूठा या सच्चा, RBI ने क्या कहा जानिए सही तरीक़ा

ATM से पिन चोरी बचाने का सोशल मीडिया पर वायरल दावा झूठा या सच्चा, RBI ने क्या कहा जानिए सही तरीक़ा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist