नई दिल्ली: इश्क होता नहीं सभी के लिए ये बना है किसी-किसी के लिए। साल 2003 में आई फिल्म जॉगर्स पार्क (Joggers Park) का ये गीत कुछ हद तक सही भी बैठता है।
जी हां जब किसी को किसी से प्यार होता है, तो वो उम्र कद काठी रंग कुछ नहीं देखता है। सिर्फ अपने महबूब के ख्यालों में खोया रहता है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा हम क्यों बोल रहे हैं।
यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/CjTUzvVh41v/?utm_source=ig_web_copy_link
तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में। Bigg Boss-14 फेम पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बिग बॉस में टीवी एक्टर एजाज खान (Eijaz Khan) के साथ बड़ी नजदीकियों के चलते पवित्रा चर्चा में आई थी। दोनों ने अपने प्यार का इजहार भी सभी के सामने किया था।

एक लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब इस कपल ने एक होने का फैसला कर लिया है। इस बात की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट पर एजाज खान ने दी है।

इस बात के बारे में एजाज खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताते हुए लिखा है, “ बेबी अगर हम सही समय का इंतजार करते रहेंगे, तो वो कभी नहीं आएगा। मैं आपको वादा करता हूं, क्या आप मुझसे शादी करेंगे ? इसके बाद पवित्रा अपने हाथ की रिंग दिखाती नज़र आई।

ये बात इस कपल पर सही बैठती है जब किसी को किसी से इश्क होता है तो वो उम्र, रंग, कद काठी कुछ नहीं देखता। बता दें कि पवित्रा और एजाज की उम्र में 11 साल का डिफरेंस है। जहां पवित्रा पुनिया 36 साल की हैं, तो वहीं एजाज खान 47 के हैं। अब भई इश्क पर किसी का जोर कहां चलता है।

इन दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस से शुरू हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। अपनी सगाई की ख़बर को शेयर करने के बाद दोनों एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। सगाई की उनकी इस ख़बर पर सोशल मीडिया यूजर्स और टीवी स्टार दोनों ही उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) ने कमेंट करते हुए लिखा है, We need party. तो वहीं अली गोनी ने भी उन्हें इस बात के लिए बधाई दी है।

अब देखना ये होगा कि कब ये जोड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंधेगा।





















