रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

आशा भोसले से लेकर शेखर सुमन तक… इन बॉलीवुड सीतारों ने खोए अपनी आंखों के तारे…

माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोना सबसे बड़ा दुख होता है। बॉलीवुड के कई सितारे इस दर्द से गुजरे हैं, किसी ने बीमारी से, तो किसी ने हादसे या आत्महत्या की वजह से अपने बच्चों को खो दिया।

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 26, 2025
in TOP NEWS, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Bollywood News: मां-बाप के लिए उनकी औलाद से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। उनकी पूरी दुनिया अपने बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन कुछ माता-पिता की खुशियां अधूरी रह जाती हैं, जब उनकी औलाद समय से पहले ही इस दुनिया को छोड़कर चली जाती है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘चटोरी रजनी’ के नाम से मशहूर रजनी जैन भी उन बदनसीब मांओं में से हैं, जिन्होंने अपने जवान बेटे को एक सड़क हादसे में खो दिया। उनके दुख को वही समझ सकता है जिसने खुद ऐसा दर्द सहा हो। इसी तरह बॉलीवुड में भी कई सितारे हैं, जिन्होंने अपनी संतान को खोने का असहनीय दर्द झेला है।

कृष्ण कुमार की बेटी का कैंसर से निधन

टी-सीरीज़ के सह-संस्थापक कृष्ण कुमार की 21 वर्षीय बेटी तीशा कुमार का जुलाई 2023 में कैंसर से निधन हो गया। अपनी इकलौती बेटी को खोने का दर्द उनके लिए असहनीय था। उनकी जिंदगी में इस हादसे ने गहरा असर डाला।

RELATED NEWS

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

जुलाई 23, 2026
Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

जुलाई 15, 2026

आशा भोसले ने दो बच्चों को खोया

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के लिए भी यह दुख नया नहीं है। उन्होंने अपने दो बच्चों को खो दिया। उनकी बेटी वर्षा ने 8 अक्टूबर 2012 को आत्महत्या कर ली थी। इस हादसे ने आशा भोसले की जिंदगी को झकझोर कर रख दिया।

मौसमी चटर्जी की बेटी की दर्दनाक मौत

अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी पायल 2019 में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं। पायल 45 साल की थीं और लंबे समय से मधुमेह से जूझ रही थीं। उम्र बढ़ने के साथ उनकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। मौसमी चटर्जी ने अपने दामाद और उनके परिवार पर बेटी की सही देखभाल न करने का आरोप भी लगाया था।

कबीर बेदी के बेटे की आत्महत्या

अभिनेता कबीर बेदी के बेटे सिद्धार्थ ने 26 साल की उम्र में खुदकुशी कर ली थी। यह घटना कबीर बेदी के जीवन की सबसे बड़ी त्रासदी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस हादसे ने उन्हें अंदर से तोड़कर रख दिया।

दिव्या सेठ की बेटी की अचानक मौत

अभिनेत्री दिव्या सेठ की 24 साल की बेटी मिहिका का अचानक निधन हो गया था। बुखार बिगड़ने के कारण उन्हें दौरा पड़ा, जिससे उनकी जान चली गई। बेटी की मौत के बाद दिव्या पूरी तरह अकेली पड़ गईं और यह गम उन्हें लंबे समय तक सालता रहा।

शेखर सुमन के बेटे का दुर्लभ बीमारी से निधन

अभिनेता शेखर सुमन ने भी अपने 11 साल के बेटे आयुष को खो दिया। आयुष दुर्लभ हृदय रोग से पीड़ित थे और इस बीमारी की वजह से उनकी जान चली गई। बेटे की मौत के बाद शेखर सुमन बुरी तरह टूट गए थे। उन्होंने बताया था कि उन्हें जीने की इच्छा खत्म होती हुई महसूस हुई थी।

Tags: Bollywood News
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Neet Paper Leak Protest: बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan एक सामाजिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया...

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Bollywood News: मुंबई। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का दौर लगातार बदल रहा है। लंबे समय तक बड़े सितारों का दबदबा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Salman Khan Matrubhoomi Release: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Bollywood News: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा में है।...

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

बॉलीवुड अभिनेता और लोकप्रिय टीवी होस्ट मनीष पॉल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल...

Next Post
Virat Kohli ICC Ranking

पाकिस्तान के खिलाफ शतक का विराट कोहली को मिला तोहफा, वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

Lucknow News

लखनऊ में पुलिस ने नवजात की तस्करी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 3 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist