Monday, June 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सर्जरी के बाद जया प्रदा से मिलकर खुश हुए धर्मेंद्र, हीमैन ने फोटो पोस्ट

हाल ही में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा जया प्रदा के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

by Gulshan
May 4, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Dharmendra
Share on FacebookShare on Twitter

Dharmendra : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही अब बड़े पर्दे पर कम दिखाई देते हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता लगातार बनी रहती है। हाल ही में उनकी आंख की सर्जरी हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने प्रशंसकों को दी थी। अब एक बार फिर धर्मेंद्र चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी पुरानी सह-अभिनेत्री जया प्रदा से मुलाकात।

धर्मेंद्र से मिलने के लिए जया प्रदा हाल ही में उनके घर पहुंचीं। इस खास मौके की कुछ तस्वीरें धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। इन फोटोज में दोनों कलाकार एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र गुलाबी शेड की शर्ट और कैप में दिखाई दिए, वहीं जया प्रदा ऑफ-व्हाइट सूट में बेहद आकर्षक लग रही थीं।

RELATED NEWS

Padma Bhushan Award: पद्म विभूषण से सम्मानित हुए धर्मेंद्र,हेमा मालिनी का भावुक पोस्ट वायरल,

Padma Bhushan Award: पद्म विभूषण से सम्मानित हुए धर्मेंद्र,हेमा मालिनी का भावुक पोस्ट वायरल,

May 26, 2026
Dharmendra

आखिरी फैसला! एक्टर की दो शादियां, 6 बच्चे… धर्मेंद्र की 450 Cr की दौलत: सौतेले भाइयों-बहनों में कैसे बंटेगी संपत्ति?

November 24, 2025

जया प्रदा को लेकर धर्मेंद्र का भावुक पोस्ट

धर्मेंद्र ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “जया प्रदा, मेरी प्रिय सह-कलाकार, आज अपने परिवार और दोस्तों के साथ मुझसे मिलने आईं। उन्हें देखकर मुझे बेहद खुशी हुई।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस इसमें ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : अमृतसर में ISI का भंडाफोड़, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी लीक …

धर्मेंद्र और जया प्रदा की जोड़ी ने 80 और 90 के दशक में कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें ‘इंसाफ कौन करेगा’, ‘धर्म और कानून’, ‘गंगा तेरे देश में’, ‘एलान-ए-जंग’, ‘मर्दों वाली बात’, ‘कानून की जंजीर’, ‘फरिश्ते’, ‘लोह पुरुष’, ‘न्यायदाता’ जैसी फिल्में प्रमुख हैं।

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की शादी को पूरे हुए 45 साल

इसके अलावा हाल ही में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी को 45 साल पूरे हुए। इस खास मौके पर उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की थी। धर्मेंद्र छह बच्चों के पिता हैं — सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता देओल, विजेयता देओल (पहली पत्नी प्रकाश कौर से) और ईशा देओल, अहाना देओल (हेमा मालिनी से)।

Tags: dharmendra
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Padma Bhushan Award: पद्म विभूषण से सम्मानित हुए धर्मेंद्र,हेमा मालिनी का भावुक पोस्ट वायरल,

Padma Bhushan Award: पद्म विभूषण से सम्मानित हुए धर्मेंद्र,हेमा मालिनी का भावुक पोस्ट वायरल,

by Sadaf Farooqui
May 26, 2026

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने के बाद पूरे फिल्म जगत में...

Dharmendra

आखिरी फैसला! एक्टर की दो शादियां, 6 बच्चे… धर्मेंद्र की 450 Cr की दौलत: सौतेले भाइयों-बहनों में कैसे बंटेगी संपत्ति?

by Mayank Yadav
November 24, 2025

Dharmendra property legal heirs: 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की आयु में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से फिल्म...

Dharmendra

यादों में साहनेवाल: क्यों धर्मेंद्र के जाने के बाद आज भी उनके पैतृक गांव में हर आँख नम है।

by Mayank Yadav
November 24, 2025

Dharmendra ancestral home Sahnewal village: हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन', धर्मेंद्र (Dharmendra), सोमवार, 24 नवंबर की सुबह 89 वर्ष की आयु...

Dharmendra

‘धरम पाजी’ को अंतिम सलाम: बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ अमर हो गया: अलविदा धर्मेंद्र, एक युग का हुआ अंत!

by Mayank Yadav
November 24, 2025

Dharmendra Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, जिन्हें प्यार से 'ही-मैन' और 'धरम पाजी' कहा जाता था, धर्मेंद्र का आज...

‘ऊपर वाले के हाथ में है…’ धर्मेंद्र की तबीयत पर बोलीं हेमा मालिनी, बोलीं – “बच्चे रातभर नहीं सोए”

‘ऊपर वाले के हाथ में है…’ धर्मेंद्र की तबीयत पर बोलीं हेमा मालिनी, बोलीं – “बच्चे रातभर नहीं सोए”

by Sangeeta Sharma
November 13, 2025

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर बीते कुछ दिनों से फैन्स और उनके परिवार...

Next Post
Sonbhadra

हिंदुस्तान की मिट्टी में जहर घोलती पोस्ट! शहीद की पत्नी पर टिप्पणी करने वाली जेबा अफरोज निलंबित...

PMFME

सरकार की ये योजना बदल देगी आपकी किस्मत: 10 लाख तक की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist