Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » कमल हासन को कर्नाटक हाई कोर्ट ने फटकारा, कहा- ‘आहत न करें भावनाएं’

कमल हासन को कर्नाटक हाई कोर्ट ने फटकारा, कहा- ‘आहत न करें भावनाएं’

कन्नड़ भाषा पर दिए कमल हासन के बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेता को कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए फटकार लगाई।

by Akhand Pratap Singh
03/06/2025
Kamal Haasan

बेंगलुरु, 3 जून (आईएएनएस)। कन्नड़ भाषा पर दिए कमल हासन (Kamal Haasan) के बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेता को कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए फटकार लगाई। कोर्ट ने सवाल किया कि अपनी गलती के लिए वे पुलिस सुरक्षा क्यों मांग रहे हैं? कोर्ट ने कहा, “अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं करना चाहिए।”

न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह टिप्पणी कमल हासन की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें उन्होंने अपनी (Kamal Haasan) फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक के सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए सुरक्षा की मांग की थी। कमल हासन ने कहा था कि “कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है,” जिसके बाद कर्नाटक में उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया। यही नहीं, उन्होंने माफी मांगने से भी इनकार कर दिया।

कोर्ट ने कमल हासन के वकील से पूछा कि क्या वे माफी मांगने को तैयार हैं और मामले की सुनवाई थोड़े देर के लिए टाल दी। कोर्ट ने कहा कि 1950 में सी. राजगोपालाचारी ने भी ऐसा ही बयान दिया था, लेकिन विरोध के बाद माफी मांग ली थी। कोर्ट ने पूछा, “जब वह माफी मांग सकते हैं, तो कमल हासन क्यों नहीं?”

RELATED NEWS

MS Subbulakshmi की कहानी पर्दे पर लाएंगी रश्मिका,जाने कब होगा फिल्म का लॉन्च

MS Subbulakshmi की कहानी पर्दे पर लाएंगी रश्मिका,जाने कब होगा फिल्म का लॉन्च

September 15, 2026

यह भी पढ़े: Errol Musk पर छाया भारत की संस्कृति का जादू, जमकर की तारीफ और जताई इस जगह जाने की इच्छा

कोर्ट ने आगे कहा, “आप कर्नाटक में फिल्म रिलीज कर पैसे कमाना चाहते हैं, लेकिन माफी नहीं मांग रहे। मैं भी आपकी फिल्म देखना चाहता हूं, लेकिन इस विवाद की वजह से नहीं देख पा रहा। अगर माफी नहीं मांगनी, तो कर्नाटक में फिल्म रिलीज क्यों करना चाहते हैं? एक माफी से सारी समस्या हल हो सकती थी। आपने बयान देना स्वीकार किया, फिर भी माफी से इनकार कर रहे हैं।” कमल हासन के वकील ने दलील दी कि अभिनेता ने भाषा का अपमान नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि अभिनेता कमल हासन ‘ठग लाइफ’ के प्रचार के दौरान भाषा पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में फंस गए हैं। गत 28 मई को चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि “कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है।” उनकी इस विवादित टिप्पणी का कर्नाटक के साथ ही और भी कई हिस्सों में विरोध देखने को मिला। आम लोगों के साथ ही राजनीतिक लोग भी हासन से नाराज नजर आए। भाजपा और कन्नड़ समर्थक समूहों ने उनके बयान की निंदा की और बिना शर्त माफी की मांग की।

अपनी (Kamal Haasan) आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन के दौरान चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में हासन ने अपने भाषण की शुरुआत “उइरे उरावे तमीझे” वाक्यांश से की थी, जिसका अर्थ है “मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल भाषा में है”। ‘ठग लाइफ’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts

MS Subbulakshmi की कहानी पर्दे पर लाएंगी रश्मिका,जाने कब होगा फिल्म का लॉन्च

MS Subbulakshmi की कहानी पर्दे पर लाएंगी रश्मिका,जाने कब होगा फिल्म का लॉन्च

September 15, 2026
Next Post
Noida News

नोएडा में थार का कहर, तेज रफ्तार ने युवक को रौंदा, हालत नाज़ुक

Elvish Yadav

Elvish Yadav ने ठुकराया Bigg Boss और Khatron Ke Khiladi का ऑफर, मेकर्स के सामने रखी ये बड़ी शर्त!

Maharashtra:नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले की तारीखों का एलान,तैयारियों की जोरदार शुरुआत,कितने का है बजट

Maharashtra:नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले की तारीखों का एलान,तैयारियों की जोरदार शुरुआत,कितने का है बजट

POPULAR POST

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India