गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बेटी को टारगेट करने पर भड़के Khesari Lal Yadav राजपूत समाज को लेकर कह दी ये बड़ी बात

by Web Desk
नवम्बर 30, 2022
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के नामित अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों चर्चा में चल रहे हैं। मुद्दे पर सीधे जाते हुए आपको बताते हैं आखिर क्यों खेसारी लाल यादव चर्चा में बने हुए हैं।

हाल ही में खेसारी लाल के एक करीबी ने एक लाइव शो के दौरान एक शख्स को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद ये पूरा विवाद यहां से शुरू हो गया। खेसारी ये नहीं जानते थे कि इस थप्पड़ की गूंज उनके घर तक जा पहुंचेगी। अब इस मामले ने एक नया मोड ले लिया है, भोजपुरी अभिनेता के घर तक बात जा पहुंची है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

आपको बता दें, खेसारी लाल यादव की बेटी के फोटो और नाम को लेकर गाने बनाए जा रहे हैं, ये सब होता देख एक अभिनेता का पिता दर्द उभर आया है।

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खेसारी लाल ने करीब 12 मिनट का एक वीडियो लोगों के साथ शेयर किया है जिसमें वे ये कहते दिख रहे हैं, “कुछ दिन पहले मेरे किसी अपने ने एक live concert के दौरान एक शख्स को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद पूरे राजपूत समाज को लगा कि पूरे राजपूत समाज को थप्पड़ मारा गया है। कुछ थे पूरे नहीं। कुछ कलाकार बंधू भी थे जो गए थे और कहा गया था कि राजपूत समाज को थप्पड़ मारा गया है। फिर से मेरी Daughter को टारगेट किया जा रहा है। मैं उस राजपूत समाज से ये पूछना चाहता हूं कि आप लोग गलत चीज को हमेशा ऐसा ही सपोर्ट करते हो क्या ?  कुछ लोग कहते हैं कि मैं जातिवाद करता हूं, जब मेरे परिवार पर बात आती है, तब क्यों चुप हो जाते हैं आप ? जब मेरी परिवार पर ऐसी चीजें आती हैं तो आप लोग क्यों चुप हो जाते हैं ? अब मेरी बेटी का फोटो लगाकर गाना गाया गया है। मेरी बेटी को टारगेट किया गया है तो मैं उस राजपूत समाज से पूछना चाहता हूं कि जो लोग हथियार लेकर खेसारी को ढूंढ रहे थे। अब कहां हैं आप लोग ?”

इतना ही नहीं आगे बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, “क्यों किसी पिता को मजबूर कर रहे हो, गलत करने पे। मेरे परिवार ने क्या बिगाड़ा है किसी का ? आज की तारीख में चारो तरफ से घिरा हुआ हूं, आप ही का समाज मुझे घेर रहा है, जिन्होंने सोच रखा है कि खेसारी को बर्बाद करेंगे। क्यों यार मैंने क्या गुनाह किया है। मैं दूध बेचने वाले का बेटा हूं इसलिए ? लिट्टी चोखा बेचकर यहां आया हूं इसलिए? आज एक एक्टर नहीं पिता बनकर बात कर रहा हूं। फिर से मेरे परिवार पर टारगेट हो रहा है। मैं एक अभिनेता होने के साथ ही एक बाप भी हूं। मैं बाप बना, मैंने बेटी पैदा की, मैंने बेटा पैदा किया उसमें मेरी क्या गलती है। मेरे परिवार ने क्या बिगाड़ा है ?  मैं पहले से बहुत दुखी हूं। मेरे 200 गाने एक साथ डिलीट हो गए हैं। सबने सोच लिया है कि खेसारी लाल यादव को खत्म करना है।”

“मेरी उस समाज से अपील है कि मेरे परिवार को टारगेट न करे। क्या आपके घर में बेटी बहन नहीं है ? काम को लेकर पीछा करो, लेकिन एक पिता को परेशान मत करो। किसी की बेटी पर गाना बनाना उसकी तस्वीर लगाना, उसका नाम लगाना सही नहीं है। अगर गलती पर लाइव शो में किसी को थप्पड़ मार दिया तो उसके लिए पूरा समाज सोच रहा है कि उनको थप्पड़ मारा गया ? अब उसी समाज का वही बेटा क्या कर रहा है ? मेरी बेटी की तस्वीर लगाकर गाने बना रहा है अब कहां गया आपका समाज ? आपका समाज बहुत आगे जा रहा है ? एक बाप को मत उकसाओ। मैं भोजपुरी सिनेमा को आगे बढ़ाने में बहुत मेहनत कर रहा हूं, लेकिन कुछ लोगों को शायद ये अच्छा नहीं लग रहा! बता दूं जब बेटी को लेकर बात आएगी तो मैं चुप नहीं बैठूंगा।”

Tags: bhojpuri film industryInstagramKhesari Lal yadavNews1Indiasocial media
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Meta Teen Safety: मेटा ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुरक्षा उपायों...

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Viral Video: गांव-कस्बों से सामने आने वाले कई वीडियो अपनी अनोखी घटनाओं के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

Next Post

Millionaire: करोड़पतियों के देश छोड़ने का सिलसिला जारी, जानें टॉप-5 देशों में भारत का कौन सा स्थान

पॉलीग्राफी टेस्ट में आफताब से पूछे गए 250 सवाल, जवाब में बोला Aftab, ‘हां मैंने श्रद्धा को मारा है’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In