सोमवार, अगस्त 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Mumbai से फिल्म सिटी UP ले जाने की बात पर भड़के NCP नेता ने Yogi Adityanath के लिए कह डाली इतनी बड़ी बात

by Neel Mani
जनवरी 5, 2023
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) इन दिनों मुंबई के दौरे पर हैं। आज यानि 5 जनवरी को उनके मुंबई दौरे का दूसरा दिन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अगले महीने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाना है लेकिन मुख्यमंत्री योगी इस इन्वेस्टर्स समिट से पहले ही UP में इन्वेस्टमेंट की संभावनाओं को लेकर उद्योगपतियों से मिल रहे हैं।

इतना ही नहीं मुंबई के अपने इन दो दिनों के दौरे के दौरान दोपहर में मुंबई की सड़कों पर रोड शो तक कर रहे हैं। इसी के साथ-साथ कई नामी फिल्म निर्माताओं से भी मिल रहे हैं। भई योगी जी के इन कारनामों को देखते हुए महाराष्ट्र में विपक्ष की ओर से अब ये सवाल किया जा रहा है कि कहीं योगी जी की मंशा मुंबई की फिल्म सिटी को यूपी में शिफ्ट करने की तो नहीं ?

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

अगस्त 28, 2026

विपक्ष के इस डर का योगी जी ने शानदार जवाब देते हुए पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, मुंबई तो मुंबई है। यह शहर अर्थव्यवस्था की भूमि है, देश की आर्थिक राजधानी है। UP भारत की धर्म भूमि है। वहां धार्मिक राजधानी है। मुंबई से फिल्म सिटी ले जाने का हमारा कोई विचार नहीं है। हम तो वहां पर खुद की फिल्म सिटी तैयार कर रहे हैं।

आपको बता दें, कल शाम को एनसीपी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने फिल्म सिटी को यूपी में शिफ्ट किए जाने को लेकर कहा था। योगी आदित्यनाथ आएं-जाएं, इससे फर्क नहीं पड़ता है। मुंबई की शान निराली है। मुंबई मराठी माणूस की है। गोरखपुर को मुंबई बनने में अभी हजार साल लगेंगे। मुंबई में जो फिल्म उद्योग के विकास के लिए जो माहौल है, वो वहां कैसे लाएंगे ?

इतना ही नहीं जितेंद्र आव्हाड के अलावा शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी इस बारे में अपनी राय रखते हुए कहा, ” यह काल्पनिक बातें लगती हैं कि अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित मुंबई से जाकर लखनऊ या नोएडा में रहेंगे। मुंबई की फिल्म सिटी कोई जेब में ले जाने वाली चीज नहीं है।”

आगे उन्होंने कहा, योगी आदित्यनाथ अपने राज्य में उद्योग विकसित करने के लिए निवेश आकर्षित करने आए हैं। इसमें कोई ऐतराज नहीं है। अपने राज्य में फिल्म सिटी तैयार करना चाहते है, इसमें कोई गलत बात नहीं है। दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों में भी उनकी अपनी-अपनी फिल्म सिटी है। ऐतराज तब होता जब महाराष्ट्र के हक के उद्योग को दूसरे राज्यों में भेजा जाता है। ऐतराज तब होता है जब योगी आदित्यनाथ मुंबई आते तो हैं इन्वेस्टमेंट जुटाने के नाम पर लेकिन मुंबई आकर फिर रोड शो करने लगते हैं। BJP की राजनीति करने लगते हैं।

Tags: Entertainment NewsJitendra AwhadMumbaiNCPNews1IndiaSanjay RautUPYogi Adityanath
Share198Tweet124Share49

Neel Mani

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Next Post

Urvashi-Rishabh: उर्वशी की माँ ने दिया नेटिजन्स को मुंहतोड़ जवाब, ट्रोल हुई थीं ऋषभ पंत के लिए दुआ करने पर

Basant Panchami 2023: इस साल कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? जानें तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist