मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

SIR पर भड़के प्रकाश राज, वोटर लिस्ट से नाम हटने का किया दावा; बोले- ‘गेम ऑन’

प्रकाश राज ने दावा किया है कि SIR प्रक्रिया के दौरान बेंगलुरु की मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया गया। उन्होंने ‘गेम ऑन’ कहते हुए प्रक्रिया पर सवाल उठाए। साथ ही झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Prakash Raj: अभिनेता प्रकाश राज एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि कर्नाटक में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान बेंगलुरु की मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया गया। प्रकाश राज ने वीडियो संदेश के जरिए इस पर नाराजगी जताई और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह अपना वोटर आईडी वापस पाने के लिए आगे की प्रक्रिया का सामना करेंगे।

प्रकाश राज का दावा- वोटर लिस्ट से गायब हुआ नाम

प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया कि SIR प्रक्रिया के बाद बेंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र के उन मतदाताओं में उनका नाम भी शामिल है, जिनका वोटिंग राइट प्रभावित हुआ है। उन्होंने इसे व्यंग्यात्मक अंदाज में ‘मजाक’ बताते हुए कहा कि उनका जन्म, पढ़ाई और थिएटर करियर इसी इलाके से जुड़ा रहा है।

RELATED NEWS

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026
Panchayat Elections: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाताओं को मिला नया स्टेट वोटर नंबर, दो वोट डालने की कोशिश करी तो होगी FIR

Panchayat Election : पंचायत चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट आई सामने, लाखों नए मतदाताओं को मिला मौका

जून 12, 2026

अभिनेता ने यह भी कहा कि वह इसी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद पद के उम्मीदवार रह चुके हैं। उन्होंने वोटर आईडी वापस पाने के लिए जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया का पालन करने की बात कही।

‘गेम ऑन’ कहते हुए साधा निशाना

प्रकाश राज ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कुछ नागरिकों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को जनता द्वारा सत्ता से हटाए जाने से रोकना आसान नहीं होगा। उन्होंने अपने अंदाज में इसे ‘गेम ऑन’ कहा।

सोशल मीडिया पोस्ट में भी उन्होंने सत्ता और वोट के अधिकार को लेकर तंज कसा और #justasking हैशटैग का इस्तेमाल किया।

झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई से भी नाराज

प्रकाश राज ने झारखंड के रांची में प्रदर्शन कर रहे JPSC और JSSC अभ्यर्थियों पर कथित पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई दिखाई गई।

इस पर नाराजगी जताते हुए अभिनेता ने सवाल किया कि ऐसी कार्रवाई क्यों की जा रही है। उन्होंने इसे ‘बर्बरता’ बताते हुए कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। इस पोस्ट में भी उन्होंने #justasking हैशटैग का इस्तेमाल किया।

इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रकाश राज

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रकाश राज हाल में ‘डाकू: ए लव स्टोरी’, ‘जन नायकन’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। आने वाले समय में वह एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ और संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ में दिखाई देंगे।

Tags: Prakash RajSIRVoter List
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

Panchayat Elections: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाताओं को मिला नया स्टेट वोटर नंबर, दो वोट डालने की कोशिश करी तो होगी FIR

Panchayat Election : पंचायत चुनाव की अंतिम वोटर लिस्ट आई सामने, लाखों नए मतदाताओं को मिला मौका

by SYED BUSHRA
जून 12, 2026

Panchayat Voter List Released:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच करोड़ों मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
नवम्बर 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Next Post
Janhvi Kapoor OTT Debut: साउथ में जान्हवी कपूर की नई पारी, जाने किस नई सीरीज़ का बनेंगी हिस्सा

Janhvi Kapoor OTT Debut: साउथ में जान्हवी कपूर की नई पारी, जाने किस नई सीरीज़ का बनेंगी हिस्सा

Secret Flight: किसके डर से ट्रम्प ने तुर्किये से किया सीक्रेट सफर, कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में चढ़े, क्या दूसरे सैन्य विमान से ब्रिटेन पहुंचे

Secret Flight: किसके डर से ट्रम्प ने तुर्किये से किया सीक्रेट सफर, कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में चढ़े, क्या दूसरे सैन्य विमान से ब्रिटेन पहुंचे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist