Monday, May 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Ramayana : रणबीर कपूर की फिल्म ने दिखाई पहली झलक, क्या यह बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ ने अपनी पहली झलक से ही धूम मचा दी है। दमदार स्टारकास्ट, शानदार म्यूजिक और हॉलीवुड जैसे वीएफएक्स।

by SYED BUSHRA
July 4, 2025
in मनोरंजन
: Ramayana box office collection update
Share on FacebookShare on Twitter

Ramayana Box Office Storm : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही ‘रामायण’ ने अपनी पहली झलक से ही धूम मचा दी है। 3 जुलाई 2025 को रिलीज हुए इस फिल्म के 7 मिनट के शो-रील और 3 मिनट के टीजर ने फैंस को हैरान कर दिया। लोगों का कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी और कई लोग तो इसे 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे सुपरहिट बता रहे हैं और इसे ‘बॉक्स ऑफिस का तूफान’ कहा जा रहा है।

दमदार स्टारकास्ट और बेहतरीन म्यूजिक

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं। फिल्म के सबसे चर्चित किरदार रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान जी, लारा दत्ता कैकेयी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में दिखेंगी। फिल्म का म्यूजिक भी काफी खास है। ए.आर. रहमान और हंस जिमर जैसे बड़े म्यूजिक डायरेक्टर इस फिल्म के संगीत पर काम कर रहे हैं, जिससे इसका म्यूजिक इंटरनेशनल लेवल का हो गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

भव्य सेट और हॉलीवुड जैसा विजुअल इफेक्ट

‘रामायण’ को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके निर्माता नमित मल्होत्रा और यश हैं। फिल्म का सेट बहुत ही शानदार और बड़ा बनाया गया है। इसके विजुअल इफेक्ट्स यानी वीएफएक्स हॉलीवुड फिल्मों जैसी क्वालिटी के हैं, जिससे देखने वालों को यह किसी विदेशी फिल्म जैसा अनुभव देगा।

दो पार्ट में होगी रिलीज

फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। इससे दर्शकों को पूरी कहानी धीरे-धीरे और शानदार अंदाज में देखने को मिलेगी।

बॉक्स ऑफिस पर बनेगा नया रिकॉर्ड?

फिल्म के टीजर और शो-रील को देखकर फैंस को भरोसा है कि ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होगी। अगर सब कुछ सही रहा तो यह फिल्म 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सकती है।

Tags: Indian Cinema NewsRamayana Movie Update
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Axiom Mission 4: शुभांशु शुक्ला ने परिवार को दिखाया अनोखा सूर्योदय, मां-बेटे के बीच हुआ भावुक संवाद

Axiom Mission 4: शुभांशु शुक्ला ने परिवार को दिखाया अनोखा सूर्योदय, मां-बेटे के बीच हुआ भावुक संवाद

Nipah Virus : केरल में फिर फैला कौन सा वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट क्या कोरोना की होगी वापसी

Nipah Virus : केरल में फिर फैला कौन सा वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट क्या कोरोना की होगी वापसी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist