गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘India’s Got Latent’ की शूटिंग के बीच Ranveer Allahabadia पर गिरी गाज, पुलिस की जांच हुई शुरू

Ranveer Allahabadia : स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'India’s Got Latent' में यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 10, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Ranveer Allahabadia

Ranveer Allahabadia

Share on FacebookShare on Twitter

Ranveer Allahabadia : स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘India’s Got Latent’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। शो में कथित रूप से अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर एडवोकेट आशीष राय और अन्य लोगों ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में रणवीर इलाहबादिया के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो के आयोजकों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम ‘India’s Got Latent’ के सेट पर पहुंची, जिससे सेट पर हड़कंप मच गया। इलाहबादिया की विवादित टिप्पणी ने इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर नाराजगी फैला दी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में संवेदनशीलता और नैतिक जिम्मेदारी को अनिवार्य करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

RELATED NEWS

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! Ranveer Allahabadia के शो को इस शर्त पर ऑन एयर करने की मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! Ranveer Allahabadia के शो को इस शर्त पर ऑन एयर करने की मंजूरी

मार्च 3, 2025
India Got Latent

India Got Latent शो मामला: रणवीर इलाहाबदिया लापता, पुलिस की तलाश जारी!

फ़रवरी 14, 2025

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा,
“मुझे इस विवाद के बारे में जानकारी मिली है, हालांकि मैंने शो नहीं देखा है। लेकिन अगर इसमें अपमानजनक और अश्लील बातें की गई हैं, तो यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा का उल्लंघन है। अगर मर्यादा पार की गई है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।”

Ranveer Allahabadia की विवादित टिप्पणी पर गुस्सा

इस पूरे विवाद की जड़ रणवीर इलाहबादिया द्वारा शो के दौरान पूछे गए एक सवाल को बताया जा रहा है। उन्होंने एक कंटेस्टेंट से अंग्रेजी में सवाल पूछा, जिसका हिंदी अनुवाद इस प्रकार है:
“क्या आप अपने माता-पिता को जीवनभर रोज़ाना सेक्स करते हुए देखना चाहेंगे, या फिर एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए रोकना चाहेंगे?”

इस अश्लील सवाल पर भारी विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी नेता नीलोत्पल मृणाल ने खार पुलिस स्टेशन में रणवीर इलाहबादिया, समय रैना और शो के जजों के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया पर गहरा आक्रोश, माफी की मांग

रणवीर इलाहबादिया ने अब तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी आलोचना हो रही है।

  • यूजर्स का कहना है कि डिजिटल मनोरंजन की दुनिया में नैतिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है।
  • कई यूजर्स ने रणवीर से माफी मांगने की मांग की है, तो कुछ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
  • उनके इंस्टाग्राम पर 35 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब चैनल BeerBiceps के 83 लाख सब्सक्राइबर्स हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बीजेपी और अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता राम कदम ने इस विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,”माता-पिता भगवान के समान होते हैं। उनके खिलाफ ऐसी अभद्र टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस यूट्यूबर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सांसद महुआ माझी ने भी इस विवाद को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, यह एक पब्लिसिटी स्टंट लगता है। इलाहबादिया को हाल ही में प्रधानमंत्री से पुरस्कार मिला था, उन्हें उसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए थी। माता-पिता और बच्चों के रिश्ते को लेकर इस तरह की टिप्पणियां बेहद अश्लील और अस्वीकार्य हैं। सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

रणवीर इलाहबादिया और ‘India’s Got Latent’ से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है, और यदि अश्लीलता और अपमानजनक भाषा के आरोप सही पाए जाते हैं, तो सख्त कानूनी कार्रवाई संभव है। वहीं, यह मामला डिजिटल कंटेंट पर रेगुलेशन और सेंसरशिप की जरूरत पर भी बहस छेड़ रहा है।

Tags: Ranveer Allahabadia
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! Ranveer Allahabadia के शो को इस शर्त पर ऑन एयर करने की मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! Ranveer Allahabadia के शो को इस शर्त पर ऑन एयर करने की मंजूरी

by Kirtika Tyagi
मार्च 3, 2025

Ranveer Allahabadia : 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में चर्चित यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर अल्लाहबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी...

India Got Latent

India Got Latent शो मामला: रणवीर इलाहाबदिया लापता, पुलिस की तलाश जारी!

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 14, 2025

India Got Latent: इंडिया गॉट लेटेंट शो के विवादास्पद बयान को लेकर मुश्किलों में घिरे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबदिया अब लापता...

India Got Latent

मुश्किलों में घिरे रणवीर पहुंचे SC, अपर्णा यादव ने की आलोचना तो नंद किशोर ने की NSA लगाने की मांग

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 14, 2025

Ranveer Allahabadia: पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में माता-पिता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का विवाद लगातार गहराता जा...

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया की घटिया हरकत से नाराज हुए विराट कोहली, उठाया ये कदम

Ranveer Allahbadia: रणवीर इलाहाबादिया की घटिया हरकत से नाराज हुए विराट कोहली, उठाया ये कदम

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 13, 2025

Virat Kohli unfollow Ranveer Allahbadia: हाल ही में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा...

Ranveer Allahabadia

विवादित वीडियो हटाने के बाद भी जारी बवाल, क्या समय रैना और Ranveer Allahabadia पर होगी सख्त कार्रवाई?

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 11, 2025

Ranveer Allahabadia :  स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो India’s Got Latent को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले...

Next Post
जाम पर अखिलेश यादव ने दागे सवाल तो हरकत में आए जेपी नड्डा, उतारे ये जांबाज जो महाकुंभ की  डगर को बनाएंगे आसान

जाम पर अखिलेश यादव ने दागे सवाल तो हरकत में आए जेपी नड्डा, उतारे ये जांबाज जो महाकुंभ की  डगर को बनाएंगे आसान

Mahakumbh Stempede: महाकुंभ हादसे में केजरीवाल ने जताया शोक कहा “प्रशासन के निर्देशों का करे पालन”

Arvind Kejriwal Net worth: केजरीवाल की कमाई 10 साल में कितनी बढ़ी या कितनी कम हुई, हैरान करने वाले आँकड़े आय सामने

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist