शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

पूनम ढिल्लो और मीरा चोपड़ा के साथ “सुपर वुमन” में स्क्रीन शेयर करेंगे रोहित राज, पर्दे पर मचाएगी धमाल

by Juhi Tomer
मई 19, 2023
in मनोरंजन, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड में इन दिनों ऐसे विषयों पर फिल्में भी बनाने की हिम्मत की जा रही है जो अनछुए रहे हैं। अलैंगिकता भी एक ऐसा ही नाजुक और रोचक विषय है, जिस पर नाममात्र को ही सिनेमा बना है। अब ऐसे विषय पर बन रही फिल्म “सुपर वुमन” में अभिनेता रोहित राज एक अलग किस्म की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। गोल्डन रेशियो फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फ़िल्म की शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है, जो रोहित राज की दूसरी फीचर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन पुरस्कार विजेता निर्देशक ज़ैगम इमाम ने किया है। इस फ़िल्म में मीरा चोपड़ा, तिग्मांशु धूलिया, पूनम ढिल्लों, सानंद वर्मा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस सिनेमा की कहानी एसेक्सुअलिटी के विषय के इर्द-गिर्द घूमती है।

रोचक तथ्य यह है कि अलैंगिकता किसी भी तरह की यौन गतिविधि में रुचि या इच्छा की कमी या अनुपस्थिति है। एसेक्सुअल होने का मतलब है किसी भी जेंडर के प्रति शारीरिक इच्छाएं या आकर्षण ना होना। दुनिया की कुल आबादी का सिर्फ 1% या उससे कम अलैंगिक है और इसी वजह से यह कांसेप्ट अब भी समाज और लोगों से परिचित नहीं है।

RELATED NEWS

Financial Minimalism:  क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

Financial Minimalism: क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

अगस्त 8, 2026
Athletics News: भारत का शानदार आगाज, आशीष यादव ने अमेरिका में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल

Athletics News: भारत का शानदार आगाज, आशीष यादव ने अमेरिका में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल

अगस्त 8, 2026

मीरा चोपड़ा के साथ काम करना मेरे लिए सुखद अनुभव- रोहित

रोहित राज का कहना है कि, “तिग्मांशु जी और मीरा चोपड़ा के साथ काम करना मेरे लिए सुखद अनुभव रहा। फिल्म में अलैंगिकता के इर्द-गिर्द एक अनूठी और दिलचस्प कहानी दर्शाई गई है और इसका उद्देश्य दर्शकों को इस विषय पर ज्ञान देना है। मैं इस फिल्म में मीरा के किरदार के अपोज़िट काम कर रहा हूं। अपने दूसरे प्रोजेक्ट में एक ऐसी फिल्म में काम करना जो एक सामाजिक विषय को संबोधित करती है, मेरे लिए एक आशीर्वाद रहा है। ऐसी फिल्मों में अभिनय करना बहुत महत्वपूर्ण होता है, जहां एक अभिनेता अपनी कला दिखा सकता है। हैं। इस तरह की कलात्मक और रचनात्मक पहलू वाली फिल्मों में काम करना हमेशा खुशी की बात होती है।

रोहित के लिए इस फ़िल्म के निर्देशक के साथ काम करना सीखने का अनुभव रहा। उन्होंने कहा, “निर्देशक जैगम इमाम एक अनुभवी डायरेक्टर हैं और उनके साथ काम करना आसान रहा। उन्होंने मुझे सेट पर अपने किरदार को एक्सप्लोर करने की बहुत आज़ादी दी ताकि स्क्रीन पर बेहतरीन परिणाम मिल सके।”

रोहित की पहली फिल्म- ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ एक क्राइम थ्रिलर है

बता दें कि रोहित की पहली फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ द टैटू’ एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें रोहित एक ऐसे बैरिस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी अक्लमंदी और पुलिस की मदद से 20 साल पुराने हत्या के मामले को सुलझाता है। जल्द ही रिलीज होने वाली इस फ़िल्म में अर्जुन रामपाल, मनोज जोशी, डेज़ी शाह और अमीषा पटेल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Financial Minimalism:  क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

Financial Minimalism: क्या सोशल मीडिया बढ़ा रहा है आपका खर्चे जानिए कैसे कम खर्च से बनाएं जिंदगी आसान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Financial Minimalism: आज कमाई बढ़ने के साथ लोगों की जरूरतें और खर्च भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, सेल,...

Athletics News: भारत का शानदार आगाज, आशीष यादव ने अमेरिका में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल

Athletics News: भारत का शानदार आगाज, आशीष यादव ने अमेरिका में रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता सिल्वर मेडल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

World Athletics U20: उत्तर प्रदेश के युवा एथलीट आशीष यादव ने अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का...

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Bangladesh India Relations: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पिछले कुछ समय से तनाव देखने को मिला है। कई मुद्दों पर...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

Cricket News: किसकी बेईमानी पड़ी भारी, खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा लाखों का जुर्माना

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Pakistan Cricket: क्रिकेट में किसी खिलाड़ी की प्रतिभा के साथ उसकी ईमानदारी और अनुशासन भी बेहद अहम माना जाता है।...

Next Post

विराट कोहली के कोहराम में हैदराबाद के नवाब हुए ढेर, इस तरह विराट ने बनाया छठां IPL शतक

RBI ने सुनाया बड़ा फैसला, रिजर्व बैंक 2000 रुपये के नोट लेगी वापस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist