गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Saif Ali Khan attack: चोरी या हत्या? सैफ अली खान के घर में हमलावर के इरादों पर पुलिस का खुलासा

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान के घर में घुसे हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह चोरी के इरादे से घर में घुसा था। जांच जारी है।

by Mayank Yadav
जनवरी 19, 2025
in Breaking, मनोरंजन
Saif Ali Khan
Share on FacebookShare on Twitter

Saif Ali Khan attack: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में अहम खुलासे किए हैं। घटना के 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस ने बांद्रा के हीरानंदानी इलाके से पकड़ा। 30 वर्षीय आरोपी के पास भारतीय दस्तावेज नहीं मिले, और पुलिस को उसके बांग्लादेशी होने का शक है। आरोपी ने 5-6 महीने पहले ही मुंबई में कदम रखा था और एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह चोरी के इरादे से Saif Ali Khan के घर में घुसा था। उसे नहीं पता था कि वह जिस घर को निशाना बना रहा है, वह बॉलीवुड सुपरस्टार Saif Ali Khan का घर है।

72 घंटे में गिरफ्तारी और पुलिस का बयान

मुंबई पुलिस ने बताया कि 15 जनवरी की रात 2 बजे आरोपी ने चोरी के उद्देश्य से सैफ अली खान के घर में प्रवेश किया। नौकरानी की चीखों ने सैफ और करीना को अलर्ट कर दिया। सैफ जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। एक्टर पर कुल 6 बार वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, परिवार की तत्परता से उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत स्थिर है।

RELATED NEWS

Celebrity Parenting: ये फ़िल्मी सितारे अपने बच्चों को धर्म नहीं, इंसानियत की देते हैं सीख, जाने कौन हैं ये मशहूर कलाकार

Celebrity Parenting: ये फ़िल्मी सितारे अपने बच्चों को धर्म नहीं, इंसानियत की देते हैं सीख, जाने कौन हैं ये मशहूर कलाकार

जून 29, 2026
Saif Ali Khan हमले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, धर दबोचा ‘खुकुमनी शेख’

Saif Ali Khan हमले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, धर दबोचा ‘खुकुमनी शेख’

जनवरी 27, 2025

पुलिस ने बताया कि आरोपी का इरादा केवल चोरी का था, लेकिन जब सैफ ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ गैरकानूनी प्रवेश, चोरी, और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

हमलावर के बैकग्राउंड पर जांच जारी

आरोपी शरीफुल इस्लाम ने मुंबई में 5-6 महीने पहले ही आकर एक हाउसकीपिंग एजेंसी के तहत काम शुरू किया था। उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसके बांग्लादेशी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपी के संपर्कों और पिछले रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज हॉलीडे कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही, घटना को लेकर सैफ अली खान और करीना कपूर का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं। पुलिस की तत्परता और जांच की वजह से आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सका। हालांकि, यह घटना बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती है।

यहां पढ़ें: Saif Ali Khan: हां ऐसे ही हैं सैफ अली खान, घर में ‘हीरो’ तो हॉस्पिटल में टाइगर की तरह दहाड़े ‘छोटे नवाब’
Tags: Saif Ali Khan
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Celebrity Parenting: ये फ़िल्मी सितारे अपने बच्चों को धर्म नहीं, इंसानियत की देते हैं सीख, जाने कौन हैं ये मशहूर कलाकार

Celebrity Parenting: ये फ़िल्मी सितारे अपने बच्चों को धर्म नहीं, इंसानियत की देते हैं सीख, जाने कौन हैं ये मशहूर कलाकार

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Celebrity Parenting: बॉलीवुड के चर्चित स्टार कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बच्चों तैमूर अली खान और...

Saif Ali Khan हमले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, धर दबोचा ‘खुकुमनी शेख’

Saif Ali Khan हमले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, धर दबोचा ‘खुकुमनी शेख’

by Kirtika Tyagi
जनवरी 27, 2025

Saif Ali Khan  : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में नया खुलासा हुआ है। जहां बताया...

Saif Ali Khan

सैफ अली खान के परिवार को मिली पुलिस सुरक्षा, XYZ कैटेगरी पर टिकी सभी की नज़रें

by Gulshan
जनवरी 23, 2025

Saif Ali Khan : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के बाद अब मुंबई पुलिस ने...

Saif Ali Khan ने छोड़ा पुराना घर, डिस्चार्ज के बाद फॉर्च्यून हाइट्स में किया शिफ्ट

Saif Ali Khan ने छोड़ा पुराना घर, डिस्चार्ज के बाद फॉर्च्यून हाइट्स में किया शिफ्ट

by Kirtika Tyagi
जनवरी 21, 2025

Saif Ali Khan : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से पांच दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया...

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan 6 दिन बाद घर लौटे, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

by Gulshan
जनवरी 21, 2025

Saif Ali Khan : सैफ अली खान को 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, उनकी पूरी...

Next Post
Weather Update

दिल्ली में सर्द हवाओं का कहर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में ठंड का बढ़ा सितम, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम ?

Indian cricket team's loss

India को Border Gavaskar trophy में हार ,आपसी मतभेद, ड्रेसिंग रूम की बाते इस क्रिकेटर की जुबानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist