सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Bollywood news: तीन पीढ़ियों के संघर्ष, दर्द और तवायफो की बंद गलियों से भारतीय सिनेमा की ऊंचाइयों तक की कहानी

सायरा बानो का सफर आसान नहीं था। उनकी परनानी कोठे पर बेची गई थीं, मां ने बॉलीवुड में जगह बनाई और फिर सायरा खुद एक स्टार बनीं।

by SYED BUSHRA
मई 8, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Saira Banu:  बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमक-धमक भरी लगती है, अंदर से उतनी ही संघर्षों से भरी होती है। यहां हर किसी को एक ‘गॉडफादर’ नहीं मिलता, और न ही हर कलाकार फिल्मी बैकग्राउंड से आता है। ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने बाहर से आकर अपनी जगह बनाई है। इंडस्ट्री के हर दौर में एक ऐसा चेहरा जरूर मिलता है जो अपने दम पर आगे बढ़ा हो। आज हम एक ऐसी अभिनेत्री की कहानी बता रहे हैं, जिनकी जड़ें एक तवायफ परिवार से जुड़ी हैं। नानी और परनानी तवायफ रहीं, मां एक सुपरस्टार बनीं, और खुद वो एक सफल अभिनेत्री।

सायरा बानो: एक अदाकारा, एक विरासत

सायरा बानो, जो आज भी बॉलीवुड के सुनहरे दौर की खूबसूरत अभिनेत्री के रूप में याद की जाती हैं, एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसकी कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। अगर उनकी मां नसीम बानो कोठे की गलियों से बाहर निकलकर अपना सपना न संजोतीं, तो शायद सायरा का जीवन कुछ और ही होता।

RELATED NEWS

UP Women Self Help Groups

Women Empowerment: यूपी की महिलाओं के उत्पाद अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बिकेंगे, योगी सरकार का बड़ा प्लान

अगस्त 31, 2026
Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

जुलाई 27, 2026

शुरुआत जुम्मन बाई से, एक मासूम बच्ची की कीमत

सायरा बानो की परनानी जुम्मन बाई की कहानी सबसे पहले सामने आती है। मात्र सात साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें हसनपुर के एक कोठे में बेच दिया था। कारण? उन्हें बेटियों से नफरत थी। जुम्मन बाई उस जीवन को स्वीकार नहीं करना चाहती थीं। वो कई बार भागने की कोशिश करती थीं, लेकिन कोठे की मालकिन ने उन्हें दिल्ली भेज दिया। वहां उनकी जिंदगी कोठे की दीवारों के अंदर ही सिमट गई। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया – शमशाद।

शमशाद बनीं छमिया बाई

शमशाद, जो आगे चलकर सायरा बानो की नानी बनीं, बेहद सुंदर थीं। मात्र 12-13 साल की उम्र में ही उन्हें कोठे पर बैठा दिया गया और वो ‘छमिया बाई’ के नाम से मशहूर हो गईं। उनकी खूबसूरती की चर्चा दूर-दराज तक फैल गई थी। नवाब और अंग्रेज अफसर उन्हें देखने आया करते थे। एक बार हसनपुर के अमीरजादे अब्दुल वाहिद रहमान और एक अंग्रेज अफसर के बीच छमिया बाई को लेकर बहस हो गई। मामला यहां तक पहुंचा कि दोनों ने उनके लिए बोली लगा दी।

बोली में जीते वाहिद खान 

इस शर्त में अब्दुल वाहिद रहमान ने सबसे ऊंची बोली लगाकर छमिया बाई को अपने साथ ले लिया। उन्होंने बाद में एक बेटी को जन्म दिया रोशन आरा, जो आगे चलकर ‘नसीम बानो’ के नाम से जानी गईं।

नसीम बानो ,बॉलीवुड की पहली क्वीन

नसीम बानो को बचपन से ही अभिनय का शौक था। उनकी मां छमिया बाई भी चाहती थीं कि उनकी बेटी उस दलदल से बाहर निकले। यही सोचकर वो नसीम को लेकर मुंबई आ गईं। फिल्मों की शूटिंग देखने के दौरान एक बार मशहूर निर्देशक सोहराब मोदी की नजर नसीम पर पड़ी। उस वक्त नसीम 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं। सोहराब मोदी ने उन्हें फिल्म का प्रस्ताव दिया और मां को मना लिया। इसके बाद नसीम ने कई हिट फिल्मों में काम किया और ‘द फर्स्ट क्वीन ऑफ इंडियन सिनेमा’ का खिताब पाया।

सायरा बानो,मां के सपनों को आगे बढ़ाया

नसीम बानो ने एहसान-उल-हक से विवाह किया और सायरा बानो उनकी संतान बनीं। सायरा ने भी फिल्मी दुनिया में अपना नाम रोशन किया। उन्होंने अपने समय के सुपरस्टार दिलीप कुमार से विवाह किया और बॉलीवुड की प्रतिष्ठित हस्तियों में शुमार हो गईं।

संघर्षों से निकलकर बनी एक मिसाल

सायरा बानो की कहानी केवल एक अभिनेत्री की नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों के संघर्ष, साहस और बदलाव की कहानी है। यह एक ऐसी दास्तान है, जहां दर्द, सपने और सफलता एक-दूसरे में गूंथे हुए हैं। उनकी जिंदगी हमें ये सिखाती है कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है।

Tags: Bollywood Historywomen empowerment
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Women Self Help Groups

Women Empowerment: यूपी की महिलाओं के उत्पाद अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बिकेंगे, योगी सरकार का बड़ा प्लान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Women Self Help Groups:उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के...

Namo Drone Didi Scheme

Drone Didi Scheme: गांव की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने की फ्री ट्रेनिंग, खेती में मदद कर कमाई का मिल रहा मौका

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Drone Didi Scheme: केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आधुनिक तकनीक से...

Sheila Devi Success Story

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Sheila Devi Success Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के मुज्जफरमऊ गांव में महिलाओं ने अपनी मेहनत...

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Women Empowerment: एक समय था जब वाहन चलाने को लेकर महिलाओं को कई तरह की रूढ़िवादी धारणाओं और टिप्पणियों का...

Next Post
Pakistan

Pakistan के भीतर गृहयुद्ध जैसे हालात: बलूच विद्रोहियों ने पाक सेना की गाड़ी रिमोट बम से उड़ाई, 14 सैनिक ढेर

कौन से बर्तन में रखा पानी है अमृत समान जानिए कब और कैसे पिएं ,शरीर को मिलेंगे बहुत फायदे

कौन से बर्तन में रखा पानी है अमृत समान जानिए कब और कैसे पिएं ,शरीर को मिलेंगे बहुत फायदे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In