Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सलमान के ‘गैलेक्सी’ की सुरक्षा टाइट, बालकनी पर लगे बुलेटप्रूफ शीशे

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बाद, उन्होंने अपने घर की सुरक्षा को और सख्त कर दिया है। एक्टर ने अब अपने घर की बालकनी को बुलेटप्रूफ करवा लिया है।

Gulshan by Gulshan
January 7, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Salman Khan
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Salman Khan : सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले साल उनके मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। अब उनके घर की सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया है।

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुरक्षा के इंतजामों को और सख्त कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके अपार्टमेंट में रेनोवेशन का काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता की बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर किया गया है। वीडियो में कारीगरों को बालकनी पर नीली शीट लगाते हुए देखा जा सकता है, जिसे बुलेटप्रूफ बताया जा रहा है।

RELATED POSTS

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

November 12, 2025
बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

November 7, 2025

अप्रैल 2024 में सलमान घर के बाहर हुई थी फायरिंग

अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई थी। इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ बताया गया। गैंगस्टर के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।

बाद में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को गिरोह की ओर से एक मैसेज मिला, जिसमें सलमान खान से माफी के बदले 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। धमकी में यह भी कहा गया कि मांग पूरी न होने पर सलमान को “बाबा सिद्दीकी से भी बदतर” अंजाम भुगतना होगा। गौरतलब है कि 12 अक्टूबर 2024 को सलमान के करीबी बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें : 21 लाख पर बवाल,चाहत पांडे की मां के चैलेंज का इस शख्स ने किया खुलासा

लगातार मिल रही धमकियों के चलते सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। अक्टूबर 2024 में, अभिनेता ने दुबई से इम्पोर्ट की गई करीब 2 करोड़ रुपये की बुलेटप्रूफ निसान पेट्रोल एसयूवी खरीदी। उनकी सुरक्षा टीम को आठ से दस और सशस्त्र गार्ड के साथ मजबूत किया गया, जबकि मुंबई पुलिस ने उनके घर पर एक विशेष कमांड सेंटर भी स्थापित किया।

सलमान खान का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित है। हाल ही में उनके जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म का टीजर जारी किया गया था। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। ‘सिकंदर’ 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Tags: Salman Khan
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

सलमान के ‘द बैंग टूर’ पोस्टर से सोनाक्षी सिन्हा गायब, फैंस में बढ़ी हलचल

by Sangeeta Sharma
November 12, 2025

सलमान खान के पॉपुलर ‘द बैंग टूर’ का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ, लेकिन इस बार कुछ ऐसा दिखा जिसने फैंस...

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

by Sangeeta Sharma
November 7, 2025

साल 2026 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त एक्शन फिल्मों का साल साबित होने वाला है। इस साल सिनेमा के तीन बड़े...

Court Notice: क्यों सलमान खान और किस पान मसाला कंपनी को कोर्ट का जारी हुआ नोटिस, कौन से विज्ञापन पर कब देना होगा जवाब

Court Notice: क्यों सलमान खान और किस पान मसाला कंपनी को कोर्ट का जारी हुआ नोटिस, कौन से विज्ञापन पर कब देना होगा जवाब

by SYED BUSHRA
November 5, 2025

Court Notice Over Misleading Advertisement: राजस्थान के कोटा उपभोक्ता न्यायालय में पान मसाला विज्ञापन को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Salman Khan

Salman Khan : पान मसाला एड छिड़ा विवाद, सलमान खान फंसे कानूनी पचड़े में पड़े सलमान खान 

by Gulshan
November 5, 2025

Salman Khan : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्मों के साथ ही...

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

उसने लाठियां उठाईं… जब शाहरुख खान ने ‘करण अर्जुन’ के सेट पर लड़कियों को छेड़ने वाले लड़कों की जमकर की पिटाई

by Swati Chaudhary
November 2, 2025

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहरुख...

Next Post
Gate 2025 admit card

Gate Admit card 2025: GATE 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? जानिए आसान तरीका

Justin Trudeau resignation reasons

International news : Trudeau के इस्तीफे के पीछे क्या है Trump की जीत, या इसकी है और कोई ख़ास वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version