Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

International news : Trudeau के इस्तीफे के पीछे क्या है Trump की जीत, या इसकी है और कोई ख़ास वजह

जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे कई कारण थे, जैसे डोनाल्ड ट्रंप का सत्ता में लौटना और उनकी सार्वजनिक आलोचना। ट्रूडो ट्रंप की धमकियों से ठीक से नहीं निपट पाए और कनाडा की आर्थिक परेशानियों ने उनकी स्थिति और कमजोर कर दी, जिसके बाद उनके इस्तीफे की मांग उठी।

by SYED BUSHRA
January 7, 2025
in विदेश
Justin Trudeau resignation reasons
Share on FacebookShare on Twitter

Justin Trudeau resignation : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, और उनके इस्तीफे के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं, जिसमें अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी का भी एक अहम कारण बताया जा रहा है।

ट्रंप का लगातार ट्रोलिंग और धमकियां

जस्टिन ट्रूडो को ट्रंप द्वारा लगातार ट्रोल किया जा रहा था। ट्रंप ने उन्हें कभी कनाडा का गवर्नर कहा, तो कभी 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी। इन बयानों से कनाडा में स्थिति और भी बिगड़ गई। इसके अलावा, ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो को कभी भी एक राष्ट्र के नेता के रूप में सम्मान नहीं दिया। उन्होंने उन्हें बार बार अमेरिकी राज्य का गवर्नर बताया।

RELATED NEWS

Trump Statement At G7 Summit 2026

G7 Summit 2026: देर से आये ट्रंप बोले ‘मैं ही बॉस हूं’ दुनिया हैरान , यूक्रेन सहायता और रूस पर सख्त रुख बना चर्चा का विषय

June 18, 2026
Middle East Tensions: समझौते में देरी, ट्रंप की बढ़ी नाराजगी, अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और संवेदनशील

Middle East Tensions: समझौते में देरी, ट्रंप की बढ़ी नाराजगी, अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और संवेदनशील

June 11, 2026

ट्रंप ने इस्तीफे का श्रेय लिया

जैसे ही ट्रूडो ने इस्तीफा दिया, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही। उनका कहना था कि अब कनाडा की अर्थव्यवस्था को अमेरिका की मदद की जरूरत है, और ट्रूडो ने यह समझते हुए इस्तीफा दे दिया। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर कनाडा अमेरिका का हिस्सा बनता है, तो टैक्स कम हो जाएगा और देश की सुरक्षा बढ़ जाएगी।

क्या सच में ट्रंप का दबाव था मुख्य कारण

जैसे ही ट्रंप सत्ता में वापस आए, ट्रूडो ने उनके सामने अपनी कमजोरी दिखा दी। ट्रंप ने कनाडा के बारे में बार बार अपमानजनक बातें कही, लेकिन ट्रूडो ने कभी इस पर कड़ा विरोध नहीं किया। इस बात को लेकर उनकी पार्टी में भी असंतोष था। इसके बाद कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया, और सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दे दिया।

कनाडा की अर्थव्यवस्था और राजनीतिक संकट

कनाडा की अर्थव्यवस्था इस समय कठिनाई में है, महंगाई और बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है। ट्रूडो के लिए यह एक मुश्किल समय था क्योंकि कंजरवेटिव पार्टी इस मुद्दे को उठाकर उन्हें घेरने में सफल रही। लोग चाहते थे कि कोई मजबूत नेता ट्रंप के साथ इस समस्या का समाधान निकाले, लेकिन ट्रूडो इस मामले में कमजोर नजर आए।

ट्रूडो का इस्तीफा और भविष्य

जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफे के बाद कहा कि कनाडा को अब एक नए और मजबूत नेता की आवश्यकता है, जो पार्टी की आंतरिक समस्याओं का समाधान कर सके और आगामी चुनावों के लिए एक वास्तविक विकल्प प्रस्तुत कर सके। उन्होंने कहा कि यह समय नया नेतृत्व लाने का है, और वह इस प्रक्रिया को देख रहे हैं।

Tags: Canada PoliticsDonald Trumpjustin trudeau
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Trump Statement At G7 Summit 2026

G7 Summit 2026: देर से आये ट्रंप बोले ‘मैं ही बॉस हूं’ दुनिया हैरान , यूक्रेन सहायता और रूस पर सख्त रुख बना चर्चा का विषय

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

G7 Summit 2026: 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने खास अंदाज में नजर आए।...

Middle East Tensions: समझौते में देरी, ट्रंप की बढ़ी नाराजगी, अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और संवेदनशील

Middle East Tensions: समझौते में देरी, ट्रंप की बढ़ी नाराजगी, अमेरिकी हमलों के बाद क्षेत्र में हालात और संवेदनशील

by Kirtika Tyagi
June 11, 2026

Trump's Strong Warning To Iran:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है। उन्होंने...

Donald Trump on Iran:  ईरानी लोगों की तारीफ में क्या बोले ट्रंप? समझौते की राह में क्या बना रहा रोड़ा क्यों अटका है मामला?

Donald Trump on Iran: ईरानी लोगों की तारीफ में क्या बोले ट्रंप? समझौते की राह में क्या बना रहा रोड़ा क्यों अटका है मामला?

by Kirtika Tyagi
June 7, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईरान...

250th Anniversary: अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का उत्सव राजनीतिक विवाद में घिरा, क्यों  कलाकारों ने कार्यक्रम छोडा, क्या  ट्रंप  संभालेंगे कमान

250th Anniversary: अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का उत्सव राजनीतिक विवाद में घिरा, क्यों कलाकारों ने कार्यक्रम छोडा, क्या ट्रंप संभालेंगे कमान

by Kirtika Tyagi
May 31, 2026

America’s 250th Anniversary Celebration: अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाला भव्य समारोह...

America Iran Tension: जंग और बातचीत एक साथ, युद्धविराम के बीच अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर किया हमला

America Iran Tension: जंग और बातचीत एक साथ, युद्धविराम के बीच अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर किया हमला

by SYED BUSHRA
May 27, 2026

America Iran Tension: पश्चिम एशिया में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका और ईरान के...

Next Post
Yogi govt

UP bureaucratic shuffle: 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, तीन मंडलों को मिले नए कमिश्नर

Sana Khan Second Child

सना खान के घर गूंजी किलकारी, बेटे के जन्म पर कान में पिता ने पढ़ी पहली अजान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist