रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Sidharth Shukla के जन्मदिन पर एक बार फिर नम हुई Shehnaaz Gill की आंखे

by Web Desk
दिसम्बर 12, 2022
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अब तक के बिग बॉस (Bigg Boss) के सभी सीजनों में से सबसे ज्यादा फेमस हुए अभिनेता और मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर जहां उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।

Photo Credit @ shehnaazgill Instagram

यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/p/CmCcDwPojGT/?utm_source=ig_web_copy_link

RELATED NEWS

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

अगस्त 2, 2026
Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

जुलाई 31, 2026

शहनाज गिल ने रात को 12 बजे सिद्धार्थ की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, “मैं तुमसे फिर मिलूंगी इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी भी शेयर किया और लिखा 12:12 यानी 12 तारीख और बारहवां महीना।”

Photo Credit @ shehnaazgill Instagram

इसी के साथ ही शहनाज ने एक केक की तस्वीर भी शेयर की। जिसपर लिखा था 12:12 इसके अलावा शहनाज ने सिद्धार्थ की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में सिद्धार्थ और शहनाज एक-दूसरे का हाथ थामे हुए हैं और शहनाज अपनी रिंग फ्लॉन्ट कर रही है। आपको बता दें, सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

Photo Credit @ shehnaazgill Instagram

याद दिला दें, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात कलर्स टीवी के शो बिग बॉस के सीजन 13 (Bigg Boss 13) में हुई थी। शो में दोनों के बीच नोकझोंक होती रहती थी लेकिन समय के साथ ये दोनों करीब आने लगे थे।

Photo Credit @ shehnaazgill Instagram

दोनों की केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती थी और फैंस ने इस जोड़ी को सिडनाज (Sidnaz) नाम दिया था। सिद्धार्थ ने सीजन 13 का खिताब अपने नाम किया था। शो के दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपना प्यार कबूल किया लेकिन सिद्धार्थ उन्हें दोस्त ही बताते रहे। इसके बाद सिद्धार्थ और शहनाज म्यूजिक वीडियो ‘भुला दूंगा और सोना सोना में नजर आये, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसके अलावा दोनों ने साथ में कई रियलिटी शो में भी शिरकत की थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। सिद्धार्थ और शहनाज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे फेमस लव बर्ड्स में से एक थे लेकिन किस्मत को दोनों का एक होना शायद मंजूर नहीं था। 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ के निधन के साथ ही यह जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई। सिद्धार्थ शहनाज के साथ-साथ अपने फैंस की आंखों में भी हमेशा के लिए आंसू छोड़ गए।

Tags: Bigg Boss 13InstagramShehnaaz GillSidharth ShuklaSidnazsocial mediaViral Post
Share198Tweet124Share50

Web Desk

Related Posts

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

CJP Protest : जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के बाद उससे जुड़े कई चेहरे लगातार चर्चा में हैं। इसी...

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को  नोटिस,  आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Delhi Police X Notice: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना...

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Social Media: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए गए अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया...

Deepika Padukone Viral Note: सोनम वांगचुक के समर्थन में दीपिका पादुकोण का वायरल स्क्रीनशॉट सच है या AI,आइए जाने

Deepika Padukone Viral Note: सोनम वांगचुक के समर्थन में दीपिका पादुकोण का वायरल स्क्रीनशॉट सच है या AI,आइए जाने

by Sadaf Farooqui
जुलाई 16, 2026

Deepika Padukone Viral Note: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट को लेकर...

Next Post

Dehradun: खाली पड़ी जमीन को लीज पर देने की तैयारी में परिवहन विभाग, 90 साल के लिए टेंडर जारी

'निर्भया फंड' से खरीदी गई गाड़ियों से शिंदे गुट के विधायकों को दी y+ सुरक्षा, भड़कीं जया बच्चन, कहा- महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist