Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Saurav Ganguly Boipic: सौरव गांगुली की बायोपिक में किस हीरो का हुआ सेलेक्शन, जानें कौन करेगा “दादा” का रोल

सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभाएंगे। पहले आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर के नाम पर चर्चा हुई थी। फिल्म निर्माता लव रंजन ने 2021 में इसकी घोषणा की थी। यह फिल्म गांगुली के क्रिकेट करियर, कप्तानी और विवादों को पर्दे पर दिखाएगी। फैंस इस बायोपिक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

by Ahmed Naseem
February 22, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Saurav Ganguly Boipic: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य किरदार निभा सकते हैं। इस खबर की पुष्टि एक बंगाली अखबार ने की है। उस अखबार के पत्रकार ने सोशल मीडिया पर लिखा,”ब्रेकिंग, राजकुमार राव सौरव गांगुली की बायोपिक में उनका किरदार निभाने के लिए सबसे बड़े दावेदार हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

पहले किन-किन एक्टर्स के नाम आए थे सामने

इससे पहले इस रोल के लिए आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर के नाम पर भी चर्चा हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म के लिए सहमति भी दी थी। वहीं, बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रसेनजीत चटर्जी का नाम भी सामने आया था। हालांकि, प्रोड्यूसर्स की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।

RELATED NEWS

No Content Available

2021 में हुई थी फिल्म की घोषणा

इस बायोपिक की घोषणा फिल्म निर्माता लव रंजन ने 2021 में की थी। तभी से चर्चा थी कि इस फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार कौन निभाएगा। अब, राजकुमार राव का नाम सबसे आगे आ रहा है। राजकुमार राव की पिछली फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी, जिससे उनकी एक्टिंग का कद और बढ़ गया है।

सौरव गांगुली,एक महान कप्तान

सौरव गांगुली, जिन्हें क्रिकेट की दुनिया में ‘दादा’ के नाम से जाना जाता है, भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज कीं। उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया, जिन्होंने आगे चलकर भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी जिंदगी में कई दिलचस्प घटनाएं घटीं, जिन्हें इस बायोपिक में दिखाया जाएगा।2002 का नेटवेस्ट सीरीज फाइनल भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार लम्हों में से एक हैं।

राजकुमार राव निभाएंगे दमदार किरदार

राजकुमार राव को उनकी बेहतरीन एक्टिंग और किरदार में घुसकर काम करने की कला के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जहां उन्होंने मुश्किल किरदारों को बड़ी आसानी से निभाया है। गांगुली की जिंदगी की कहानी और राजकुमार राव की एक्टिंग मिलकर इस बायोपिक को शानदार बना सकते हैं।

सभी की निगाहें इस बायोपिक पर

क्रिकेट फैंस और सिनेमा प्रेमी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बायोपिक सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर, कप्तानी, विवाद और निजी जीवन के कई अहम पहलुओं को दिखाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि राजकुमार राव इस किरदार को किस तरह निभाते हैं।

Tags: Bollywood biopicindian cricketRajkummar Rao
Share197Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

No Content Available
Next Post
Sidhu Moosewala: सिद्धू  मुसेवाला की मां ने उठाया ऐसा कदम, कहा अब कोई नहीं मिटा सकता मेरे बेटे का नाम

Sidhu Moosewala: सिद्धू मुसेवाला की मां ने उठाया ऐसा कदम, कहा अब कोई नहीं मिटा सकता मेरे बेटे का नाम

Genral knowledge: हर किचन में मौजूद ‘गरम मसाला’ आखिर ‘गरम’ क्‍यों कहलाता है?जानिए इसकी असली वजह

Genral knowledge: हर किचन में मौजूद 'गरम मसाला' आखिर 'गरम' क्‍यों कहलाता है?जानिए इसकी असली वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist