गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home गाजियाबाद

Ghaziabad Traffic Action : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, चार जिलों में 2200 वाहनों के चालान, कई वाहन सीज

गाजियाबाद संभाग में सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने 2,200 वाहनों पर कार्रवाई की। ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान, सीज और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई।

by Kirtika Tyagi
जून 29, 2026
in गाजियाबाद
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad News: सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने गाजियाबाद संभाग के चार जिलों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 2,200 वाहनों का चालान किया गया और कई वाहनों को सीज भी किया गया।

सबसे ज्यादा ओवरस्पीडिंग के मामले

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सबसे ज्यादा कार्रवाई ओवरस्पीडिंग के मामलों में हुई। विभाग ने 540 वाहन चालकों का चालान तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर किया। इसके अलावा बिना हेलमेट चलने वाले 426 लोगों पर कार्रवाई हुई। अनधिकृत पार्किंग के 396 मामले, फर्जी या गलत नंबर प्लेट वाले 202 वाहन और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 184 लोगों के खिलाफ भी चालान किए गए।

RELATED NEWS

Ghaziabad Snake Bite

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

अगस्त 10, 2026
Traffic Rules 2026: क्या इतने चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द? जानिए क्या कहते हैं नियम

Traffic Rules 2026: क्या इतने चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द? जानिए क्या कहते हैं नियम

अगस्त 4, 2026

इन नियमों का उल्लंघन भी पड़ा भारी

अभियान के दौरान बिना रिफ्लेक्टर वाले 180 वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं सीट बेल्ट न लगाने पर 129 वाहन चालकों का चालान हुआ। इसके अलावा 85 अनधिकृत बसों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 38 लोगों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 20 चालकों पर भी कानूनी कार्रवाई की गई।

लाइसेंस निलंबित करने की भी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने केवल चालान तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी। कई गंभीर मामलों में वाहनों को सीज किया गया और संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। विभाग का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लोगों से नियम मानने की अपील

संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि इस अभियान का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं है। विभाग चाहता है कि लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं की संख्या कम हो। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से आईएसआई मानक वाला हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से हमेशा सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित सफर करने का आग्रह किया।

Tags: : traffic rulesGhaziabad News
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Ghaziabad Snake Bite

Snake Bite: 15 साल की लड़की की मौत, 15 दिनों में 18 लोग सर्पदंश का शिकार, बारिश में बढ़ा सांपों का आतंक

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Ghaziabad Snake Bite News:गाजियाबाद कमिश्नरी के मसूरी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में रविवार रात सांप के डसने से 15...

Traffic Rules 2026: क्या इतने चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द? जानिए क्या कहते हैं नियम

Traffic Rules 2026: क्या इतने चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द? जानिए क्या कहते हैं नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 4, 2026

Traffic Rules 2026:  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि यदि किसी वाहन...

Driving License Rule: कितने चालान के बाद रद्द हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या कहते हैं नए नियम

Driving License Rule: कितने चालान के बाद रद्द हो सकता है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या कहते हैं नए नियम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Driving License Rule: अगर आप यह सोचकर बेफिक्र रहते हैं कि ट्रैफिक चालान भर देने के बाद मामला खत्म हो...

Junaid Malik Jantar Mantar Student Protest

Ghaziabad News: कौन है जंतर-मंतर छात्र आंदोलन से चर्चा में आए जुनैद मलिक, गांव में समाजसेवा के लिए अलग पहचान

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

CJP PROTEST: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल गांव निवासी जुनैद...

Helmet Fine Rules: अब बाइक पर पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट? नहीं तो कट सकता है चालान

Helmet Fine Rules: अब बाइक पर पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट? नहीं तो कट सकता है चालान

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

Helmet Fine Rules: देश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक नियमों को लगातार सख्त किया जा रहा...

Next Post
Mysterious Death:  पिता को किया फोन, बोली- ‘पापा मुझे बचा लीजिए’, कोटा में बिहार की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार सदमे में

Mysterious Death: पिता को किया फोन, बोली- 'पापा मुझे बचा लीजिए', कोटा में बिहार की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार सदमे में

Ganga Expressway Plantation: प्रयागराज से मेरठ तक सफर होगा और खूबसूरत, लगाए जाएंगे हजारों छायादार, फलदार और फूलों वाले पौधे

Ganga Expressway Plantation: प्रयागराज से मेरठ तक सफर होगा और खूबसूरत, लगाए जाएंगे हजारों छायादार, फलदार और फूलों वाले पौधे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist