गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि जूनागढ़ में बड़ा हादसा हुआ है, जहां दो मंजिला इमारत धराशायी हो गई है। बिल्डिंग के मलबे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है। वहीं सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और मलबे में दबे हुए लोगों का तलाशी करने का काम शुरू हो गया है। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं।
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 12-15 लोग मलबे में दबे हुए हैं। पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। स्थानीय लोग से मिली जानकारी के अनुसार बताय गया है कि इमारत काफी कमजोर और पुरानी थी। निगम ने इसमें रहने वाले लोगों को नोटिस भी दिया था। शनिवार को शहर में आई बाढ़ के चलते इसकी नींव और कमजोर हो गई थी। इसी के चलते ढह गई।
गुजरात में चार घंटे में 10 इंच बारिश
बता दें की गुजरात के हालात बत्तर से बत्तर होते जा रेह हैं। शनिवार को जहां चार घंटे में 10 इंच बारिश हुई । जिसके बाद शहर में बाढ़ आ गई थी। इसके अगले दिन यानी शनिवार को भी जूनागढ़ बाढ़ के पानी में डूबा हुआ था। कई ईलाकों में सैकड़ो कच्चे मकान गिर गए। जो इलाके पानी में डूब गए थे, वहां लोगों का सारा सामान बर्बाद हो चुका है। बाढ़ की चपेट में आए सैकड़ों जानवरों के शव भी मिले हैं।