नई दिल्ली: 17 दिसंबर साल 2021 को अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की कहानी और एक्शन ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। इसी के चलते इस फिल्म के मेकर्स ने पुष्पा का दूसरा पार्ट बनाने की भी ठान ली थी।
मेकर्स के पुष्पा 2 के बनाए जाने की अनाउंसमेंट के बाद से ही अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के सभी फैंस पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 को लेकर पिछले कई महीनों से तरह-तरह के अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली का लुक सामने आया था।
अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपनी इस मचअवेटेड फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टीजर की डेट भी बताई है। अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पुष्पा 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि आने वाली 8 अप्रैल को पुष्पा 2 का टीजर आएगा।
ये भी पढ़ें :- दिवंगत एक्टर Sushant Singh Rajput के घर को खरीदने पर पहली बार अदा शर्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा…
पुष्पा 2 के नए पोस्टर में अल्लू अर्जुन का रुद्र अवतार नज़र आ रहा है। अल्लू शंख बजा रहे हैं और त्रिशूल लिए हुए हैं। इसके अलावा उनका चेहरा गुलाल से लाल दिखाई दे रहा है। पुष्पा 2 का निर्देशन सुकुमार ने किया है। इस फिल्म को 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।