बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Health

Health Checkup: साल में एक बार जरूर कराएं ये हेल्थ टेस्ट, समय रहते पता चल सकती हैं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां

विशेषज्ञों के अनुसार साल में एक बार ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, HbA1c, CBC, LFT, KFT, थायरॉयड, विटामिन D और B12 जैसी जांच करानी चाहिए। 40 वर्ष के बाद हृदय संबंधी जांच और महिलाओं के लिए पैप स्मीयर व मैमोग्राफी भी महत्वपूर्ण हैं। नियमित हेल्थ चेकअप से कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में पता लगाकर समय पर इलाज संभव हो सकता है।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026
in Health
Share on FacebookShare on Twitter

स्वस्थ रहने के लिए केवल बीमारी का इलाज कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना भी उतना ही जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि कई गंभीर बीमारियां शुरुआती चरण में बिना किसी लक्षण के विकसित होती हैं। ऐसे में Health Checkup: नियमित हेल्थ चेकअप से इनका समय रहते पता लगाकर इलाज शुरू किया जा सकता है।

हर साल कराएं ये जरूरी जांच

विशेषज्ञों के अनुसार हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करानी चाहिए। इसके अलावा फास्टिंग ब्लड शुगर और HbA1c टेस्ट से डायबिटीज और प्री-डायबिटीज की समय रहते पहचान की जा सकती है। वहीं CBC (कम्प्लीट ब्लड काउंट) टेस्ट शरीर में खून की कमी, संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी देता है।

RELATED NEWS

Heart health

Health care: आपका हार्ट फौलादी है या नाज़ुक? इन मजेदार सवालों के साथ परखें दिल की ताकत

फ़रवरी 26, 2025

एक व्यकित ने सोशल मीडिया पर मांगी डॉक्टर से सलाह, वायरल हुआ पोस्ट

जून 12, 2023

लिवर, किडनी और विटामिन की जांच भी जरूरी

डॉक्टर लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT), थायरॉयड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन, विटामिन D और विटामिन B12 की जांच भी साल में एक बार कराने की सलाह देते हैं। इन जांचों से फैटी लिवर, किडनी की कार्यक्षमता, थायरॉयड संबंधी गड़बड़ी, एनीमिया और शरीर में विटामिन की कमी का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

हार्ट और इमेजिंग टेस्ट कब कराएं?

विशेषज्ञों के मुताबिक, अधिक वजन वाले लोगों, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। जरूरत के अनुसार चेस्ट एक्स-रे और पेट का अल्ट्रासाउंड भी कराया जा सकता है। जिन लोगों में हृदय रोग का खतरा अधिक है, उन्हें 40 वर्ष की उम्र के बाद और सामान्य जोखिम वाले लोगों को 50 वर्ष की उम्र के बाद हर पांच साल में CT कोरोनरी एंजियोग्राफी और CT कैल्शियम स्कोर टेस्ट कराने पर विचार करना चाहिए। इसके अलावा 40 वर्ष की उम्र के बाद ECG, इकोकार्डियोग्राफी और स्ट्रेस टेस्ट भी उपयोगी हो सकते हैं।

महिलाओं के लिए विशेष जांच

महिलाओं को सर्विक्स कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए हर तीन वर्ष में पैप स्मीयर टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है। वहीं 40 वर्ष की उम्र के बाद हर साल मैमोग्राफी कराना ब्रेस्ट कैंसर की समय रहते पहचान में मदद कर सकता है। जिन महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा अधिक हो, उन्हें 50 वर्ष की उम्र के बाद DEXA बोन डेंसिटी स्कैन भी कराना चाहिए।

CT स्कैन हर किसी के लिए जरूरी नहीं

विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे शरीर का CT स्कैन सामान्य हेल्थ चेकअप का हिस्सा नहीं होता, क्योंकि इसमें रेडिएशन का उपयोग होता है। वहीं MRI में रेडिएशन नहीं होता और कुछ विशेष परिस्थितियों में, जैसे कैंसर का अधिक जोखिम होने पर, डॉक्टर की सलाह पर पूरे शरीर का MRI कराया जा सकता है। यदि किसी जांच में असामान्यता मिले तो आगे की जांच और उपचार के लिए चिकित्सक से परामर्श लेना जरूरी है।

Tags: blood pressureDiabetes Test
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Heart health

Health care: आपका हार्ट फौलादी है या नाज़ुक? इन मजेदार सवालों के साथ परखें दिल की ताकत

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 26, 2025

Health care: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार हर साल करीब 1.79 करोड़ लोगों की मौत हार्ट डिजीज के कारण...

एक व्यकित ने सोशल मीडिया पर मांगी डॉक्टर से सलाह, वायरल हुआ पोस्ट

by Ayushi Dhyani
जून 12, 2023

सोशल मीडिया के जरिए आजकल लोग हर परेशानी का समाधान ढुंढ लेते है। आपको बता दें कि हाल ही में...

Raju Srivastava की हालत में सुधार डॉक्टरों ने दोबारा दूध देना किया शुरू

by Web Desk
अगस्त 20, 2022

नई दिल्ली: अपनी कॉमेडी के अंदाज से सबको गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) उर्फ गजोधर भइया की हालत में...

Next Post
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist