नई दिल्ली: बॉलीवुड एक ऐसी दुनिया जो एक्टिंग करने वाले हर एक शख्स को भाती है। चकाचौंध से भरी ये दुनिया हर किसी को एक न एक बार अपनी और अट्रैक्ट जरूर करती है। एक्टर बनने का सपना लेकर मायानगरी में हर साल लाखों लोग आते हैं लेकिन इनमें से कुछ को ही सफलता हासिल होती है। वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जो ताउम्र स्ट्रगल करते रह जाते हैं। वहीं इनमें से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो मौका मिलने के बाद चमकते जरूर हैं लेकिन फिर उनकी चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है और फिर वो गुमनामी के साये में कहीं खो जाते हैं। वैसे तो इस गुमनामी की लिस्ट में कई कलाकार आते हैं लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं एक्टर हेमंत बिरजे (Hemant Birje) की। हेमंत बिरजे वही हैं, जिन्हें लोगों के बीच टार्जन नाम से भी जाना जाता है।
अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के बीच पहचान बनाने वाले हेमंत बिरजे (Hemant Birje) आज इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर गुमनामी का जीवन जी रहे हैं। हिट फिल्म वीराना, आज के अंगारे, तहखाना, कमांडो, सिंदूर और बंदूक, सौ साल बाद, आग के शोले, जंगली टार्जन, लश्कर, इक्के पे इक्का, टार्जन की बेटी, भूखा शेर, मां कसम, सौगंध गीता की, हिटलर, शिवा का इंसाफ, जख्मी शेरनी और हफ्ता वसूली जैसी फिल्मों में काम करने के बाद भी आज ये कलाकार एक गुमनामी की जिंदगी जी रहा है।
साल 1985 में आई फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन में हेमंत बिरजे (Hemant Birje) ने टार्जन बनकर ऐसा कमाल दिखाया था जिसे आज भी लोग याद करते हैं लेकिन ये बात शायद कम ही लोग जानते होंगे कि एक एक्टर बनने से पहले हेमंत बिरजे मुंबई में एक सिक्योरिटी गार्ड का काम किया करते थे लेकिन वो कहते हैं ना कि किस्मत पलटते देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ हेमंत बिरजे के साथ भी हुआ था।
दरअसल उन दिनों डायरेक्टर बब्बर सुभाष अपनी फिल्म के लिए एक ऐसा ही नौजवान ढूंढ रहे थे, जो दिखने में हेल्दी हो और थोड़ा शर्मीला भी हो और ये सारी खूबियां हेमंत बिरजे के अंदर मौजूद थी। बस किस्मत ने साथ दिया और बब्बर सुभाष की नज़र जैसे ही हेमंत पर पड़ी उन्होंने बिना देरी किए अपनी फिल्म के लिए हेमंत बिरजे को साइन कर लिया।
एक्टिंग का कुछ भी न जानने वाले हेमंत बिरजे (Hemant Birje) ने टार्जन फिल्म के लिए कई महीनों तक ट्रेनिंग ली थी। टार्जन में एक्ट्रेस किमी काटकर के साथ बोल्ड सीन देकर वो रातों-रात स्टार बन गए थे। ये फिल्म उस दौरान काफी चर्चा में रही थी। शानदार बॉडी और टार्जन के किरदार ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे।
रामसे ब्रदर्स की कई हॉरर फिल्मों में हेमंत बिरजे नज़र आने लगे थे। इसके बाद उन्हें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी कई फिल्मों में देखा गया लेकिन इस दौरान उनके करियर का डाउन फॉल स्टार्ट हो चुका था। एक के बाद एक उनकी कई फिल्में फ्लॉप होने लगी थी, फिर धीरे-धीरे वे इंडस्ट्री से गायब होते चले गए। साल 2016 में ऐसी ख़बर भी आई थी कि हेमंत बिरजे की माली हालत बहुत ज्यादा खराब है और उनके पास रहने तक के लिए घर भी नहीं है। इतना ही नहीं ये भी बताया जा रहा था कि जिस घर में वे रहा करते थे, वहां के मालिक ने उन्हें बेघर कर दिया था। मकान में रहने का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद हेमंत बिरजे को मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिय था।
ये भी पढ़ें :- अनुराग डोभाल को घर से बेघर करना क्यों Bigg Boss को ले आया है सवालों के घेरे में?
इसके बाद मकान मालिक ने कानून का सहारा लेते हुए हेमंत बिरजे से घर खाली करा लिया था। तो दोस्तों ये थी कहानी स्टार से गुमनामी में खो जाने वाले एक्टर हेमंत बिरजे की। अगली बार फिर लोटेंगे किसी ऐसे ही स्टार की कहानी को लेकर।