हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी तैयारियां भी जोरों पर है। जिसके चलते पार्टियों में नेताओं का फेरबदल भी शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस में अहम बदलाव किया गया है। दरअसल कांग्रेस हाईकमान ने कांगड़ा के कांग्रेस विधायक पवन काजल को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर पूर्व सांसद चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव एन वेणुगोपाल ने देर रात अधिसूचना जारी की है। अनुमान लगाया जा रहा था कि पवन काजल के भाजपा में शामिल होने जा रहे है। जिसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने यह कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे दिल्ली
वहीं कांग्रेस ने इसी साल मार्च में प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। साथ में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। इनमें पवन काजल, हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा और विनय कुमार शामिल हैं।जानकारी के मुताबिक पवन काजल और सोलन जिला से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के एक अन्य विधायक ने दिल्ली में डेरा डाला है। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि वो भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी कल दिल्ली पहुंच गए हैं।
वहीं बीजेपी की यह सियासी रणनीति कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है। क्योंकि दोनों विधायक जनाधार वाले नेता हैं और इनकी अपने-अपने हलकों में अच्छी पकड़ है।
कांग्रेस के कुछ नेता उनके सम्पर्क में
इसी बीच प्रदेश भाजपा नेतृत्व लगातार दावा करता रहा है कि कांग्रेस के कुछ नेता उनके सम्पर्क में हैं औऱ भाजपा में शामिल होने का आतुर हैं।राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपना कुनबा सहेजने में जुटी हुई है।जिसके चलते पार्टी नेतृत्व की ओर से छतीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को मुख्य पर्यवेक्षक और एआईसीसी सचिव राजीव शुक्ला को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में पार्टी को एकजुट रखने की कवायद की जा रही है।
हालांकि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा को दो झटके दे चुकी है। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व धूमल सरकार में मंत्री रहे खिमी राम और ठियोग के पूर्व विद्यायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदू वर्मा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
ये भी पढ़े-जम्मू: घर से बरामद परिवार के 6 सदस्यों के शव, इलाके में फैली सनसनी, मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा